Samsung Galaxy S Light Luxury लॉन्च, इसमें है वायरलेस चार्जिंग और फेस अनलॉक फीचर

Samsung की तरफ से पहले Galaxy S8 के लाइट वेरिएंट लाने की चर्चा थी। अब दक्षिण कोरियाई निर्माता ने चीन में Galaxy S8 Mini या Galaxy S8 Lite की जगह...

विज्ञापन
Sumit Chakraborty, अपडेटेड: 22 मई 2018 13:04 IST
ख़ास बातें
  • सैमसंग ने Galaxy S Light Luxury स्मार्टफोन से पर्दा उठा दिया है
  • S Light Luxury गैलेक्सी एस8 हैंडसेट का लाइट वेरिएंट लग रहा है
  • समान डिज़ाइन, बिक्सबी बटन और फिंगरप्रिंट सेंसर दिए गए हैं

Samsung Galaxy S Light Luxury

Samsung की तरफ से पहले Galaxy S8 के लाइट वेरिएंट लाने की चर्चा थी। अब दक्षिण कोरियाई निर्माता ने चीन में Galaxy S8 Mini या Galaxy S8 Lite की जगह  Galaxy S Light Luxury स्मार्टफोन से पर्दा उठा दिया है। स्पेसिफिकेशन के मुताबिक,  Galaxy S Light Luxury गैलेक्सी एस8 हैंडसेट का ही वर्ज़न लग रहा है। हालांकि, इसमें समान डिज़ाइन, बिक्सबी बटन और फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। Galaxy S Light Luxury स्मार्टफोन कंपनी की चीनी साइट पर लिस्ट हो गया है।

इसे सैममोबाइल ने देखा है। Galaxy S Light Luxury के फीचर की बात करें तो इसमें 18:5:9 आस्पेक्ट रेशियो है। इसमें स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर नहीं है। फोन में काम करता है स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर। फोन वाटर रेसिस्टेंस है। साथ ही यूज़र को मिलेगा सैमसंग पे, वायरलेस चार्जिंग, फेस अनलॉक और आइरिस स्कैनर भी। Galaxy S Light Luxury एंड्रॉयड ओरियो पर चलता है।
 

Samsung Galaxy S Light Luxury कीमत, स्पेसिफिकेशन

Samsung Galaxy S Light Luxury स्मार्टफोन चीनी शॉपिंग साइट जेडी.कॉम पर उपलब्ध होगा। इसकी कीमत 3,999 चीनी युआन (42,700 रुपये) है। यह ब्लैक और बरगंडी रेड, दोनों रंग वेरिएंट में मिलेगा। अगर आप जल्दी में हैं तो तो प्री-ऑर्डर 1 जून से कर सकते हैं।

Samsung Galaxy S Light Luxury स्मार्टफोन एंड्रॉयड 8.0 ओरियो आउट ऑफ द बॉक्स के साथ आया है। हैंडसेट में 5.8 इंच का फुल एचडी+ इनफिनिटी डिस्प्ले है। फोन में काम करता है क्वाड-कोर प्रोसेसर है, जिसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 2.2 गीगाहर्ट्ज़ है। इसमें संभवत: स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर। साथ देंगे 4 जीबी रैम। Samsung Galaxy S Light Luxury में 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है, जिसमें एफ/1.7 अपर्चर व ऑटोफोकस की सुविधा है। साथ ही फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। रियर कैमरा यूएचडी 4के वीडियो को सपोर्ट करता है।
Advertisement

स्टोरेज पर आएं तो Samsung Galaxy S Light Luxury में 64 जीबी का इनबिल्ट स्टोरेज है। जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 400 जीबी तक बढ़ाना संभव है। इसमें हाइब्रिड सिम कनफिगरेशन है। कनेक्टिविटी के लिहाज़ से फोन में मिलेगा 4जी वाईफाई, ब्लूटूथ, यूएसबी टाइप-सी, हेडफोन जैक। पर्याप्त सेंसर के साथ यूज़र को मिलेगा फेस अनलॉक सपोर्ट भी। पावर देगी 3000 एमएएच की बैटरी। वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट इसमें दिया गया है। फोन का कुल वज़न 150 ग्राम है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.80 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 660

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64एमबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x2220 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  2. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.