Samsung Galaxy A9 Pro (2019) लॉन्च, तीन रियर कैमरे से है लैस

Samsung Galaxy A9 Pro (2019) को दक्षिण कोरिया में लॉन्च किया गया है। स्मार्टफोन को इनफिनिटी ओ डिस्प्ले, 6 जीबी रैम और 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के साथ लिस्ट किया गया है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 25 जनवरी 2019 13:41 IST
ख़ास बातें
  • 24 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है Samsung Galaxy A9 Pro (2019) में
  • Galaxy A9 Pro (2019) को फिलहाल भारत लाए जाने की जानकारी नहीं
  • Samsung Galaxy A9 Pro (2019) इनफिनिटी ओ डिस्प्ले से है लैस
Samsung Galaxy A9 Pro (2019) को दक्षिण कोरिया में लॉन्च किया गया है। स्मार्टफोन को इनफिनिटी ओ डिस्प्ले, 6 जीबी रैम और 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के साथ लिस्ट किया गया है। स्पेसिफिकेशन और डिज़ाइन के लिहाज से सैमसंग गैलेक्सी ए9 प्रो (2019) हैंडसेट Samsung Galaxy A8s स्मार्टफोन का एक वेरिएंट प्रतीत होता है। याद रहे कि इस फोन को बीते महीने चीन में लॉन्च किया गया था। Samsung Galaxy A9 Pro (2019) में भी पिछले हिस्से पर ट्रिपल कैमरा सेटअप है। इसमें 24 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर और 3,400 एमएएच की बैटरी है।
 

Samsung Galaxy A9 Pro (2019) की कीमत और डिज़ाइन

दक्षिण कोरियाई मार्केट में सैमसंग गैलेक्सी ए9 प्रो (2019) को 599,500 कोरियाई वॉन (करीब 37,800 रुपये) में बेचा जाएगा। इसे ब्लू, ग्रे और ग्रीन रंग में उपलब्ध कराया गया है। फिलहाल, इसे भारत में लाए जाने के बारे में कुछ नहीं बताया गया है।

डिज़ाइन की बात करें तो Samsung Galaxy A9 Pro (2019) दिखने में चीन में लॉन्च किए गए Samsung Galaxy A8s जैसा लगता है। यह इनफिनिटी ओ डिस्प्ले से लैस है। सेल्फी सेंसर स्क्रीन पर बायीं तरफ टॉप पर है। फ्रंट पैनल पर डिस्प्ले का ही बोलबाला है। किनारों पर ना के बराबर बेज़ल हैं। पिछले हिस्से पर वर्टिकल पोज़ीशन में ट्रिपल कैमरा सेटअप है। फिंगरप्रिंट सेंसर मध्य में है। निचले हिस्से पर यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, स्पीकर ग्रिल और माइक्रोफोन को जगह मिली है। पावर और वॉल्यूम बटन दायें किनारे पर हैं। बिक्सबी बटन को हैंडसेट के बायें किनारे पर रखा गया है।
 

Samsung Galaxy A9 Pro (2019) स्पेसिफिकेशन

हार्डवेयर की बात करें तो कंपनी ने कई स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं किया है। Samsung Galaxy A9 Pro (2019) में 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो डिस्प्ले, 6 जीबी रैम, 3,400 एमएएच की बैटरी और 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज होगी।
Advertisement

गैलेक्सी ए9 प्रो (2019) ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा। प्राइमरी सेंसर 24 मेगापिक्सल का होगा। इसके साथ 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो सेंसर और तीसरा 5 मेगापिक्सल का सेंसर होगा। सेल्फी कैमरा 24 मेगापिक्सल का है।

अगर यह फोन वाकई में सैमसंग गैलेक्सी ए8एस का ही वेरिएंट है तो इसमें स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर, 6.4 इंच डिस्प्ले और एनएफसी सपोर्ट होना चाहिए।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

फ्रंट कैमरा

24-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

24-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3400 एमएएच

ओएस

Android
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung, Samsung Galaxy A8s
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  4. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  5. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  7. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  9. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  10. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  11. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  12. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  13. Redmi 17C 5G भारत में 6000mAh की बैटरी के साथ 1 अक्टूबर को लॉन्च, जानें फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  2. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  3. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  4. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  6. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  8. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  9. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  10. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.