Samsung Galaxy On Nxt को आज फिर सस्ते में खरीदने का मौका, होगा 4,000 रुपये का फायदा

पिछले हफ्ते ही सैमसंग ने अपने गैलेक्सी ऑन नेक्स्ट स्मार्टफोन को सस्ते में बेचा था। अगर आप इस सेल में सस्ते में सैमसंग गैलेक्सी ऑन नेक्स्ट खरीदने का मौका चूक गए थे तो निराश होने वाली बात नहीं।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 27 दिसंबर 2017 11:12 IST
ख़ास बातें
  • पिछली सेल की तरह बुधवार को भी यह फोन 12,900 रुपये में ही बेचा जाएगा
  • 64 जीबी स्टोरेज वाला गैलेक्सी ऑन नेक्स्ट 16,900 रुपये में हुआ था लॉन्च
  • फ्लिपकार्ट पर होने वाली यह सेल सिर्फ एक घंटे के लिए आयोजित होगी
पिछले हफ्ते ही सैमसंग ने अपने गैलेक्सी ऑन नेक्स्ट स्मार्टफोन को सस्ते में बेचा था। अगर आप इस सेल में सस्ते में सैमसंग गैलेक्सी ऑन नेक्स्ट खरीदने का मौका चूक गए थे तो निराश होने वाली बात नहीं। क्योंकि, Samsung Galaxy On Nxt बुधवार को फिर सस्ते में उपलब्ध होगा। पिछली सेल की तरह बुधवार को भी यह फोन 12,900 रुपये में ही बेचा जाएगा। यह सेल ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर दोपहर 12 बजे आयोजित होगी जो 1 बजे तक चलेगी।

याद रहे कि सैमसंग ने इसी साल अप्रैल में अपने गैलेक्सी ऑन नेक्स्ट स्मार्टफोन के ज़्यादा स्टोरेज वाले वेरिएंट को लॉन्च किया था। 64 जीबी स्टोरेज वाले सैमसंग गैलेक्सी ऑन नेक्स्ट को 16,900 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया था। वैसे, फ्लिपकार्ट पर एमआरपी 17,990 रुपये बताई गई है और कंपनी की ओर से 5,000 रुपये की छूट की बात कही जा रही है। लेकिन हकीकत में ग्राहकों को 4,000 रुपये का ही फायदा होगा।
Advertisement
 

सैमसंग गैलेक्सी ऑन नेक्स्ट के स्पेसिफिकेशन

यह फोन मेटल यूनीबॉडी डिज़ाइन से लैस है और इसमें 5.5 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले है। फोन में 1.6 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा कोर चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है और साथ में मौजूद है 3 जीबी रैम। ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। डुअल-नैनो-सिम स्लॉट के साथ आने वाले सैमसंग के इस फोन में मौजूद होगी 3300 एमएएच की बैटरी। इसके बारे में 21 घंटे तक का 3जी टॉक टाइम देने का दावा किया गया है।

सैमसंग गैलेक्सी ऑन नेक्स्ट में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और इसका फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। दोनों ही कैमरे एफ/1.9 अपर्चर वाले हैं। रियर कैमरे के साथ फ्लैश मौजूद है और यह फुल-एचडी वीडियो रिकॉर्ड करने में सक्षम है। कनेक्टिविटी फ़ीचर में जीपीएस, ब्लूटूथ 4.1, वाई-फाई 802.11एन और वाई-फाई डायरेक्ट शामिल हैं। होम बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी इंटिग्रेटेड है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  2. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  3. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  4. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  5. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  6. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  7. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  8. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  9. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  10. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.