सैमसंग गैलेक्सी नोट7 लॉन्च, आइरिस स्कैनर और डुअल पिक्सल रियर कैमरे से है लैस

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 3 अगस्त 2016 07:36 IST
ख़ास बातें
  • सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 के साथ ग्राहकों को एस-पेन भी मिलेगा
  • यह फोन 4 जीबी रैम और 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज से लैस है
  • हैंडसेट में 12 मेगापिक्सल का डुअल पिक्सल रियर कैमरा है
दक्षिण कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी सैमसंग ने मंगलवार को अपने फ्लैगशिप हैंडसेट गैलेक्सी नोट 7 से पर्दा उठा लिया। सैमसंग गैलेक्सी नोट 7  को 19 अगस्त से उपलब्ध कराया जाएगा। यह ब्लू कोरल, गोल्ड प्लेटिनम, सिल्वर टाइटेनियम और ब्लैक ऑनिक्स कलर वेरिएंट में मिलेगा। कंपनी ने फिलहाल हैंडसेट की कीमत का खुलासा नहीं किया है।

इस स्मार्टफोन की सबसे अहम खासियत आइरिस स्कैनर है। यह इस किस्म के फ़ीचर से लैस सैमसंग का पहला स्मार्टफोन है। गैलेक्सी नोट सीरीज के अन्य स्मार्टफोन की तरह गैलेक्सी नोट7 भी एस पेन स्टायलस के साथ आता है।

सैमसंग गैलेक्सी नोट7 को आईपी68 सर्टिफिकेशन मिला है, यानी यह डस्ट और वाटर रेसिस्टेंट है। कंपनी ने बताया है कि नया गैलेक्सी नोट7 सैमसंग कॉन्क्स सिक्योरिटी सूट के साथ आएगा। यह बायोमैट्रिक ऑथेंटिकेशन के साथ
आएगा जिसमें आइरिस स्कैनर और फिंगरप्रिंट स्कैनर शामिल हैं।
Advertisement

सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 में 5.7 इंच का क्वाड-एचडी (2560 x 1440 पिक्सल) डुअल एज सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। इसकी पिक्सल डेनसिटी 518 पीपीआई है। स्क्रीन पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन दी गई है। यह इस ग्लास के साथ आने वाला पहला स्मार्टफोन है। एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो पर चलने वाले इस स्मार्टफोन में 64-बिट 14एनएम ऑक्टा-कोर (2.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड + 1.6 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड) प्रोसेसर दिया गया है। हैंडसेट 4 जीबी के एलपीडीडीआर4 रैम से लैस है। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है। ज़रूरत पड़ने पर यूज़र 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड का इस्तेमाल कर पाएंगे।

गैलेक्सी नोट7 में ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन से लैस 'डुअल पिक्सल' 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। रियर कैमरे के साथ एक डुअल-एलईडी फ्लैश भी मौजूद है। हैंडसेट में सेल्फी के दीवानों के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Advertisement

कनेक्टिविटी फ़ीचर की बात करें तो स्मार्टफोन में वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ वी4.2, यूएसबी टाइप-सी, एनएफसी और जीपीएस फ़ीचर दिए गए हैं। हैंडसेट कई तरह के सेंसर के साथ आएगा। फिंगरप्रिंट, बैरोमीटर, जायरो, जियोमैगनेटिक, हॉल, एचआर, आइरिस, प्रॉक्सिमिटी और आरजीबी लाइट जैसे कई सेंसर इस हैंडसेट का हिस्सा हैं।
Advertisement

गैलेक्सी नोट7 का डाइमेंशन 153.5x73.9x7.9 मिलीमीटर है और वजऩ 169 ग्राम। सैमसंग का कहना है कि नए आइरिस रिकॉग्निशन तकनीक की मदद से यूज़र सैमसंग पे के जरिए पेमेंट भी कर पाएंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  3. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.