Samsung Galaxy J2 Core 2020 भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

Samsung Galaxy J2 Core 2020 के 1 जीबी रैम + 16 जीबी स्टोरेज विकल्प की भारत में कीमत 6,299 रुपये है। फोन आधिकारिक सैमसंग इंडिया वेबसाइट पर सेल के लिए उपलब्ध है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 28 अप्रैल 2020 12:54 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy J2 Core 2020 है 1 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज से लैस
  • स्मार्टफोन को सैमसंग इंडिया की वेबसाइट पर किया गया है लिस्ट
  • सैमसंग गैलेक्सी जे2 कोर 2020 में शामिल है सिंगल बैक और फ्रंट कैमरा

Samsung Galaxy J2 Core 2020 की भारत में कीमत 6,299 रुपये है

Samsung Galaxy J2 Core 2020 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। स्मार्टफोन को लॉन्च करने के लिए किसी प्रकार का ऑनलाइन इवेंट नहीं किया गया है। यह फोन 2018 में लॉन्च किए गए Galaxy J2 Core का अपग्रेड मॉडल है। दोनों फोन के लॉन्च के बीच दो साल का अंतर है, फिर भी गैलेक्सी जे2 कोर 2020 और पिछले मॉडल के डिज़ाइन और स्पेसिफिकेशन में बहुत कम अंतर शामिल हैं। कंपनी ने पिछले साल अपनी स्मार्टफोन सीरीज़ में कुछ बदलाव किए थे। सैमसंग ने गैलेक्सी जे-सीरीज़ को गैलेक्सी ए-सीरीज़ के साथ बदल दिया था और तब से जे-सीरीज़ में कोई नया फोन लॉन्च नहीं किया गया था, लेकिन अब अचानक इस सीरीज़ में Galaxy J2 Core 2020 का लॉन्च होना आश्चर्य की बात है।
 

Samsung Galaxy J2 Core 2020 price, availability

सैमसंग गैलेक्सी जे2 कोर 2020 के 1 जीबी रैम + 16 जीबी स्टोरेज विकल्प की भारत में कीमत 6,299 रुपये है। फोन आधिकारिक सैमसंग इंडिया वेबसाइट पर सेल के लिए उपलब्ध है। स्मार्टफोन को ब्लू, ब्लैक और गोल्ड रंग विकल्पों में लॉन्च किया गया है। कंपनी ने Galaxy J2 Core 2020 को 296.51 रुपये प्रति माह से शुरू होने वाले ईएमआई विकल्पों के साथ लिस्ट किया है। स्मार्टफोन की डिलिवरी मई के अंत में निर्धारित है, संभवतः लॉकडाउन प्रतिबंधों के कारण।
Advertisement
 

Samsung Galaxy J2 Core 2020 specifications

डुअल-सिम (माइक्रो) सैमसंग गैलेक्सी जे2 कोर 2020 एंड्रॉयड 8.1 ओरियो (गो वर्ज़न) पर चलता है। स्मार्टफोन 5-इंच क्यूएचडी (540x960 पिक्सल) टीएफटी एलसीडी डिस्प्ले को स्पोर्ट करता है और यह 1 जीबी रैम के साथ आने वाले एक अज्ञात 1.4 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर चिपसेट पर काम करता है। Samsung ने Galaxy J2 Core (2020) में 16 जीबी स्टोरेज दी है, जिसे समर्पित माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इसकी तुलना में 2018 मॉडल में केवल 8 जीबी स्टोरेज की पेशकश की गई थी।

इसमें पीछे की तरफ 8-मेगापिक्सल का सिंगल कैमरा है, जो एफ/2.2 अपर्चर और एक एलईडी फ्लैश के साथ आता है। गैलेक्सी जे2 कोर (2020) में फ्रंट में एफ/2.2 अपर्चर वाला 5-मेगापिक्सल कैमरा है। Galaxy J2 Core 2020 स्मार्टफोन 2,600 एमएएच की रिमूवेबल बैटरी से लैस है और कंपनी का दावा है कि यह 12 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक, 22 घंटे तक का टॉक टाइम और 91 घंटे तक का ऑडियो प्लेबैक दे सकती है।
Advertisement

कनेक्टिविटी विकल्पों में फोन में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और एक 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 143.4x72.1x8.9 मिलिमीटर और वज़न 2018 मॉडल की तरह 154 ग्राम है। गैलेक्सी जे2 कोर 2020 में कोई फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  2. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  2. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  3. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  5. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  6. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  7. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  8. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  9. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.