अमेजन पर फेस्टिव सीजन में शुरू हुई Amazon Great Indian Festival Diwali Edition सेल में बेस वेरिएंट पर फिर से डील आई है।
Samsung Galaxy S25 Ultra 5G में 50 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड कैमरा है।
Photo Credit: Samsung
Samsung Galaxy S25 Ultra 5G काफी कम दामों पर मिल रहा है। अमेजन पर फेस्टिव सीजन में शुरू हुई Amazon Great Indian Festival Diwali Edition सेल में बेस वेरिएंट पर फिर से डील आई है। इस दौरान डिस्काउंट, बैंक ऑफर के साथ एक्सचेंज बेनिफिट्स मिल रहे हैं। अगर कम दामों में फ्लैगशिप फोन खरीदने का सोच रहे हैं तो Galaxy S25 Ultra 5G बेहतर विकल्प हो सकता है। इस फोन में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर और 5000mAh की बैटरी दी गई है।
Samsung Galaxy S25 Ultra 5G (12GB/256GB) बेस स्टोरेज मॉडल ₹94,999 में लिस्टेड है, जबकि इसे ₹1,29,999 में लॉन्च किया गया था। दिवाली सेल में अमेजन पर कूपन ऑफर से सीधे ₹10,000 की बचत हो सकती है, जिससे कीमत कम हो कर ₹84,999 हो जाएगी। इसके अलावा अमेजन पे आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने पर ₹2,849 तक डिस्काउंट मिल सकता है। इन सभी ऑफर्स के बाद प्रभावी कीमत ₹82,150 हो जाएगी। अपनी वास्तविक और लॉन्च की कीमत की तुलना में यह फोन ₹47,849 सस्ता मिल रहा है।
Samsung Galaxy S25 Ultra 5G में 1400x3120 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.9 इंच की डायनेमिक एमोलेड 2X डिस्प्ले दी गई है, जिसका 120hz रिफ्रेश रेट और ब्राइटनेस 2600 निट्स तक है। Galaxy S25 Ultra 5G के रियर में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड कैमरा, 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।
Galaxy S25 Ultra 5G में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए 5जी, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4, एनएफसी, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट मिलता है। इस फोन की लंबाई 162.8 मिमी, चौड़ाई 77.6 मिमी, मोटाई 8.2 मिमी और वजन 218 ग्राम है। यह फोन एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इस फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी