Samsung Mexico वेबसाइट पर गलती से लॉन्च से पहले लिस्ट हुआ Samsung Galaxy S21 FE फोन

भले ही लिस्टिंग से फोन से संबंधित किसी प्रकार की आधिकारिक जानकारी की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इससे यह तो अंदाजा लगया जा सकता है कि यह फोन लॉन्च के लिए पूरी तरह से तैयार है। Samsung Galaxy S21 FE फोन को आने वाले दिनों में कभी भी लॉन्च किया जा सकता है।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 3 मई 2021 13:06 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S20 FE लिस्टिंग अब हटा दी गई है
  • सैमसंग गैलेक्सी एस21 एफई का बैनर वेबसाइट पर था लिस्ट
  • लिस्टिंग से अंदाजा लगाया जा सकता है कि फोन जल्द हो सकता है लॉन्च
Samsung Galaxy S21 FE स्मार्टफोन पिछले कुछ समय से सुर्खियों का हिस्सा बना हुआ है, कभी इसे स्पेसिफिकेशन व फीचर्स ऑनलाइन लीक होते हैं तो कभी इसके रेंडर्स सामने आ जाते हैं। हालांकि, लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें तो यह स्मार्टफोन गलती से Samsung की Mexico वेबसाइट पर लिस्ट किया गया था, जिसे कुछ देर बाद ही वेबसाइट से हटा दिया गया था। इस लिस्टिंग से अटकले लगाई जा सकती हैं कि यह स्मार्टफोन जल्द ही मैक्सिको में लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा, पिछली कुछ लीक्स से अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह स्मार्टफोन इस्तेमाल के लिए पूरी तरह से तैयार है, जिसे कुछ ही दिनों में लॉन्च किया जा सकता है।

Gizmochina ने GalaxyClub की रिपोर्ट का हवाला देते हुए जानकारी दी है कि Samsung Galaxy S21 FE फोन कुछ समय के लिए Samsung Mexico वेबसाइट पर लिस्ट किया गया था। हालांकि, जैसे ही उन्हें अपनी गलती का अहसास हुआ वैसे ही इस लिस्टिंग को वापस हटा दिया गया। रिपोर्ट में बताया गया है कि गैलेक्सी एस21 एफई फोन का बैनर वेबसाइट पर बिना किसी तस्वीर व स्पेसिफिकेशन के साथ स्थित था। जैसे ही आप फोन की जानकारी प्राप्त करने के लिए उस लिंक पर क्लिक करते वैसे ही वेबसाइट आपको Galaxy S21 सीरीज़ के कम्पेरिज़न पेज पर ले जाती है।

भले ही लिस्टिंग से फोन से संबंधित किसी प्रकार की आधिकारिक जानकारी की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इससे यह तो अंदाजा लगया जा सकता है कि यह फोन लॉन्च के लिए पूरी तरह से तैयार है। गैलेक्सी एस21 एफई फोन को आने वाले दिनों में कभी भी लॉन्च किया जा सकता है।

गौरतलब है कि पिछले दिनों Galaxyclub की रिपोर्ट से जानकारी मिली थी कि गैलेक्सी एस21 एफई फोन की बैटरी मॉडल नंबर EB-BG990ABY  के साथ आएगी और इस बैटरी क्षमता 4,370 एमएएच रेटेड होगी। इससे संकेत मिला था कि फोन की टिप्कल बैटरी क्षमता 4,500 एमएएच की होगी, जो कि Galaxy S20 FE जैसी ही है। जिससे प्रतीत हुआ कि Samsung Galaxy S21 FE स्मार्टफोन में कथित रूप से Galaxy S21 से भी बड़ी बैटरी दी जा सकती है।
 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.