सैमसंग गैलेक्सी नोट 5 का डुअल सिम वेरिएंट लॉन्च, जानें कीमत

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 18 जनवरी 2016 11:56 IST
सैमसंग ने आखिरकार भारत में अपने गैलेक्सी नोट 5 फैबलेट के डुअल सिम वेरिएंट से पर्दा उठा ही लिया। सैमसंग गैलेक्सी नोट 5 डुअल सिम का 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 51,400 रुपये में सैमसंग इंडिया के ईस्टोर पर उपलब्ध है।

गैलेक्सी नोट 5 के डुअल-सिम वर्ज़न को लॉन्च किए जाने के साथ इसके सिंगल-सिम वर्ज़न की कीमत में कटौती भी की गई है। कंपनी के आधिकारिक स्टोर पर 32 जीबी वेरिएंट 47,900 रुपये में मिल रहा है और 64 जीबी मॉडल 53,900 रुपये में।
Advertisement

याद दिला दें कि पिछले साल सितंबर महीने में भारत में सैमसंग गैलेक्सी नोट 5 के 32 जीबी वेरिएंट को 53,900 रुपये और 64 जीबी वेरिएंट को 59,900 रुपये में लॉन्च किया गया था।

सैमसंग गैलेक्सी नोट 5 के डुअल-सिम वर्ज़न की पहली झलक हमें पिछले साल अगस्त महीने में फिलिपिंस में देखने को मिली थी। डुअल-सिम मॉडल में नैनो-सिम के लिए सपोर्ट मौजूद है। गैलेक्सी नोट 5 डुअल सिम के बाकी स्पेसिफिकेशन ऑरिजनल मॉडल वाले ही हैं।
Advertisement
 

याद दिला दें, एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर बेस्ड सैमसंग गैलेक्सी नोट 5 में 5.7 इंच का क्यूएचडी (1440x2560 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिसकी पिक्सल डेनसिटी है 515 पीपीआई। इस डिवाइस में ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 7420 प्रोसेसर मौजूद है जिसमें 2.1 गीगाहर्ट्ज़ स्पीड वाले चार कॉरटेक्स-ए57 कोर और 1.5 गीगाहर्ट्ज़ स्पीड वाले चार कॉरटेक्स-ए53 कोर शामिल किए गए हैं। हैंडसेट 4 जीबी के रैम साथ आता है।
Advertisement

डिवाइस में एफ/1.9 एपरचर वाला 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जबकि इसका फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। होम बटन को दो बार दबाकर कैमरा ऐप खोला जा सकता है। वैसे, होम बटन ही फिंगरप्रिंट स्कैनर का भी काम करता है। सैमसंग गैलेक्सी नोट 5 में माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट मौजूद नहीं है और यह 3000 एमएएच की बैटरी के साथ आता है। डिवाइस की बैटरी फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करती है।

इस फैबलेट का डाइमेंशन 153.2x76.1x7.6 मिलीमीटर है और वज़न 171 ग्राम। स्मार्टफोन के ब्लैक सेफ़ायर, गोल्ड प्लेटिनम और सिल्वर टाइटेनियम कलर वेरिएंट उपलब्ध हैं।
Advertisement

गैलेक्सी नोट 5 डुअल सिम स्मार्टफोन के 64 जीबी वेरिएंट को भी भारत में जल्द लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। इसकी कीमत 57,400 रुपये होगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. TCL P80, P80 Pro लॉन्च हुए 8GB रैम, 50MP कैमरा के साथ, IP68 रेटिंग, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  2. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  3. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  4. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  5. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  6. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  7. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  8. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  9. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  10. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.