Samsung Galaxy A90 में हो सकता है रोटेटिंग कैमरा मॉड्यूल

Samsung Galaxy A90 की रेंडर वीडियो लीक हो गई है। जानें इसके बारे में।

विज्ञापन
आदित्य शिनॉय, अपडेटेड: 5 अप्रैल 2019 16:35 IST
ख़ास बातें
  • 10 अप्रैल को लॉन्च हो सकता है Samsung Galaxy A90
  • गैलेक्सी ए90 में है नॉचलेस डिस्प्ले और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर
  • स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर के साथ आ सकता है Galaxy A90

Samsung Galaxy A90 में हो सकता है रोटेटिंग कैमरा मॉड्यूल

Photo Credit: YouTube/ Waqar Khan

Samsung Galaxy A90 से संबंधित अब तक कई लीक सामने आ चुके हैं, अब हाल ही में सैमसंग गैलेक्सी ए90 की रेंडर (ग्राफिक्स से बनी) वीडियो लीक हो गई है। वीडियो में Galaxy A90 का इनोवेटिव स्लाइडर और रोटेटिंग कैमरा मॉड्यूल नज़र आ रहा है। पिछले कुछ दिनों में Galaxy A सीरीज़ के कई स्मार्टफोन लीक हुए हैं। बता दें कि 10 अप्रैल 2019 को सैमसंग (Samsung) का ग्लोबल लॉन्च इवेंट भी है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि Galaxy S सीरीज़ के लॉन्च के बाद Samsung ने अपना पूरा ध्यान अपनी नई गैलेक्सी ए सीरीज़ पर केंद्रित कर दिया हो।

Samsung Galaxy A90 पहले भी कई बार लीक हुआ है, कुछ समय पहले सैमसंग गैलेक्सी ए-सीरीज़ के लिए बनाई माइक्रोसाइट पर भी Galaxy A90 को लिस्ट किया गया था। हाल ही सामने आई रेंडर वीडियो में नॉचलेस डिजाइन और स्लाइडर मैकेनिजम है जिसमें रोटेटिंग कैमरा मॉड्यूल की झलक देखने को मिल रही है।

रेंडर वीडियो को Waqar Khan द्वारा पोस्ट किया गया है। कुछ समय पहले यह जानकारी सामने आई थी कि Galaxy A90 नॉचलेस डिस्प्ले और पॉप-अप सेल्फी कैमरा से लैस हो सकता है। रिपोर्ट में इस बात का भी जिक्र था कि गैलेक्सी ए90 इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर, 6 जीबी या 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आ सकता है।


वीडियो में नॉचलेस डिजाइन की झलक तो देखने को मिली लेकिन इस फोन में पॉप-अप सेल्फी कैमरा नहीं है। इसके बजाय स्लाइडर मैकेनिजम है जो रोटेटिंग कैमरा मॉड्यूल के साथ दिखाई दे रहा है। वीडियो को देखने से पता चलता है कि सेल्फी के लिए रियर डुअल कैमरा सेटअप ही रोटेट हो रहा है। एक अन्य टिप्स्टर आइस यूनिवर्स ने भी इस लीक को कंफर्म करते हुए ट्वीट किया है। एक अन्य टिप्स्टर ने भी ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी थी कि Galaxy A90 में स्लाइडिंग और रोटेटिंग कैमरा सिस्टम दिया जा सकता है।

वीडियो से यह बात भी सामने आई है कि Galaxy A90 इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस हो सकता है। अभी यह कह पाना संभव नहीं होगा कि डिवाइस में फेस रिकग्निशन सपोर्ट होगा या नहीं। Samsung 10 अप्रैल 2019 को आयोजित इवेंट के दौरान Galaxy A90 से पर्दा उठा सकती है। लॉन्च इवेंट के दौरान ही डिवाइस की कीमत और उपलब्धता की जानकारी भी सामने आएगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Samsung, Samsung A90
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  2. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  3. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  4. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  5. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  6. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  9. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  10. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  11. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  12. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  13. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  14. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  15. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  2. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  3. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  4. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  5. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  6. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  7. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  8. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  9. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  10. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.