Samsung Galaxy F56 5G Launched: भारत में 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला नया सैमसंग फोन, जानें कीमत

Samsung Galaxy F56 5G की शुरुआती कीमत 27,999 रुपये रखी गई है, जिसमें 8GB+128GB वेरिएंट आएगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 8 मई 2025 18:01 IST
ख़ास बातें
  • Galaxy F56 5G की शुरुआती कीमत 27,999 रुपये रखी गई है
  • 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत 30,999 रुपये है
  • Samsung अलग से 2000 रुपये का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट भी ऑफर कर रही है

Photo Credit: Samsung

Samsung ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Galaxy F56 5G लॉन्च कर दिया है, जिसे कंपनी F-Series का सबसे पतला फोन बता रही है। 7.2mm की मोटाई वाले इस फोन में फ्लैगशिप-लेवल कैमरा सेटअप, 6 साल के लिए Android अपग्रेड और Gorilla Glass Victus+ जैसे प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें AI बेस्ड एडिटिंग टूल्स और हाई ब्राइटनेस AMOLED+ डिस्प्ले भी शामिल हैं।
 

Samsung Galaxy F56 5G price in India, offers

Galaxy F56 5G की शुरुआती कीमत 27,999 रुपये रखी गई है, जिसमें 8GB+128GB वेरिएंट आएगा। वहीं, 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत 30,999 रुपये गई है। Samsung अलग से 2000 रुपये का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट भी ऑफर कर रही है, जिसके बाद इनकी कीमत क्रमश: 25,999 रुपये और 28,999 रुपये हो जाएगी। Samsung Galaxy F56 5G को ग्रीन और वायलेट कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। Samsung का कहना है कि सेल आज से शुरू हो चुकी है और ग्राहक इसे Samsung Finance+ और दूसरे लीडिंग NBFC के जरिए आसान EMI पर भी खरीद सकते हैं।
 

Samsung Galaxy F56 5G specifications

Samsung Galaxy F56 5G Android 15-बेस्ड OneUI 7 पर चलता है, जिसमें Google Gemini इंटीग्रेशन, नया Now Bar और पर्सनलाइज्ड लॉक स्क्रीन एक्सपीरियंस जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसमें 6.7-इंच का Full HD+ Super AMOLED+ डिस्प्ले है, जो Vision Booster और 1200 निट्स पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। पैनल 120Hz तक रिफ्रेश रेट और Gorilla Glass Victus+ प्रोटेक्शन से लैस है। Galaxy F56 5G में Exynos 1480 प्रोसेसर मिलता है, जिसे LPDDR5X RAM के साथ जोड़ा गया है।

फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 50MP (OIS सपोर्ट के साथ) ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। कंपनी के मुताबिक, इसमें Big Pixel टेक्नोलॉजी और Low Noise Mode जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जो नाइट फोटोग्राफी को बेहतर बनाते हैं। साथ ही Portrait 2.0 मोड में 2X ज़ूम और नैचुरल बोकेह इफेक्ट भी मौजूद है। फ्रंट में 12MP HDR सेल्फी कैमरा है। यूजर 4K 30FPS पर 10-बिट HDR वीडियो रिकॉर्डिंग भी कर सकते हैं। साथ में Object Eraser और Edit Suggestions जैसे AI टूल्स फोटो एडिटिंग को आसान बना सकते हैं।
Advertisement

फोन में वेपर कूलनिंग सिस्टम मिलता है, जो गेमिंग को बेहतर बनाने का दावा करता है। फोन को पावर देने जिम्मा 5000mAh की बैटरी पर है,जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। सिक्योरिटी के लिए इसमें Samsung Knox Vault और Tap & Pay फीचर भी शामिल है। इसकी मोटाई 7.2mm है और कंपनी का कहना है कि यह अभी तक का सबसे पतला Samsung Galaxy F-सीरीज मॉडल है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  8. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  10. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.