Samsung Galaxy On6 से आज उठ सकता है पर्दा

Samsung Galaxy On6 को आज लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। Samsung की गैलेक्सी ऑन सीरीज़ का यह फोन एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर मिलेगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 2 जुलाई 2018 10:03 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy On6 कंपनी के अपने एक्सीनॉस प्रोसेसर पर चलेगा
  • Samsung Galaxy On6 में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज दी जाएगी
  • पिछले हफ्ते ही ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर एक नया वेबपेज लाइव किया गया था

Samsung Galaxy On6 Launch

Samsung Galaxy On6 को आज लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। Samsung की गैलेक्सी ऑन सीरीज़ का यह फोन एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर मिलेगा। दरअसल, पिछले हफ्ते ही ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर एक नया वेबपेज लाइव किया गया था जिससे पता चला कि सैमसंग के नए स्मार्टफोन को 2 जलाई को लॉन्च किया जाएगा। दूसरी तरफ, न्यूज एजेंसी आईएएनएस से हवाले से इस फोनन का नाम Samsung Galaxy On6 होने का पता चला। हैंडसेट के बारे में तो बहुत कुछ नहीं पता चल सका है, लेकिन आधिकारिक टीज़र इशारा करते हैं कि Galaxy On6 में फुलस्क्रीन डिस्प्ले होगा। संभवतः सैमसंग का इनफिनिटी सुपर एमोलेड डिस्प्ले वो भी 18.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ।

पुरानी रिपोर्ट में दावा किया गया था कि Samsung Galaxy On6 में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज दी जाएगी और इसकी कीमत 15,000 रुपये होगी। यह फोन चैट ओवर वीडियो फीचर के साथ आएगा जिसकी झलक हमें हाल ही में लॉन्च किए गए Samsung Galaxy J6 और Samsung Galaxy J8 में मिली थी। फ्लिपकार्ट के वेबपेज पर वीडियो भी इस्तेमाल किए गए हैं। कुछ वीडियो में बॉलीवुड स्टार टाइगर श्रॉफ को कुछ स्टंट करते दिखाया गया है और इस दौरान वह सैमसंग के इस कथित फोन पर कुछ देखते हुए नज़र आ रहे हैं। बता दें कि फ्लिपकार्ट से हमें फोन के नाम को लेकर कोई जानकारी नहीं मिली है। सिर्फ यह साफ हो सका है कि यह फोन सैमसंग की गैलेक्सी ऑन सीरीज़ का होगा।
Advertisement

प्रमोशनल वीडियो पर गौर करें तो यह भी साफ हो जाता है कि Galaxy On6 सिंगल कैमरा फोन है और पिछले हिस्से पर ही कैमरे के नीचे फिंगरप्रिंट सेंसर को जगह मिली है।

पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, Samsung Galaxy On6 कंपनी के अपने एक्सीनॉस प्रोसेसर पर चलेगा। इसके अलावा यह फोन कंपनी के इनफिनिटी डिस्प्ले तकनीक से भी लैस है।
Advertisement

याद रहे कि सैमसंग की गैलेक्सी ऑन सीरीज़ के आखिरी फोन Galaxy On7 Prime को साल की शुरुआत में लॉन्च किया गया था। इस फोन की अहम खासियत सैमसंग मॉल थी। हाल के दिनों में Samsung ने अपने Galaxy A6+, Galaxy A6, Galaxy J8 और Galaxy J6 स्मार्टफोन लॉन्च किए थे। ये सारे फोन इनफिनिटी डिस्प्ले के साथ आते हैं। सैमसंग गैलेक्सी ऑन6 में और कुछ क्या खास है? इस सवाल का जवाब 2 जुलाई को दोपहर साढ़े 12 बजे मिल जाएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 18 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  2. भारत में लॉन्च हुई Denza Z9 GT, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  3. Phillips का नया सस्ता गेमिंग मॉनिटर लॉन्च, 360Hz QD-OLED डिस्प्ले, जानें कीमत
  4. RAC टिकट बंद करेगा रेलवे! दशकों पुराने सिस्टम को खत्म करने पर हो रहा विचार
  5. HMD 2320 Flip 4G बजट फोन होगा लॉन्च, Unisoc चिप, 32GB स्टोरेज जैसे फीचर्स!
  6. Airtel ने कहा- कम से कम ₹350 का हो महीने का मोबाइल रीचार्ज!
  7. Panasonic ने लॉन्च किया सॉलिड मजबूती वाला नया टैबलेट, जानें खास बातें
  8. Vivo T6x 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च, BIS पर स्पॉट हुआ स्मार्टफोन
  9. Huawei लाई पहला ग्लूकोस मॉनिटरिंग डिवाइस Huawei Sense G1, जानें इसके फीचर्स
  10. Apple HomeView भारत में हुआ लॉन्च, Siri AI से घर को बनाएगा और ज्यादा स्मार्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.