Samsung Galaxy M53 5G के रेंडर लीक, 108MP कैमरा, 5000mAh बैटरी से होगा लैस!

फोन में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 900 5G प्रोसेसर मिलने की जानकारी दी गई है।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 29 मार्च 2022 15:51 IST
ख़ास बातें
  • इस स्‍मार्टफोन में सेंट्रल-अलाइन होल-पंच कटआउट दिया जाएगा
  • बैक साइड में कैमरों के ठीक नीचे LED फ्लैश मिलेगा
  • वॉल्यूम बटन को पावर बटन के साथ राइट साइड पर रखा गया है

इस फोन की कीमत VND 10.5 मिलियन (लगभग 35,000 रुपये) से शुरू की जा सकती है।

Photo Credit: ytechb

Samsung Galaxy M53 5G स्‍मार्टफोन के रेंडर्स लीक हो गए हैं। इनसे पता चलता है कि यह स्मार्टफोन क्वाड रियर कैमरा और होल-पंच डिस्प्ले के साथ आएगा। फोन में 6.7 इंच का सुपर AMOLED डिस्प्ले होने की बात कही गई है, जो 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। यह डिवाइस One UI 4.1 की लेयर वाले एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्‍टम पर चलेगी। फोन में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 900 5G प्रोसेसर मिलने की जानकारी दी गई है। रिपोर्टों में यह संकेत भी दिया गया है कि सैमसंग के इस फोन की कीमत VND 10.5 मिलियन (लगभग 35,000 रुपये) से शुरू की जा सकती है।

ytechb की ओर से शेयर किए गए रेंडर के अनुसार, Samsung Galaxy M53 5G स्‍मार्टफोन में सेंट्रल-अलाइन होल-पंच कटआउट दिया जाएगा। बात करें बैक साइड की, तो वहां कैमरों के ठीक नीचे LED फ्लैश के साथ स्‍क्‍वॉयर मॉड्यूल में क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। वॉल्यूम बटन को पावर बटन के साथ राइट साइड पर रखा गया है। पावर बटन फ‍िंगरप्रिंट सेंसर का काम भी करता है।  
Advertisement
 

Samsung Galaxy M53 5G के अनुमानित प्राइस 

एक रिपोर्ट के अनुसार, वियतनाम में 8GB + 128GB स्टोरेज मॉडल के लिए Samsung Galaxy M53 5G की कीमत VND 10.5 मिलियन से 11 मिलियन (लगभग 35,000 रुपये से 36,800 रुपये) के बीच हो सकती है।
 

Samsung Galaxy M53 5G के अनुमानित स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

हाल ही में एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि Samsung Galaxy M53 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7 इंच का सुपर AMOLED डिस्प्ले हो सकता है। यह One UI 4.1 की लेयर वाले Android 12 ऑपरेटिंग सिस्‍टम पर चल सकता है। इसमें मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 900 5G प्रोसेसर मिलने की बात कही गई है, जिसे 8GB रैम और 256GB तक स्टोरेज से जोड़ा जा सकता है।

Samsung Galaxy M53 5G में 108 मेगापिक्सल के मेन सेंसर वाला क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। कहा जाता है कि इसे सपोर्ट करने के लिए 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल सेंसर, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर और 2 मेगापिक्सल का डेप्‍थ सेंसर फोन में होंगे। सेल्‍फी के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। यह फोन 25W फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट वाली 5,000mAh की बैटरी पैक कर सकता है।
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • 120Hz Super AMOLED display
  • Capable 5G SoC
  • Guaranteed software updates
  • Good battery life
  • Bad
  • Lots of preinstalled bloatware
  • Weak low-light camera performance
  • Average video recording capability
  • No bundled charger
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 900

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  2. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.