Samsung Galaxy A9 (2018) में कितना दम? पहली नजर में

सैमसंग ने हाल ही में अपना पहला चार रियर कैमरे वाला Samsung Galaxy A9 (2018) स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। हमने सैमसंग गैलेक्सी ए9 (2018) के समय कुछ समय बिताया, आइए आपको इसके कुछ अहम स्पेसिफिकेशन, फीचर्स के बारे में बताते हैं।

विज्ञापन
आदित्य शिनॉय, अपडेटेड: 12 अक्टूबर 2018 18:01 IST
ख़ास बातें
  • 6.3 इंच का फुल-एचडी+ इनफिनिटी डिस्प्ले है सैमसंग गैलेक्सी ए9 (2018) में
  • Galaxy A9 (2018) में है 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  • Samsung Galaxy A9 (2018) आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड ओरियो पर चलेगा
Samsung Galaxy A सीरीज को सैमसंग गैलेक्सी जे और फ्लैगशिप एस सीरीज के बीच में रखा गया है। इसका मतलब Galaxy J सीरीज की तुलना में ए सीरीज के फोन बेहतर हार्डवेयर और बिल्ड क्वालिटी के साथ आता हैं। हाल ही में दक्षिण कोरिया की मोबाइल निर्माता कंपनी सैमसंग ने Samsung Galaxy A9 (2018) स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। यह कंपनी का पहला ऐसा स्मार्टफोन है जो चार रियर कैमरों के साथ लॉन्च हुआ है। हमने सैमसंग गैलेक्सी ए9 (2018) के समय कुछ वक्त बिताया, आइए आपको इसके कुछ अहम स्पेसिफिकेशन, फीचर्स के बारे में बताते हैं।

Galaxy A9 (2018) देखने में Galaxy A7 (2018) की तरह लगता है, लेकिन सैमसंग का यह हैंडसेट थोड़ा बड़ा है। इसमें 6.3 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) इनफिनिटी डिस्प्ले है, सुपर एमोलेड पैनल के साथ। इसका आस्पेक्ट रेशियो 18.5:9 है। गैलेक्सी ए9 (2018) का कॉन्ट्रास्ट लेवल और व्यूइंग एंगल अच्छा है। सैमसंग के इस हैंडसेट का बैक पैनल 3डी कर्व्ड ग्लास और मिड-फ्रेम मेटल से बना है, इस वजह से फोन को हाथ में पकड़ने के बाद यह प्रीमियम लुक देता है। इस फोन को बबलगम पिंक, कैवियर ब्लैक और लेमोनेड ब्लू रंग में उपलब्ध कराया जाएगा। फोन की फिनिश भी काफी अच्छी है जो फोन को आकर्षक बनाती है, यह फोन उन लोगों को पसंद आ सकता है जो स्मार्टफोन खरीदते समय फोन के लुक पर काफी ध्यान देते हैं।
Advertisement

फोन के दाहिनी तरफ पावर और आवाज बढ़ाने के लिए और बायीं तरफ बिक्सबी बटन मौजूद है। Galaxy A7 स्मार्टफोन में हमने फोन के साइड पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर कॉन्सेप्ट देखा था लेकिन Galaxy A9 में सेंसर बैक पैनल पर है। फोन को हाथ में यदि सही ढंग से पकड़ा जाए तो फिंगरप्रिंट सेंसर को आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। अलग-अलग परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए गैलेक्सी ए9 (2018) में चार रियर कैमरे दिए गए हैं। फोन का रियर कैमरा सेटअप इसकी सबसे बड़ी खासियत है।
 


फोन में एफ/1.7 अपर्चर वाला 24 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। दूसरा 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा है। यह 2x ऑप्टिकल ज़ूम और एफ/2.4 अपर्चर से लैस है। इसके साथ दिया गया है 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा जो 120 डिग्री लेंस और एफ/2.4 अपर्चर के साथ आता है। आखिर में है 5 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा जिसका अपर्चर एफ/2.2 है। 24 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर सीन ऑप्टिमाइजर मोड में एआई का इस्तेमाल करता है साथ ही यह 19 सीन में आसानी से फर्क पहचानता है।

इसमें 4-इन-1 पिक्सल बिनिंग है जो कम रोशनी में ज्यादा लाइट कैप्चर करने में लेंस की मदद करता है। अन्य स्मार्टफोन की तरह बोकेह मोड पर तस्वीर क्लिक करते समय गैलेक्सी ए9 (2018) भी डेप्थ सेंसर का इस्तेमाल करता है। सेल्फी के दीवानों के लिए Samsung Galaxy A9 (2018) में एफ/2.0 अपर्चर वाला 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। तस्वीर लेने के बाद भी ब्लर के लेवल और री-फोकस को सेट किया जा सकता है। अभी हम कैमरा परफॉर्मेंस को टेस्ट नहीं कर पाए हैं, लेकिन हम अपने रिव्यू में आपको इसके बारे में जानकारी देंगे।
Advertisement

हैंडसेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर दिया गया है। चार कोर की सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 2.2 गीगाहर्ट्ज़ और अन्य चार कोर की स्पीड 1.8 गीगाहर्ट्ज़ है। यह पावरफुल प्रोसेसर है, इसी चिपसेट का इस्तेमाल Nokia 7 Plus और Xiaomi Mi A2 (रिव्यू) में हुआ है। जुगलबंदी के लिए 6 जीबी और 8 जीबी रैम के विकल्प होंगे। सैमसंग गैलेक्सी ए9 (2018) की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है। ज़रूरत पड़ने पर 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकता है। Galaxy A9 (2018) डुअल-सिम (नैनो) वाला फोन है। सिक्योरिटी के लिए फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर के अलावा फेस अनलॉक फीचर भी है।
Advertisement

कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, यूएसबी टाइप-सी, एनएफसी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, मैगनेटोमीटर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और आरजीबी लाइट सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। हैंडसेट में 3800 एमएएच की बैटरी दी गई है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह स्मार्टफोन बिक्सबी असिस्टेंट और सैमसंग पे के साथ आता है। Galaxy A9 (2018) स्मार्टफोन आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड ओरियो पर चलेगा। सैमसंग के अन्य स्मार्टफोन की तरह इस हैंडसेट में भी कुछ ऐप्स आपको पहले से प्री-इंस्टॉल मिलेंगे।

Samsung Galaxy A9 (2018) की कीमत 599 यूरो (करीब 51,300 रुपये) और 549 ग्रेट बिट्रेन पाउंड (करीब 53,700 रुपये) है। इसे नवंबर महीने में उपलब्ध कराया जाएगा। लॉन्च इवेंट में सैमसंग गैलेक्सी ए9 (2018) को भारत में लॉन्च करने के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई और ना ही इसकी भारतीय कीमत का खुलासा हुआ। इस फोन को बबलगम पिंक, कैवियर ब्लैक और लेमोनेड ब्लू रंग में उपलब्ध कराया जाएगा। हम अपने पाठकों को जल्द सैमसंग गैलेक्सी ए9 (2018) रिव्यू में कैमरा, बैटरी, सॉफ्टवेयर की विस्तार से जानकारी देंगे।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Looks good
  • Bright, vibrant screen
  • Good battery life
  • Bad
  • Underpowered for its price
  • Zoom and wide-angle cameras not useful in low light
  • Spammy notifications
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660

फ्रंट कैमरा

24-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

24-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3800 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2220 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung Galaxy A9 2018 Price
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  2. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  2. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  3. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  4. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  5. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  6. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  7. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  8. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  9. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  10. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.