35 हजार सस्ता हो गया Galaxy S25 Ultra! Amazon सेल में आया सबसे बड़ा डिस्काउंट ऑफर

Samsung Galaxy S25 Ultra के रियर में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 10 मई 2026 18:08 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S25 Ultra को भारी डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है।
  • फोन को 23% डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है।
  • फोन को 94,999 रुपये तक सबसे सस्ती कीमत में पाया जा सकता है।

Amazon Great Summer Sale में Samsung Galaxy S25 Ultra को भारी डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है।

Samsung Galaxy S25 Ultra को अबतक की सबसे कम कीमत में खरीदने का सुनहरा मौका है। Amazon Great Summer Sale में फोन पर भारी डिस्काउंट लिस्ट किया गया है। फोन कंपनी का पॉपुलर फ्लैगशिप हैंडसेट रहा है जिसे काफी पसंद किया गया है। अगर आप भी इस फोन को खरीदने की सोच रहे थे तो इससे बढ़िया मौका शायद ही मिले। फोन को भारत में अबतक के सबसे कम प्राइस में लिस्ट किया गया है। आइए जानते हैं Amazon सेल में Samsung Galaxy S25 Ultra पर मिल रही बेस्ट डील के बारे में। 

Samsung Galaxy S25 Ultra Discount Price Amazon Sale

Amazon Great Summer Sale में Samsung Galaxy S25 Ultra को भारी डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है। फोन आमतौर पर 1,29,999 रुपये के साथ लिस्ट होता है जिसमें इसका 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट आता है। लेकिन Amazon की ग्रेट समर सेल में फोन को 23% डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है। फोन की प्रभावी कीमत इसके बाद 99,999 रुपये रह जाती है। लेकिन यहीं पर ऑफर समाप्त नहीं होगा। 

Advertisement

Amazon सेल में कंपनी ने इसके साथ डिस्काउंट कूपन भी दिया है जो 2000 रुपये का है। इसे लगाने के बाद फोन की कीमत 97,999 रुपये रह जाती है। इतना ही नहीं, अगर आप बैंक ऑफर भी लगा देते हैं तो फोन को और अधिक सस्ते में घर ले जा सकते हैं। EMI ट्रांजैक्शन पर अतिरिक्त छूट दी गई है जिसमें चुनिंदा बैंको के कार्ड से खरीदारी पर 3000 रुपये तक फायदा लिया जा सकता है। यानी कुल मिलाकर फोन को 94,999 रुपये में पाया जा सकता है। 

Samsung Galaxy S25 Ultra Specifications

Samsung Galaxy S25 Ultra में 6.9 इंच डायनेमिक एमोलेड 2X डिस्‍प्‍ले है। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट और 2600 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। इस फोन में ऑक्टाकोर क्वालकॉम स्‍नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर दिया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड One UI 7 पर काम करता है।

Advertisement

Samsung Galaxy S25 Ultra के रियर में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड कैमरा, 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। डाइमेंशन की बात करें तो Galaxy S25 Ultra की लंबाई 162.8 मिमी, चौड़ाई 77.6 मिमी, मोटाई 8.2 मिमी और वजन 218 ग्राम है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4, एनएफसी, UWB, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट मिलता है।
 

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • New design is for the better
  • Cameras deliver consistent performance
  • Good battery life
  • Excellent performance
  • Smooth UI
  • Bad
  • S-Pen is a downgrade
  • No Dolby Vision support
  • Low light camera performance is lacking
  • Slow charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.90 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 ऐलीट

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

200-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1400x3120 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  2. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  3. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  4. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  5. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  6. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  7. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  8. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  9. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  10. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.