Samsung Galaxy M51 भारत में आज होगा लॉन्च, 7,000mAh बैटरी से होगा लैस

नया Samsung Galaxy M51 आज दोपहर 12 बजे भारत में लॉन्च होगा। इसके लॉन्च के लिए अमेज़न ने एक समर्पित पेज भी बनाया है, जो फोन की कुछ जानकारियों को टीज़ करता है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 10 सितंबर 2020 10:00 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy M51 को भारत में आज दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा
  • 7,000mAh बैटरी, होल-पंच डिस्प्ले और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से होगा लैस
  • गैलेक्सी एम51 का दाम भारत में 25,000 से 30,000 रुपये के बीच होने का दावा

Samsung Galaxy M51 जबरदस्त 7,000mAh बैटरी के साथ आता है

Samsung Galaxy M51 आज भारत में लॉन्च होने जा रहा है। कंपनी दोपहर 12 बजे फोन को पेश करेगी और यह पहले से ही अमेज़न इंडिया पर टीज़ किया जा रहा है, जिससे इसकी ऑनलाइन उपलब्धता की जानकारी मिलती है। गैलेक्सी एम51 को पिछले हफ्ते जर्मनी में लॉन्च किया गया था और भारत के वेरिएंट को यूरोपीय वेरिएंट की तुलना में थोड़ा अलग स्पेसिफिकेशन मिल सकते हैं। Samsung Galaxy M51 को 64-मेगापिक्सल क्वाड कैमरा सेटअप और 7,000mAh की बड़ी बैटरी के साथ लाया जाएगा।
 

Samsung Galaxy M51 launch event, expected price

नया सैमसंग गैलेक्सी एम51 आज दोपहर 12 बजे भारत में लॉन्च होगा। इसके लॉन्च के लिए अमेज़न ने एक समर्पित पेज भी बनाया है, जो फोन की कुछ जानकारियों को टीज़ करता है। Samsung Galaxy M51 की भारतीय कीमत का खुलासा अभी नहीं हुआ है। उम्मीद तो यही है कि फोन का दाम जर्मनी में पेश किए गए मॉडल की कीमत के आसपास ही होगी। जर्मन मार्केट में सैमसंग गैलेक्सी एम51 की कीमत 360 यूरो (करीब 31,500 रुपये) है। यह ब्लैक और व्हाइट रंग में पेश किया गया है। हाल ही में एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि Samsung Galaxy M51 का दाम भारत में 25,000 रुपये- 30,000 रुपये के बीच होगा।
 

Samsung Galaxy M51 specifications

सैमसंग गैलेक्सी एम51 में कंपनी ने 6.7 इंच फुल-एचडी+ सुपर एमोलेड इनफिनिटी ओ डिस्प्ले दिया है। होल-पंच को टॉप पर मध्य में जगह मिली है। यहीं पर सेल्फी कैमरा मौज़ूद है। Samsung ने बताया है कि फोन में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर होगा। लेकिन इस दक्षिण कोरियाई कंपनी ने चिपसेट के नाम का खुलासा नहीं किया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि फोन में स्नैपड्रैगन 730 प्रोसेसर हो सकता है। यह 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा। ज़रूरत पड़ने पर माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना भी संभव होगा। स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 आधारित OneUI पर चलता है।

सैमसंग का यह फोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस है। इसमें एफ/ 1.8 लेंस के साथ 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ 12 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है जो अल्ट्रा वाइड एंगल से लैस है। इसके अलावा एक 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और दूसरा 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। फ्रंट पैनल पर सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का सेंसर मौज़ूद है। इसमें 7,000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 25 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent battery life
  • Bundled fast charger
  • Crisp Super AMOLED display
  • Bad
  • Preinstalled bloatware
  • Average video stabilisation
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

7000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola भारत में ला रही Moto G Max, 7000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग, 14 अगस्त को है लॉन्च
  2. Motorola Edge 70 Neo मिलेगा 200MP तीन कैमरा सेटअप! चार रंगों के साथ रेंडर्स में दिखी झलक
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Freedom Sale: 33 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25+
  2. UPI ट्रांजैक्शंस पर कस्टमर्स को नहीं देना होगा चार्ज, सरकार ने दी जानकारी
  3. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Canon, Epson और कई ब्रांड्स के प्रिंटर्स पर बड़ा डिस्काउंट
  4. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में OnePlus, Xiaomi और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट 
  5. Motorola Edge 70 Neo मिलेगा 200MP तीन कैमरा सेटअप! चार रंगों के साथ रेंडर्स में दिखी झलक
  6. Amazon सेल में 18 हजार तक खरीदें 34 हजार एमआरपी वाले iQOO, Realme लेटेस्ट फोन!
  7. Motorola भारत में ला रही Moto G Max, 7000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग, 14 अगस्त को है लॉन्च
  8. Amazon Great Freedom Sale: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी वाले ये फोन, सबसे तगड़ी डील्स
  9. Amazon Great Freedom Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus N6x, OnePlus 13s, OnePlus Nord 6 जैसे फोन
  10. Moto Pad 70 भारत में लॉन्च, 10,200mAh बैटरी, Moto Pen के साथ जानें टैबलेट की कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.