₹47 हजार से ज्यादा सस्ता हुआ Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें कैसे होगा फायदा

अगर आपका बजट 80-90 हजार के बीच है और नया फ्लैगशिप फोन खरीदने का सोच रहे हैं तो Samsung Galaxy S25 Ultra 5G बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 28 जुलाई 2026 10:23 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S25 Ultra 5G में 6.9 इंच की एमोलेड 2X डिस्‍प्‍ले है।
  • Samsung Galaxy S25 Ultra 5G में 5000mAh की बैटरी दी गई है।
  • Samsung Galaxy S25 Ultra 5G में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।

Samsung Galaxy S25 Ultra 5G में 200 मेगापिक्सल कैमरा है।

Photo Credit: Samsung

अगर आपका बजट 80-90 हजार के बीच है और नया फ्लैगशिप फोन खरीदने का सोच रहे हैं तो Samsung Galaxy S25 Ultra 5G बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। इस फोन में 200 मेगापिक्सल का धांसू कैमरा दिया गया है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर से लैस है। Galaxy S25 Ultra 5G में 5000mAh की बैटरी दी गई है। आइए Galaxy S25 Ultra 5G पर मिलने वाली डील से लेकर ऑफर और स्पेसिफिकेशंस आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Samsung Galaxy S25 Ultra 5G Price & Offers


Samsung Galaxy S25 Ultra 5G का 12GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर ₹86,626 में लिस्टेड है। बैंक ऑफर की बात करें तो फ्लिपकार्ट SBI क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर ₹4,000 इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है,जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹82,626 हो जाएगी। जबकि एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा डिवाइस देने पर ₹58,700 तक कीमत कम हो सकती है। यह फोन बीते साल जनवरी में ₹1,29,999 में लॉन्च हुआ था, जिस हिसाब से करीबन ₹47,373 सस्ता मिल रहा है।

Samsung Galaxy S25 Ultra 5G Specifications

Samsung Galaxy S25 Ultra 5G में 6.9 इंच की डायनेमिक एमोलेड 2X डिस्‍प्‍ले है, जिसका रेजॉल्यूशन 1400x3120 पिक्‍सल, 120hz रिफ्रेश रेट और पीक ब्राइटनेस 2600 निट्स तक है। यह फोन ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर के साथ आता है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 पर ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। इस फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45 वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

कैमरा सेटअप की बात करें Galaxy S25 Ultra 5G के रियर में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड कैमरा, 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। डाइमेंशन की बात की जाए तो इस फोन की लंबाई 162.8 मिमी, चौड़ाई 77.6 मिमी, मोटाई 8.2 मिमी और वजन 218 ग्राम है। कनेक्टिविटी विकल्पों में वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4, एनएफसी, UWB, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  4. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  5. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  6. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  7. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  8. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  9. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.