Samsung स्मार्टफोन यूजर्स के लिए खुशखबरी! 14 अप्रैल से इन पुराने मॉडल्स को भी मिलेगा लेटेस्ट One UI 7

Samsung ने Galaxy S24 और Galaxy S23 सीरीज, Galaxy Z Flip 5, Galaxy Z Flip 6, Galaxy Z Fold 5, Galaxy Z Fold 6, Galaxy Tab S9 और Galaxy Tab S10 सीरीज के लिए One UI 7 बीटा अपडेट रोलआउट करना पहले ही शुरू कर दिया था।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 26 मार्च 2025 14:58 IST
ख़ास बातें
  • 14 अप्रैल से कई पुराने मॉडल्स को भी One UI 7 मिलने जा रहा है
  • लिस्ट में S-सीरीज, Z-सीरीज स्मार्टफोन्स और Tab S-सीरीज टैबलेट्स शामिल
  • कुछ मार्केट में 7 अप्रैल से शुरू हो सकते हैं रोलआउट
Samsung अप्रैल महीने की शुरुआत में अपने कुछ लेटेस्ट स्मार्टफोन मॉडल्स के लिए Android 15-बेस्ड One UI 7 को रिलीज करेगी। इस वर्जन का सैमसंग यूजर्स को लंबे समय से इंतजार था। यूं तो Samsung द्वारा इसे बहुत पहले ही रिलीज कर दिया जाना था, लेकिन कुछ कारणों के चलते रिलीज को कई बाद टाला गया। One UI 7 यूजर्स के लिए कई सारे बदलाव लेकर आने वाला है। इसमें विजुअल भी बदलेंगे, नए फीचर्स जोड़े गए हैं और साथ ही कस्टमाइजेशन के ढ़ेरों ऑप्शन हैं। अभी तक नए UI वर्जन को Samsung के फ्लैगशिप और कुछ प्रीमियम डिवाइस पर रिलीज किए जाने की पुष्टि की गई थी, लेकिन अब, लिस्ट में कुछ नए डिवाइस जोड़े गए हैं।

Samsung सिंगापोर ने अपने ब्लॉग में बताया है कि 14 अप्रैल से कई पुराने मॉडल्स को भी One UI 7 मिलने जा रहा है। लिस्ट में S-सीरीज स्मार्टफोन्स, Z-सीरीज फोल्डेबल्स और Tab S-सीरीज टैबलेट्स शामिल हैं। आप इन डिवाइसेज को नीचे देख सकते हैं:

Galaxy S Series
  • Galaxy S24 Series
  • Galaxy S24 FE
  • Galaxy S23 Series
  • Galaxy S23 FE
  • Galaxy S22 Series
  • Galaxy S21 Series
  • Galaxy S21 FE

Galaxy Z Series
  • Galaxy Z Fold6 and Galaxy Z Flip6
  • Galaxy Z Fold5 and Galaxy Z Flip5
  • Galaxy Z Fold4 and Galaxy Z Flip4
  • Galaxy Z Fold3 and Galaxy Z Flip3

Galaxy Tab
  • Galaxy Tab S10 Series
  • Galaxy Tab S9 Series
  • Galaxy Tab S9 FE Series
  • Galaxy Tab S8 Series
  • Galaxy Tab S6 Lite

गौर करने वाली बात यह है कि Samsung ने Galaxy S24 और Galaxy S23 सीरीज, Galaxy Z Flip 5, Galaxy Z Flip 6, Galaxy Z Fold 5, Galaxy Z Fold 6, Galaxy Tab S9 और Galaxy Tab S10 सीरीज के लिए One UI 7 बीटा अपडेट रोल आउट करना शुरू कर दिया है और साथ ही पुष्टि की थी कि इन डिवाइस को 7 अप्रैल से स्टेबल अपडेट मिलना शुरू हो जाएगा।
Advertisement

ऐसा हो सकता है कि सिंगापुर में इन डिवाइसेज के लिए रोलआउट 14 अप्रैल से शुरू हो। फिलहाल भारत में रोलआउट की तारीख को लेकर कोई स्पष्टता नहीं है। हालांकि, उम्मीद की जा रही है कि देश में Samsung यूजर्स को One UI 7 स्टेबल अपडेट्स अप्रैल के शुरुआती दो हफ्तों के अंदर मिलना शुरू हो।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Samsung, One UI 7, One UI 7 Release Date, One UI 7 roll out
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. सरकार ने PF के लिए 8.25% ब्याज को दी मंजूरी, कितना अमाउंट हुआ क्रेडिट, ऑनलाइन कैसे करें चेक
  2. Infinix Note 60 Pro Pininfarina Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  3. Tecno Pova 8 vs Vivo T5 Pro 5G vs Realme 15 Pro 5G: जानें किसमें कितना है दम?
  4. itel ने लॉन्च किए 2 नए Soundbar, ₹5 हजार से कम में मिलेगा 4 स्पीकर वाला सेटअप
  5. Samsung Galaxy M47 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा 
  6. OnePlus 16T में हो सकता है नया चिपसेट, 6.3 इंच डिस्प्ले
  7. 19 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Samsung का 50MP कैमरा वाला फ्लैगशिप फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Edge 70 Max के जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Gen 5 हो सकता है चिपसेट
  2. WhatsApp पर आ रही इस फाइल से रहें सावधान, हैक हो सकता है आपका PC
  3. Realme P4x 4G 50 मेगापिक्सल कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Samsung Galaxy M47 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा 
  5. Realme ने बढ़ाए इन 4 मॉडल्स के दाम! फोन खरीदने से पहले चेक करें प्राइस लिस्ट
  6. TecSox Moon Bluetooth ईयरबड्स लॉन्च, 30 घंटे चलेगी बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  7. itel ने लॉन्च किए 2 नए Soundbar, ₹5 हजार से कम में मिलेगा 4 स्पीकर वाला सेटअप
  8. Telegram यूजर्स के लिए बड़ी खबर! भारत में हट गया बैन, Play Store पर लौटा ऐप
  9. ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए लैपटॉप, AI फीचर्स और क्रिएटर्स के लिए खास, जानें सबकुछ
  10. 1 हजार कर्मचारियों के बदले 50 रोबोट! इस बड़ी कार कंपनी के खिलाफ खुला यूनियन का मोर्चा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.