Samsung Galaxy S22 Ultra फोन गीकबेंच पर हुआ स्पॉट! कॉन्फिग्रेशन और कलर ऑप्शन हुए लीक

Samsung Galaxy S22 सीरीज़ अगले साल फरवरी महीने में लॉन्च की जा सकती है। इस सीरीज़ से जुड़ी कई लीक्स ऑनलाइन सामने आ चुकी है। लेटेस्ट लीक में जानकारी दी गई है कि Samsung Galaxy S22 Ultra स्मार्टफोन गीकबेंच पर स्पॉट किया गया है।

विज्ञापन
सिद्धांत चंद्रा, अपडेटेड: 10 दिसंबर 2021 18:28 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S22 Ultra में मिल सकते हैं तीन कलर ऑप्शन
  • Samsung Galaxy S22 सीरीज़ फरवरी 2022 में हो सकती है लॉन्च
  • Samsung Galaxy S22 में मिल सकता है 8 जीबी रैम
Samsung Galaxy S22 सीरीज़ अगले साल फरवरी महीने में लॉन्च की जा सकती है। इस सीरीज़ से जुड़ी कई लीक्स ऑनलाइन सामने आ चुकी है। लेटेस्ट लीक में जानकारी दी गई है कि Samsung Galaxy S22 Ultra स्मार्टफोन गीकबेंच पर स्पॉट किया गया है। गीकबेंच साइट पर दो Samsung मॉडल नंबर SM-S908N और SM-908U लिस्ट हुए हैं, जो कि सैमसंग गैलेक्सी एस22 अल्ट्रा के दो वेरिएंट्स हो सकते हैं। सैमसंग के इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन में S पेन सपोर्ट मिल सकता है।
 

Samsung Galaxy S22 Ultra specifications (expected)

Samsung फोन की दो लिस्टिंग गीकबेंच पर MySmartPrice द्वारा स्पॉट की गई है। मॉडल नंबर S908N फोन गीकबेंच 4 पर स्पॉट किया गया है, जिसको लेकर माना जा रहा है कि यह Samsung Galaxy S22 Ultra स्मार्टफोन का दक्षिण कोरियाई वेरिएंट होगा। जबकि मॉडल नंबर SM-908U के साथ फोन गीकबेंच 5 पर स्पॉट किया गया है, जो कि फोन का ग्लोबल वेरिएंट हो सकता है। लिस्टिंग के अनुसार यह फोन स्नैपड्रैगन चिपसेट से लैस होगा, जिसकी क्लॉक स्पीड 3.0GHz होगी। पुरानी रिपोर्ट की मानें, तो सैमसंग गैलेक्सी एस22 सीरीज़ भारतीय मार्केट में स्नैपड्रैगन प्रोसेसर के साथ लॉन्च होगी, जबकि बाकि जगह पर इसे Exynos 2200 प्रोसेसर के साथ पेश किया जाएगा।
Advertisement

MySmartPrice ने यह भी जानकारी दी है कि यह फोन इंडोनेशिया टेलीकॉम सर्टिफिकेशन साइट पर S पेन सपोर्ट के साथ लिस्ट है। इसकी जानकारी पहले भी सामने आई थी जब फोन की कथित लाइव तस्वीरें ऑनलाइन लीक हुई थी। एस पेन पहले Samsung Galaxy Note सीरीज़ की USP हुआ करती थी। सैमसंग गैलेक्सी नोट 20 सीरीज़ को साल 2020 में अगस्त महीने में लॉन्च किया गया था।

एक अन्य टिप्सटर Snoopy Tech ने गैलेक्सी एस22 सीरीज़ के तीनों स्मार्टफोन्स के लिए कथित स्टोरेज और कलर ऑप्शन की जानकारी लीक की है। ट्वीट के मुताबिक, गैलेक्सी S22 के बेस वेरिएंट में 8 जीबी रैम और 128 जीबी या 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज मिल सकती है। इसमें पिंक गोल्ड, ग्रीन, ब्लैक और व्हाइट कलर ऑप्शन आ सकते हैं।
Advertisement

सैमसंग गैलेक्सी एस22 अल्ट्रा को लेकर माना जा रहा है कि यह दो वेरिएंट में आएगा। इसमें एक 12 जीबी रैम और 128 जीबी या फिर 256 जीबी स्टोरेज वाला होगा। इसके अलावा, फोन में 16 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज भी मिल सकती है। इस फोन में डार्क रेड, ब्लैक और व्हाइट कलर ऑप्शन मिल सकते हैं।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सिनोस 990

फ्रंट कैमरा

10-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Air Purifier कैसे करते हैं हवा को साफ, कभी सोचा है, क्या टेक्नोलॉजी काम करती है?
  2. Tecno Camon 60 Pro 5G और Infinix Smart 30e 5G जल्द हो सकते हैं लॉन्च, EEC पर लिस्टिंग 
  3. ₹30000 एमआरपी वाला Ai+ Nova 2 Power 5G खरीदें ₹17,999 में! 48MP AI डुअल कैमरा फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. भाई दूज पर गिफ्ट करें 5G स्मार्टफोन, कीमत 11 हजार से भी कम से शुरू
  2. Air Purifier कैसे करते हैं हवा को साफ, कभी सोचा है, क्या टेक्नोलॉजी काम करती है?
  3. Tecno Camon 60 Pro 5G और Infinix Smart 30e 5G जल्द हो सकते हैं लॉन्च, EEC पर लिस्टिंग 
  4. Xiaomi 18T लॉन्च से पहले 200MP कैमरा, OLED डिस्प्ले जैसे फीचर्स हुए लीक!
  5. Rogbid VitalRing हुई लॉन्च, 10 दिन बैटरी लाइफ, ECG फीचर के साथ दिल का रखेगी खास ध्यान!
  6. Redmi K100 Ultra लॉन्च हो सकता है 10,000mAh बैटरी, 50MP ट्रिपल कैमरा के साथ!
  7. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, लीक हुई प्राइसिंग
  8. Meta Muse AI की भारतीय प्राइसिंग लीक, ₹1799 से शुरू होंगे प्लान!
  9. OnePlus 17 में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, महंगा हो सकता है प्राइस
  10. iPhone 17 Pro Max मिल रहा ₹20,000 से ज्यादा सस्ता, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.