Samsung Galaxy M55s जल्द होगा लॉन्च, रियल लाइफ इमेज और स्पेसिफिकेशंस का खुलासा

Samsung Galaxy M55s में sAMOLED डिस्प्ले दी जाएगी, जिसके 120Hz रिफ्रेश रेट ऑफर करता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 18 सितंबर 2024 13:49 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy M55s में sAMOLED डिस्प्ले दी जाएगी।
  • Samsung Galaxy M55s के रियर में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा होगा।
  • Samsung Galaxy M55s में 45W चार्जिंग के साथ 5,000mAh की बैटरी मिलेगी।

Samsung Galaxy M55 में 6.70 इंच की डिस्प्ले है।

Photo Credit: Samsung

Samsung कथित तौर पर Samsung Galaxy M55s पर काम कर रहा है। हाल ही में Samsung ने भारतीय बाजार में Samsung Galaxy M55 को अप्रैल में लॉन्च किया था। रिपोर्ट्स से पता चला है कि ब्रांड फोन के वेरिएंट पर काम कर रहा है, जिसे Galaxy M55s कहा जाएगा। टिपस्टर मुकुल शर्मा ने एक एक्स पोस्ट में स्पेसिफिकेशंस और रियल लाइफ फोटो का खुलासा किया है। यहां हम आपको Samsung Galaxy M55s के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Samsung Galaxy M55s Price


कीमत की बात की जाए तो Samsung Galaxy M55s की कीमत लगभग 20,000 रुपये होने की संभावना है।


Advertisement
Samsung Galaxy M55s डिजाइन


लीक के अनुसार, Samsung Galaxy M55s नए फ्यूजन डिजाइन से लैस होगा। लीक हुई फोटो को करीब से देखने पर पता चला है कि इसमें थ्री-पार्ट डिजाइन है जिसमें एक मैट पार्ट, बीच में एक शाइनिंग पार्ट और एक स्ट्रिप्ड पार्ट है, जो कैमरा मॉड्यूल एरियार के ठीक नीचे से लगभग दो-तिहाई तक फैला हुआ है। फोटो से यह भी पता चला है कि M55s ब्लू और ब्लैक ऑप्शन में उपलब्ध होगा।


Samsung Galaxy M55s Specifications


सोर्स ने खुलासा किया है कि Samsung Galaxy M55s में sAMOLED डिस्प्ले दी जाएगी, जिसका 120Hz रिफ्रेश रेट है। इस स्मार्टफोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 1 प्रोसेसर दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन में 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी मिलेगी। पिछली लीक के अनुसार, इस स्मार्टफोन में 8GB RAM और 128GB बिल्ट-इन स्टोरेज मिलेगी। यह स्मार्टफोन एक माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के साथ आएगा।
Advertisement

कैमरा सेटअप की बात करें तो Galaxy M55s के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल मैक्रो कैमरा मिलेगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा होगा। ये स्पेसिफिकेशंस Galaxy M55 के समान लग रहे हैं। इसलिए, यह साफ नहीं है कि डिजाइन के अलावा M55s में M55 से क्या कुछ अलग है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
  2. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Meta लाई नया AI एजेंट Muse, एक डिजिटल साथी जो आपके लिए करेगा Email, ट्रैवल बुकिंग और बहुत कुछ!
  2. आपके iPhone पर कब आएगा iOS 27? Apple ने बता दी अपडेट की रिलीज डेट
  3. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
  4. iPhone 18 Pro लॉन्च होते ही महंगे हुए पुराने iPhones, 17 से लेकर Air तक की कीमत बढ़ी
  5. iPhone 18 Pro कहां सबसे सस्ता? दुबई, सिंगापुर से लेकर अमेरिका तक, कीमत में इतना अंतर
  6. '10 सालों में AI इंसानों को खत्म कर देगा', Anthropic रिसर्चर ने दी चेतावनी, छोड़ी नौकरी!
  7. iPhone 18 Pro से फोल्डेबल Duo तक, Apple के नए प्रोडक्ट्स की भारत में इतनी है कीमत
  8. PhonePe से अब विदेशों में करें VISA पेमेंट! नहीं पड़ेगी कार्ड की जरूरत, बना भारत का पहला ऐप
  9. HMD Key 2 बजट फोन जल्द हो सकता है लॉन्च! 13MP डुअल कैमरा, 5000mAh बैटरी
  10. 500 रुपये से कम में 5 वायर्ड ईयरफोन, JBL और boAt जैसे कई ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.