Samsung Galaxy Note 10 Lite की कीमत लॉन्च से पहले लीक

Samsung Galaxy Note 10 Lite की कीमत 629.99 यूरो होगी। रिपोर्ट में पहले कहा गया था कि यह जर्मनी में 670 यूरो में लॉन्च किया जाएगा। ऐसा ज़्यादा टैक्स और ड्यूटी के कारण होगा।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 20 दिसंबर 2019 15:58 IST
ख़ास बातें
  • गैलेक्सी नोट 10 लाइट एक्सीनॉस 9810 प्रोसेसर से हो सकता है लैस
  • Samsung Galaxy Note 10 Lite की बिक्री 27 दिसंबर से शुरू होने की उम्मीद
  • होल-पंच डिस्प्ले और तीन रियर कैमरे के साथ आएगा Galaxy Note 10 Lite
Samsung Galaxy Note 10 Lite को इस महीने लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। इससे पहले स्मार्टफोन की कीमत इंटरनेट पर लीक हो गई है।  WinFuture की जिस रिपोर्ट में फोन के रेंडर्स (ग्राफिक्स से बनी तस्वीरें) सार्वजनिक किए गए थे। अब इस रिपोर्ट में सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 लाइट की कीमत का भी ज़िक्र है। रिपोर्ट की मानें तो गैलेक्सी नोट 10 लाइट की कीमत 629.99 यूरो होगी। गौर करने वाली बात है कि यह कीमत आइबेरियन पेनिनसुला के लिए है। अन्य यूरोपीय देशों में ज़्यादा टैक्स और ड्यूटी के कारण दाम अधिक हो सकता है।

WinFuture की रिपोर्ट को अपडेट किया गया है। अपडेट के बाद रिपोर्ट में दावा है कि Samsung Galaxy Note 10 Lite की कीमत 629.99 यूरो होगी। रिपोर्ट में पहले कहा गया था कि यह जर्मनी में 670 यूरो में लॉन्च किया जाएगा। ऐसा ज़्यादा टैक्स और ड्यूटी के कारण होगा। नई कीमत Iberian Peninsula क्षेत्र की है जो यूरोप के दक्षिण-पश्चिमी तरफ मौज़ूद है। फिलहाल, इस फोन को भारत में लॉन्च किए जाने के संबंध में कुछ नहीं बताया गया है। अगर यह लॉन्च होता है तो कीमत इसी के आसपास होगी।

हाल ही में Galaxy Note 10 Lite के लीक रेंडर्स में फोन ब्लैक, रेड और व्हाइट ग्रेडिएंट फिनिश के साथ नज़र आया था। रेंडर्स से इशारा मिलता है कि फोन फ्लैट होल-पंच डिस्प्ले और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा। व्हाइट मॉडल में एस पेन ब्लू फिनिश के साथ नज़र आ रहा है।

अहम स्पेसिफिकेशन की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 लाइट एक्सीनॉस 9810 प्रोसेसर, 6 जीबी रैम और 32 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरे के साथ आएगा। सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 लाइट की बिक्री 27 दिसंबर से शुरू होने की उम्मीद है। इस फोन का एक अहम फीचर S Pen होगा। फोन में ब्लूटूथ 5.1 सपोर्ट होने की जानकारी मिली है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi Pad 9 के लॉन्च की तैयारी, 9,720mAh हो सकती है बैटरी
  2. Realme Narzo 100x 5G vs Moto G77 Power vs Nothing Phone 3a Lite 5G: खरीदने से पहले देखें कौन सा है बेस्ट?
  3. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर लिस्टिंग 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi का नया 2-in-1 डिवाइस लॉन्च, सिर्फ 7 मिनट में बदल देगा कमरे की हवा!
  2. Realme Narzo 100x 5G vs Moto G77 Power vs Nothing Phone 3a Lite 5G: खरीदने से पहले देखें कौन सा है बेस्ट?
  3. Samsung Galaxy Unpacked 2026: ऐसे देखें लॉन्च इवेंट लाइव, ये फोन होंगे लॉन्च
  4. ₹17000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung का धांसू फोन
  5. देश में जल्द शुरू हो सकता है बिना इंटरनेट के UPI पेमेंट का फीचर
  6. फीचर फोन से लेकर स्मार्ट TV तक बेचने वाली वाली Cellecor का रेवेन्यू को 50 प्रतिशत तक बढ़ाने का टारगेट 
  7. नई Maruti कार खरीदने की सोच रहे हैं? अगस्त से पहले कर लें बुकिंग, बढ़ने वाली हैं कीमतें
  8. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर लिस्टिंग 
  9. CP PLUS ने लॉन्च किए नए 4G Dashcams, GPS और डुअल कैमरा के साथ कीमत ₹7,599 से शुरू
  10. किचन में पड़ी इस छोटी सी चीज से बढ़ जाती है Wi-Fi स्पीड? जानें कैसे काम करती है ये वायरल ट्रिक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.