Samsung Galaxy Jump 5 लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत

प्रोसेसिंग के लिए फोन में Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट दिया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 2 जुलाई 2026 17:43 IST
ख़ास बातें
  • फोन में Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट दिया गया है।
  • साथ में कंपनी ने 6GB रैम दी है, और 128GB तक इंटरनल स्टोरेज दी है।
  • सैमसंग के इस फोन में 5,000mAh की विशाल बैटरी लगी है।

Samsung Galaxy Jump 5 फोन में 6.7 इंच का Super AMOLED डिस्प्ले मिलता है

Photo Credit: Samsung

Samsung Galaxy Jump 5 को कंपनी ने लेटेस्ट स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च किया है। यह फोन सुपर एमोलेड डिस्प्ले से लैस है जिसमें एचडी प्लस रिजॉल्यूशन दिया गया है। फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। कंपनी ने इसमें Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट का इस्तेमाल किया है। साथ में 6GB की रैम दी गई है। सैमसंग के इस फोन में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है। साथ में कंपनी ने कई और आकर्षक फीचर्स भी दिए हैं। आइए जानते हैं इसकी कीमत और सभी फीचर्स के बारे में विस्तार से। 

Samsung Galaxy Jump 5 Price

Samsung Galaxy Jump 5 को कंपनी ने साउथ कोरिया में पेश किया है। फोन की कीमत KRW 545600 (लगभग 33,500 रुपये) है। इसे Black, Light Green, और Light Pink कलर शेड्स में उतारा गया है। फोन कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट के साथ ही KT स्टोर पर लिस्ट किया गया है। फोन की सेल 3 जुलाई से शुरू होगी। 
 

Advertisement

Samsung Galaxy Jump 5 Specifications

Samsung Galaxy Jump 5 को कंपनी ने लेटेस्ट स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च कर दिया है। फोन में 6.7 इंच का Super AMOLED डिस्प्ले मिलता है जिसमें फुल HD+ रिजॉल्यूशन दिया गया है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ स्मूद स्क्रॉलिंग का वादा करता है। प्रोसेसिंग के लिए फोन में Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट दिया गया है। साथ में कंपनी ने 6GB रैम दी है, और 128GB तक इंटरनल स्टोरेज दी है। फोन में माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी मिलता है जिससे कि स्टोरेज को एक्सटेंड किया जा सकता है। 

कैमरा की बात करें तो Galaxy Jump 5 में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। मेन कैमरा 50MP का है जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन भी दी गई है। साथ में 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा यहां मिलता है। तीसरे कैमरा के तौर पर 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल किया गया है। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल जाता है। 

Advertisement

सैमसंग के इस फोन में 5,000mAh की विशाल बैटरी लगी है। साथ में 25W वायर्ड फास्ट चार्जिंग फीचर भी जुड़ जाता है। फोन आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 16 के साथ आता है जिसके ऊपर One UI 8.5 स्किन दी गई है। कंपनी ने इसके साथ में 6 साल तक एंड्रॉयड अपग्रेड देने की बात कही है। अन्य फीचर्स में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर की सिक्योरिटी, फेसअनलॉक, यूएसबी-सी पोर्ट, और IP64 रेटिंग शामिल है। 
 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 16

रिज़ॉल्यूशन

2340x1080 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  2. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  4. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  5. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  6. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  2. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  3. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  4. ZENO 300 भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  5. Pova 8 5G नया कलर वेरिएंट भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  6. Vivo S2 FE के लान्च से पहले प्राइस लीक, तीन रंगों में आएगा फोन!
  7. क्या फोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर महंगे हो जाएंगे? सरकार ने BIS सर्टिफिकेशन किया अनिवार्य, अब लो क्वालिटी के टेम्पर्ड ग्लास नहीं मिलेंगे
  8. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  9. विदेश यात्रा का है प्लान तो Vodafone Idea फ्री दे रहा रोमिंग लाभ, 9000 की बचत के साथ कॉलिंग और डाटा का उपयोग
  10. Muse Charm: न फोन, न ऐप खोलने की जरूरत! Meta का छोटा सा कीचेन सीधे AI से कराएगा बात
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.