Samsung Galaxy S22 Ultra First Impressions: बेहतर कैमरा के साथ पावरफुल फ्लैगशिप!

फोन में कई सारी खूबियां भी हैं और यह Apple iPhone 13 Pro के करीब पहुंचता मालूम होता है।

विज्ञापन
आदित्य शिनॉय, अपडेटेड: 6 मार्च 2022 09:10 IST
ख़ास बातें
  • फोन में 5,000mAh की बैटरी है जिसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है।
  • फोन के रियर पैनल में क्वाड कैमरा सेटअप है।
  • सैमसंग का यह फ्लैगशिप Android 12 के साथ आता है।

Samsung Galaxy S22 Ultra की भारत में कीमत 1,09,999 रुपये से शुरू होती है

Samsung ने फरवरी में Galaxy S सीरीज में तीन फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च किए। इनमें Galaxy S22, S22+ और S22 Ultra शामिल हैं। इन तीनों डिवाइसेज ने Galaxy S21 सीरीज के स्मार्टफोन्स की जगह ली। इस बार Galaxy S22 Ultra को खास फीचर S Pen स्टाइलस के साथ उतारा गया है। S Pen स्टाइलस कंपनी की Galaxy Note सीरीज में देखने को मिलता था। गैलेक्सी एस22 अल्ट्रा में सीरीज के बाकी दो स्मार्टफोन से डिजाइन भी अलग दिया गया है। इसके अलावा इसमें पावरफुल Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर भी मिलता है जिसके साथ कुछ बेहतरीन कैमरा स्पेफिकेशन भी फोन को खास बनाते हैं।  

Samsung Galaxy S22 Ultra की भारत में कीमत 1,09,999 रुपये से शुरू होती है। क्या इस कीमत में यह अल्टीमेट एंड्रॉयड फ्लैगशिप है? मैंने इस फोन के साथ थोड़ा समय बिताया जिसके आधार मैं इसके पहले इम्प्रेशन आपको बता रहा हूं। 

Samsung Galaxy S22 और Galaxy S22+ में लगभग पूरा ही डिजाइन S21 सीरीज के जैसा दिया गया है। लेकिन Galaxy S22 Ultra इनसे थोड़ा हटकर है। इसके डिजाइन में Galaxy Note 20 सीरीज की झलक मिलती है। हालांकि, सैमसंग ने इसका कोई सक्सेसर लॉन्च नहीं किया। 

Galaxy S22 Ultra देखने में Galaxy Note 20 Ultra की छाया आकृति लिए हुए है। कर्व्ड मेटल फ्रेम में बड़ा डिस्प्ले कर्व होता है। फोन होल्ड करने में आरामदायक है और इसके कर्व इसकी बड़ी डिस्प्ले की चौड़ाई का अहसास नहीं होते। फोन का टॉप और बॉटम पार्ट पूरी तरह से फ्लैट है। 
Advertisement

Samsung Galaxy S22 Ultra में इसके S Pen के लिए साइलो (पेन होल्ड करने का स्थान) दिया गया है। Galaxy S सीरीज में ऐसा पहली बार किया गया है। फोन में 5,000mAh की बैटरी है जिसके साथ  45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। लेकिन इसके लिए आपको चार्जर अलग से खरीदना होगा। फोन का वजन 229 ग्राम है जो हाथ में भारी महसूस होता है लेकिन फिर भी वजन को अच्छी तरह से बैलेंस किया गया है। हैंडसेट और S Pen दोनों IP68 रेटिंग के साथ आते हैं जो धूल और पानी से बचाव करने में सक्षम है।  
Advertisement
 
फोन के रियर पैनल में क्वाड कैमरा सेटअप है लेकिन सिंगल मॉड्यूल की बजाए लेंस के लिए पांच अलग-अलग सर्किल पैनल में से बाहर आते हैं। प्राइमरी कैमरा 108 मेगापिक्सल का है जो फेज डिटेक्शन ऑटोफोकस (PDAF) के साथ है। 120 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड एंगल कैमरा है। तीसरा सेंसर 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा है जिसमें 10X ऑप्टिकल जूम है। चौथा सेंसर 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस है जिसमें 3X ऑप्टिकल जूम है। फ्रंट में 40 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। सैमसंग का दावा है कि फोन में बेहतर लो-लाइट फोटोग्राफी की जा सकती है और इसको कंपनी ने नाइटोग्राफी (Nightography) कहा है। फुल रिव्यू में मैं इसका टेस्ट करूंगा। 

डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.8 इंच का क्वाडएचडी प्लस पैनल है जो HDR10+ सर्टिफिकेशन के साथ आता है। इसका अधिकतम रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज का है। आप फोन पर क्या कर रहे हैं, इसके आधार पर यह रिफ्रेश रेट को 1Hz तक भी नीचे ले जा सकता है। डिस्प्ले डीप ब्लैक दिखाता है जो मुझे बहुत पसंद आया। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 1750 निट्स की बताई गई है जिससे यह सीधे सूरज की रोशनी में भी आसानी से पढ़ी जा सकती है। स्टीरिओ स्पीकर्स फोन के ऑवरऑल एक्सपीरियंस में इजाफा करते हैं। 
Advertisement
 
भारत में हम सैमसंग फोन में Exynos प्रोसेसर देखते आए हैं लेकिन अबकी बार कंपनी ने ट्रेंड को बदलते हुए फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर दिया है। फोन में 12 जीबी रैम दी गई है और स्टोरेज में से आप 256 जीबी और 512 जीबी का विकल्प चुन सकते हैं। 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,09,999 रुपये है जबकि इसके 512 जीबी वेरिएंट की कीमत 1,18,999 रुपये है। प्री बुकिंग ऑफर्स के तहत इसे कम कीमत में खरीदा जा सकता है। फोन को प्री बुक करने पर Galaxy Watch 4 आपको भारी डिस्काउंट के साथ मिल सकती है। S22 Ultra को फैन्टम व्हाइट, फैन्टम ब्लैक और बरगंडी कलर वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है।  
 
सैमसंग का यह फ्लैगशिप Android 12 के साथ आता है जिसके साथ OneUI 4.1 दिया गया है। मेरी यूनिट में फरवरी 2022 का एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच दिया गया था। कंपनी ने इसके साथ चार साल तक ऑपरेटिंग सिस्टम अपग्रेड और पांच साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है। जिस थोड़े समय में मैंने फोन को इस्तेमाल किया, उसके हिसाब से फोन काफी फास्ट है। अगर आप लम्बे समय से सैमसंग यूजर हैं तो यूजर इंटरफेस भी आपको पसंद आएगा।   

Galaxy S22 Ultra की बिल्ड क्वालिटी काफी प्रभावित करती है और इसके कैमरा स्पेसिफिकेशन भी आकर्षक हैं। ऐसा मालूम होता है कि सैमसंग ने बेस्ट फ्लैगशिप देने के मकसद से Galaxy S और Galaxy Note सीरीज़ के फीचर्स को एक साथ एक ही फोन में उतार दिया है। फोन दोनों ही सीरीज की खूबियों के साथ आता है। Galaxy S21 Ultra से तुलना करें तो कीमत थोड़ी बढ़ा दी गई है। लेकिन, फोन में कई सारी खूबियां भी हैं और यह Apple iPhone 13 Pro की तुलना में किफायती है। फोन की टेस्टिंग खत्म होने तक इसकी परफॉर्मेंस, कैमरा, बैटरी लाइफ और दूसरे फीचर्स के लिए मैं अपने फैसले को बचाकर रखूंगा। डिवाइस का फुल रिव्यू जल्द दिया जाएगा, उसके लिए Gadgets 360 के साथ बने रहें।
Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • In-built S Pen stylus
  • Superb display
  • Impressive performance
  • Versatile cameras
  • Good battery life
  • IP68 rated
  • Bad
  • Gets warm easily under load
  • Big and bulky
  • No bundled charger
  • Expensive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.80 इंच

प्रोसेसर

Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1

फ्रंट कैमरा

40-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. Flipkart Sale में ₹12,249 में खरीदें Lava का 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  4. Samsung Galaxy A36 5G पर बड़ा डिस्काउंट, ₹7,500 सस्ता मिल रहा फोन; बैंक ऑफर अलग से!
  5. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  6. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  7. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  8. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  9. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  2. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  3. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  4. 50MP कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ Poco X8s ग्लोबल बाजार में लॉन्च, जानें और क्या है खास
  5. Oppo Find X10 Ultra में होगा 200MP मेन कैमरा के साथ 100MP सेल्फी कैमरा! 8500mAh बैटरी
  6. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
  7. मात्र ₹1500 में 30 घंटे चलने वाली बैटरी से लैस URBAN VIBE POD OWS लॉन्च, देखें फीचर्स
  8. Oppo के 2 नए Power Bank लॉन्च, 20,000mAh तक बैटरी और 80W तक चार्जिंग सपोर्ट, जानें कीमत
  9. itel लाई नया टैबलेट 8000mAh बैटरी, 8MP कैमरा के साथ, जानें सबकुछ
  10. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Vivo Y600 लॉन्च, नहीं रहेगा बार-बार चार्ज करने का झंझट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.