Samsung Galaxy M2 के बारे में पता चला, इस प्रोसेसर से होगा लैस

दक्षिण कोरिया की मोबाइल निर्माता कंपनी Samsung के आगामी और नई Galaxy M सीरीज का बेंचमार्क रिजल्ट सामने आ गया है। बेंचमार्क रिजल्ट से चिपसेट के बारे में पता चला है।

विज्ञापन
Tarun Chadha, अपडेटेड: 21 नवंबर 2018 12:47 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy M2 में होगा एक्सीनॉस 7885 प्रोसेसर
  • 3 जीबी रैम हो सकती है गैलेक्सी एम2 में
  • Samsung Galaxy A7 (2018) में भी है एक्सीनॉस 7885 प्रोसेसर
दक्षिण कोरिया की मोबाइल निर्माता कंपनी Samsung के आगामी और नई Galaxy M सीरीज का बेंचमार्क रिजल्ट सामने आ गया है। बेंचमार्किंग वेबसाइट गीकबेंच के डेटाबेस में मॉडल नंबर SM-M205F दिखाई दे रहा है जो Samsung Galaxy M2 के होने का इशारा कर रहा है। सैमसंग गैलेक्सी एम2 स्मार्टफोन में स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए एक्सीनॉस 7885 चिपसेट और 3 जीबी रैम दी जा सकती है।

बेंचमार्क रिजल्ट की जानकारी जीएसएम ऐरिना की रिपोर्ट से सामने आई है। जैसा कि बेंचमार्क रिजल्ट में दिखाई दे रहा है Samsung Galaxy M2 में 7885 चिपसेट हो सकता है। बता दें कि यह एक 14nm चिप है जो कोर्टेक्स ए73 कोर और छह ए53 कोर और ग्राफिक्स के लिए माली-जी71 जीपीयू के साथ आ सकता है। सिंगल कोर और मल्टी-कोर टेस्ट में सैमसंग गैलेक्सी एम2 ने क्रमश: 1,319 और 4,074 स्कोर किया है। Samsung Galaxy M2 एंड्रॉयड 8.1.0 ओरियो के साथ आ सकता है।

बता दें कि इसी प्रोसेसर का इस्तेमाल कंपनी ने 2018 एडिशन वाले चुनिंदा Galaxy A स्मार्टफोन में किया है। याद करा दें कि Samsung Galaxy A7 (2018) में भी सैमसंग का एक्सीनॉस 7885 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है। बता दें कि Galaxy A7 (2018) में 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम/ 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के विकल्प मिलते हैं। सैमसंग गैलेक्सी एम सीरीज से पावरफुल चिपसेट की उम्मीद है जो Galaxy J सीरीज स्मार्टफोन से मजबूत दावेदारी पेश करे। उदाहरण के तौर पर Galaxy J2 Core में एक्सीनॉस 7570 क्वाड-कोर चिपसेट तो वहीं Galaxy J6+ में स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Samsung, Galaxy M, Samsung Galaxy M2
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.