सैमसंग गैलेक्सी जे3 (2017) बजट स्मार्टफोन लॉन्च, जानें इसके बारे में

दक्षिण कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी सैमसंग ने चुपचाप अपने नए स्मार्टफोन गैलेक्सी जे3 (2017) को लॉन्च किया है। सैमसंग गैलेक्सी जे3 (2017) को फिलहाल अमेरिकी मार्केट में लॉन्च किया गया है।

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 15 मई 2017 17:57 IST
ख़ास बातें
  • सैमसंग गैलेक्सी जे3 (2017) को फिलहाल अमेरिकी मार्केट में लॉन्च
  • इस बजट रेंज स्मार्टफोन को भारत में भी लॉन्च किए जाने की संभावना है
  • यह पिछले साल लॉन्च किए गए सैमसंग गैलेक्सी जे3 (2016) का अपग्रेड है
दक्षिण कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी सैमसंग ने चुपचाप अपने नए स्मार्टफोन गैलेक्सी जे3 (2017) को लॉन्च किया है। सैमसंग गैलेक्सी जे3 (2017) को फिलहाल अमेरिकी मार्केट में लॉन्च किया गया है। अभी इसे अमेरिकी टेलीकॉम कंपनी एटीएंडटी द्वारा बेचा जा रहा है। वेबसाइट पर कीमत 179.99 डॉलर (करीब 11,500 रुपये) है। सैमसंग के इस बजट रेंज स्मार्टफोन को भारत में भी लॉन्च किए जाने की संभावना है। यह पिछले साल लॉन्च किए गए सैमसंग गैलेक्सी जे3 (2016) का अपग्रेड है।

सैमसंग गैलेक्सी जे3 (2017) में 5 इंच का एचडी (1280 x 720 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले है। इसमें 1.4 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर सैमसंग एक्सीनॉस 7570 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है और साथ में मौज़ूद है 1.5 जीबी रैम। अच्छी ख़बर यह है कि सैमसंग का यह फोन लेटेस्ट एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलेगा।

अब बात कैमरा सेटअप की। सैमसंग गैलेक्सी जे3 (2017) के रियर हिस्से पर 5 मेगापिक्सल का सेंसर है और साथ में मौज़ूद है एलईडी फ्लैश। फ्रंट कैमरा के दीवानों के लिए 2 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। फ्रंट कैमरा ऑटो, प्रो, स्पोर्ट्स, पनोरमा, साउंड और सेल्फी जैसे फ़ीचर से लैस है। बैटरी 2600 एमएएच की है। दावा किया गया है कि बैटरी 23 घंटे तक का टॉक टाइम देगी और 17 दिन तक का स्टैंडबाय टाइम।
 
कनेक्टिविटी फ़ीचर में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ वी4.2 और वाई-फाई कॉलिंग शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस हैंडसेट का हिस्सा हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  4. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.