Samsung Galaxy S20 का कैमरा होगा पहले से बेहतर, अपडेट मिलना शुरू

Samsung Galaxy S20 सीरीज़ को यह लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट नीदरलैंड में फर्मवेयर वर्ज़न G98xxXXU5BTJ1 के साथ मिला है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 20 अक्टूबर 2020 17:16 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S20 सीरीज़ को नया अपडेट मिलना शुरू
  • नया अपडेट यूरोपीय देशों में मिलना शुरू हुआ है
  • सीरीज़ को पिछले एक महीने में मिल चुके हैं तीन अपडेट

Samsung Galaxy S20 सीरीज़ को मिला अपडेट कैमरा में सुधार लाता है

Samsung Galaxy S20, Galaxy S20+ और Galaxy S20 Ultra को कथित तौर पर नया सॉफ्टवेयर अपडेट मिलना शुरू हुआ है। लेटेस्ट अपडेट कैमरा परफॉर्मेंस में सुधार लाता है। यह गैलेक्सी एस20 सीरीज़ को मिला चौथा अपडेट है। याद दिला दें कि सैमसंग गैलेक्सी एम20 सीरीज़ को पिछले एक महीने में तीन अपडेट मिल चुके हैं। नई Galaxy S20 सीरीज़ को यह अपडेट फिलहाल यूरोपीय बाज़ारों में मिला है। हालांकि, इसके आने वाले दिनों में अन्य देशों में भी उपलब्ध होने की संभावना है।

SamMobile की एक रिपोर्ट के अनुसार, Samsung Galaxy S20 सीरीज़ को यह लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट नीदरलैंड में फर्मवेयर वर्ज़न G98xxXXU5BTJ1 के साथ मिला है। हालांकि, वही अपडेट जर्मनी में फर्मवेयर वर्ज़न G98xxXXU5BTJ3 लेकर आता है।

रिपोर्ट के अनुसार अपडेट की जानकारी देने वाले चेंजलॉग में विशेष जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि, यह कुछ कैमरा सुधारों की ओर इशारा करता है।

नीदरलैंड स्थित ब्लॉग GalaxyClub.nl की एक अलग रिपोर्ट में कहा गया है कि Samsung Galaxy S20, Galaxy S20+ और Galaxy S20 Ultra को मिला यह लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट लगभग 250 एमबी साइज़ का है और यह अपडेटेड कैमरा ऐप लेकर आता है, जिसका वर्ज़न 10.5.03.14 है। ऐसा लगता है कि इसमें कैमरे के सुधार शामिल हैं।

नया अपडेट कथित तौर पर नीदरलैंड में 5G-सपोर्टेड डिवाइस को छोड़ सभी गैलेक्सी एस20 वेरिएंट्स के लिए ओवर-द-एयर (ओटीए) तरीके से रोलआउट हुआ है। अपडेट जर्मनी में भी शुरू हुआ है। हालांकि, भारत सहित अन्य बाज़ारों में इसके रोलआउट पर फिलहाल कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Optimist 1.4 Ton Inverter Split AC Review: सिर्फ AC नहीं, एक स्मार्ट कूलिंग सिस्टम!
  2. ₹2,624 सस्ती कीमत में मिल रहा Nothing का 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. ज्यादा मोबाइल देखने से बढ़ रही माइग्रेन की समस्या
  2. ₹2,624 सस्ती कीमत में मिल रहा Nothing का 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  3. Boltt Ace 5G, Evo 4G में मिलेगी 6,000mAh की बैटरी, जल्द होगा लॉन्च
  4. Redmi Note 17 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, नया मॉडल होगा शामिल
  5. iQOO 16 में मिल सकते हैं ट्रिपल 50 मेगापिक्सल कैमरा, Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट
  6. Jio Prime: भारत में जियो यूजर्स के लिए प्राइम मेंबरशिप लॉन्च, सस्ते रीचार्ज प्लान, कैशबैक समेत कई फायदे
  7. BGMI Lite: अब कम दाम वाले स्मार्टफोन्स में भी खेल सकेंगे BGMI, क्राफ्टन जल्द ला रही गेम का Lite वर्जन
  8. Tecno Pova 8 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7400 Ultimate चिपसेट
  9. iQOO Neo 11 Ultra में होगा 50 मेगापिक्सल Sony प्राइमरी कैमरा, 9,100mAh हो सकती है बैटरी
  10. 1 महीने में 7.98 लाख बिक गए स्कूटर्स, सबसे ज्यादा इस कंपनी की हुई सेल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.