Samsung के इस Galaxy स्मार्टफोन में हो सकते हैं 4 रियर कैमरे

Samsung ने हाल ही में 11 अक्टूबर को आयोजित इवेंट की घोषणा की है। इवेंट के दौरान Samsung Galaxy A9 Star Pro और Galaxy A7 (2018) स्मार्टफोन को लॉन्च किया जा सकता है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 19 सितंबर 2018 17:00 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A9 Star Pro में हो सकता है बिक्सबी बटन
  • गैलेक्सी स्मार्टफोन के तीन कलर वेरिएंट हो सकते हैं लॉन्च
  • Samsung Galaxy A7 (2018) में हो सकता है ट्रिपल रियर कैमरा
दक्षिण कोरियाई मोबाइल निर्माता कंपनी Samsung ने हाल ही में 11 अक्टूबर को आयोजित इवेंट की घोषणा की है। इवेंट के दौरान चार रियर कैमरे वाला नया गैलेक्सी स्मार्टफोन लॉन्च होने की उम्मीद है। लीक हुई जानकारी इस बात की और इशारा कर रही है कि इवेंट के दौरान Samsung Galaxy A9 Star Pro और Galaxy A7 (2018) स्मार्टफोन को लॉन्च किया जा सकता है। सैमसंग के आगामी स्मार्टफोन गैलेक्सी ए9 स्टार प्रो (2018) और गैलेक्सी ए7 (2018) इंटरनेट पर लीक हो गए हैं। लीक हुई तस्वीर से काफी कुछ पता चला है, जैसे कि गैलेक्सी ए7 (2018) में तीन रियर कैमरे। वहीं गैलेक्सी ए9 स्टार प्रो में चार रियर कैमरे होने की उम्मीद है। अगर ऐसा हुआ तो यह Samsung का पहला क्वाड कैमरा सेटअप वाला फोन होगा।

SamsungMobile.News ने ट्वीट करते हुए कहा कि Galaxy A9 Star Pro (2018) का मॉडल नंबर SM-A920 हो सकता है। बैक पैनल परचार रियर कैमरे होंगे और इसके नीचे फ्लैश होगी। स्मार्टफोन ब्लैक, ब्लू ग्रेडिएंट और पिंक ग्रेडिएंट कलर में लॉन्च हो सकता है। बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। ऑडियो के लिए 3.5 मिलीमीटर का हेडफोन जैक दिया गया है। टिप्सटर ने कहा कि सैमसंग के अन्य फ्लैगशिप स्मार्टफोन की तरह SM-A920 मॉडल भी बिक्सबी बटन के साथ आएगा। अनुमान लगाया जा रहा है कि Samsung Galaxy A9 Star Pro की कीमत 500 यूरो (लगभग 42,600 रुपये) हो सकती है।

Photo Credit: Galaxyclub.nl

SamsungMobile.News ने एक अन्य ट्वीट में Galaxy A7 (2018) की जानकारी देते हुए तस्वीर को भी शेयर किया है। तस्वीर में गैलेक्सी ए7 (2018) के बैक पैनल पर तीन वर्टिकल रियर कैमरे नजर आ रहे हैं। सेंसर के नीचे फ्लैश भी मौजूद है। टिप्सटर ने कमेंट बॉक्स में लिखा कि यह हैंडसेट स्नैपड्रैगन 710 या स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट से लैस हो सकता है। Galaxyclub.nl ने भी स्मार्टफोन की ग्राफिक्स से बनी तस्वीर (रेंडर) को लीक कर दिया है। हैंडसेट ब्लैक और ब्लू दो रंग के बैक पैनल में नजर आ रहा है। बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर नजर नहीं आ रहा है, उम्मीद है कि फोन के साइड में सेंसर दिया जाए। Galaxy A7 (2018) में एक्सीनॉस 7885 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम हो सकती है। Samsung के ये दोनों हैंडसेट 11 अक्टूबर को लॉन्च हो सकते हैं।
 

Photo Credit: SamsungMobile.News

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  2. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  3. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  7. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  9. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  2. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  3. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  6. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  7. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  9. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  10. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.