Samsung Galaxy M05 बजट फोन भारत में जल्द होगा लॉन्च! सपोर्ट पेज पर आया नजर

Galaxy M05 के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कहा जा रहा है कि ये Galaxy A05 के समान हो सकते हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 5 सितंबर 2024 10:53 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy M05 फोन भारत में जल्द लॉन्च हो सकता है।
  • लिस्टिंग से फोन में डुअल सिम सपोर्ट होने का पता चलता है।
  • इसमें डुअल बैंड WiFi सपोर्ट भी होगा।

Samsung Galaxy M05 फोन के स्पेसिफिकेशंस Galaxy A05 (फोटो में) के समान हो सकते हैं।

Photo Credit: Samsung

Samsung Galaxy M05 भारत में लॉन्च के काफी करीब लग रहा है। फोन को लेकर पिछले कुछ समय से चर्चा तेज है और अब यह कंपनी के सपोर्ट पेज पर देखा गया है। जिससे संकेत मिलता है कि यह फोन भारत में बहुत जल्द लॉन्च किया जा सकता है। यहां पर इसके मॉडल नम्बर से कुछ जानकारी भी सामने निकल कर आ रही है। आइए जानते हैं डिटेल्स। 

Samsung Galaxy M05 इसी महीने लॉन्च किया जा सकता है। फोन को भारत में Samsung के सपोर्ट पेज पर देखा गया (via) है। इसका मॉडल नम्बर SM-M055F/DS है। यहां पर DS लिखा होने से संकेत मिलता है कि फोन डुअल सिमकार्ड सपोर्ट के साथ आने वाला है। सपोर्ट पेज पर हालांकि, फोन के किसी अन्य स्पेसिफिकेशंस के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल रही है। इससे पहले कंपनी ने इस सीरीज में Galaxy M04 को लॉन्च किया था। 

Samsung Galaxy M04 फोन दिसंबर 2022 में पेश किया गया था। जबकि कंपनी ने इस सीरीज में Galaxy M03 को जगह ही नहीं दी थी। उससे पहले Galaxy M02 लॉन्च किया गया था, और उसके बाद सीधे Samsung Galaxy M04 को पेश किया गया। Samsung India जल्द ही Galaxy M05 के भारत में लॉन्च को लेकर कोई अधिकारिक घोषणा कर सकती है। अपकमिंग फोन इससे पहले WiFi Alliance सर्टीफिकेशन में भी सामने आ चुका है। इस लिस्टिंग से पता चलता है कि इसमें डुअल बैंड WiFi सपोर्ट भी होगा। 

Galaxy M05 के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कहा जा रहा है कि ये Galaxy A05 के समान हो सकते हैं। Galaxy A05 में 6.7 इंच HD+ डिस्प्ले है। यह स्मार्टफोन MediaTek G85 के साथ आता है। फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन में फेस अनलॉक फीचर दिया गया है। 

कैमरा सेटअप की बात करें तो Galaxy A05 के रियर में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकंडरी कैमरा दिया गया है। फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा फोन में दिया गया है। Galaxy A05 में 4GB+64GB और 6GB+128GB स्टोरेज ऑप्शन दिया गया है। वहीं वर्चुअल रैम के जरिए स्टोरेज को 6GB तक बढ़ाया जा सकता है। Galaxy A05 को Light Green, Silver और Black कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया था। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी85

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1600x720 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 14 हजार में खरीदें 20 हजार एमआरपी वाला Motorola फोन! 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा
  2. Motorola भारत में ला रही Moto G Max, 7000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग, 14 अगस्त को है लॉन्च
  3. Amazon Great Freedom Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus N6x, OnePlus 13s, OnePlus Nord 6 जैसे फोन
  4. iQOO Z11 में मिलेगा 3D कर्व्ड डिस्प्ले, 20 अगस्त को भारत में होने जा रहा लॉन्च
  5. Amazon Great Freedom Sale: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी वाले ये फोन, सबसे तगड़ी डील्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola भारत में ला रही Moto G Max, 7000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग, 14 अगस्त को है लॉन्च
  2. Amazon Great Freedom Sale: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी वाले ये फोन, सबसे तगड़ी डील्स
  3. Amazon Great Freedom Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus N6x, OnePlus 13s, OnePlus Nord 6 जैसे फोन
  4. Moto Pad 70 भारत में लॉन्च, 10,200mAh बैटरी, Moto Pen के साथ जानें टैबलेट की कीमत
  5. 14 हजार में खरीदें 20 हजार एमआरपी वाला Motorola फोन! 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा
  6. iQOO Z11 में मिलेगा 3D कर्व्ड डिस्प्ले, 20 अगस्त को भारत में होने जा रहा लॉन्च
  7. 200km रेंज, डुअल बैटरी इलेक्ट्रिक बाइक Juiced ने की लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  8. Amazon Great Freedom Sale: ₹399 में खरीदें वायरलैस ब्लूटूथ स्पीकर, आई सबसे धांसू डील
  9. Amazon Great Freedom Sale: ₹50000 में आने वाले मोबाइल पर मिल रही जबरदस्त छूट, ये हैं टॉप 5 फोन
  10. Redmi K100 Pro Max लॉन्च होगा 200MP तीन कैमरा, Bose साउंड के साथ! 9070mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.