Samsung Galaxy M36 5G भारत में 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें क्या है खास

Samsung ने भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy M36 5G लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 27 जून 2025 14:44 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy M36 5G में 6.7 इंच की सुपर एमोलेड डिस्प्ले दी गई है।
  • Samsung Galaxy M36 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Samsung Galaxy M36 5G में 6.7 इंच की सुपर एमोलेड डिस्प्ले दी गई है

Samsung Galaxy M36 5G में 50 मेगापिक्सल कैमरा है।

Photo Credit: Samsung

Samsung ने भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy M36 5G लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है। यह स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा से लैस है। यहां हम आपको Galaxy M36 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Samsung Galaxy M36 5G Price


Samsung Galaxy M36 5G की एमआरपी 22,999 रुपये है, लेकिन डिस्काउंट के बाद 6GB RAM/128GB स्टोरेज वेरिएंट 16,499 रुपये में उपलब्ध होगा। इसके अलावा यह फोन 8GB RAM और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज ऑप्शन में भी उपलब्ध है। यह स्मार्टफोन ऑरेंज हेज, सेरेन ग्रीन और वेलवेट ब्लैक जैसे कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। इस स्मार्टफोन की बिक्री सैमसंग की ऑफिशियल साइट के साथ-साथ ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर 12 जुलाई से शुरू होगी।


Samsung Galaxy M36 5G Features, Specifications


Samsung Galaxy M36 5G में 6.7 इंच की सुपर एमोलेड डिस्प्ले दी गई है, जिसका फुल एचडी+ रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट है। डिस्प्ले कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस+ प्रोटेक्शन से लैस है। इस फोन में ऑक्टा कोर Exynos 1380 प्रोसेसर के साथ Arm Mali G68 GPU दिया गया है। इसमें 6GB RAM/8GB RAM और 128GB/256GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। यह फोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड One UI 7 पर काम करता है। इसमें वेपोर कूलिंग चैंबर भी दिया गया है। कंपनी 6 साल तक ओएस अपडेट और सिक्योरिटी अपडेट का वादा करती है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Galaxy M36 5G के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। दोनों कैमरा 4K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट करते हैं। एआई ऑटो मोड लो लाइट में वीडियो क्वालिटी को बेहतर करता है। Galaxy M36 5G में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। M36 5G इसके अलावा गैलेक्सी एआई फीचर्स जैसे कि सर्किल टू सर्च, Gemini लाइव इंटरगेशन और एआई सिलेक्ट का सपोर्ट करता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  4. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  5. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  6. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  7. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  8. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  9. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.