Samsung Galaxy A8s के स्पेसिफिकेशन लीक, सेल्फी कटआउट की मिली झलक

Samsung Galaxy A8s स्मार्टफोन को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। आधिकारिक लॉन्च से पहले कई लीक रिपोर्ट एवं तस्वीरें सामने आने लगी हैं। अब Galaxy A8s के स्पेसिफिकेशन और स्क्रीन प्रोटेक्टर की एक तस्वीर लीक हो गई है।

विज्ञापन
Sumit Chakraborty, अपडेटेड: 27 नवंबर 2018 13:23 IST
ख़ास बातें
  • Galaxy A8s में हो सकता है 6.39 इंच का इनफिनिटी-ओ एलसीडी डिस्प्ले
  • जनवरी 2019 में लॉन्च हो सकता है Samsung Galaxy A8s
  • Galaxy S10 में भी हो सकता है Infinity-O डिस्प्ले

Photo Credit: ITHome

दक्षिण कोरिया की मोबाइल निर्माता कंपनी Samsung जल्द Galaxy A8s स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकती है। सैमसंग गैलेक्सी ए8एस पहला ऐसा स्मार्टफोन होगा जो Infinity-O डिस्प्ले के साथ आएगा। आधिकारिक लॉन्च से पहले कई लीक रिपोर्ट एवं तस्वीरें सामने आने लगी हैं। हाल ही लीक हुई एक तस्वीर से Samsung Galaxy A8s के डिजाइन का पता चला था। लीक तस्वीर के मुताबिक, सैमसंग ब्रांड का यह फोन अनोखे सेल्फी कटआउट वाले इनफिनिटी ओ डिस्प्ले के साथ आ सकता है।

डिजाइन के अलावा स्क्रीन प्रोटेक्टर की तस्वीर को भी लीक कर दिया गया है। अब हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट में Galaxy A8s के स्पेसिफिकेशन लीक किए गए हैं। जर्मन वेबसाइट AllAboutSamsung पर मौजूद रिपोर्ट के मुताबिक, Samsung Galaxy A8s में फुल एचडी+ वाला 6.39 इंच डिस्प्ले, फोन में जान फूंकने के लिए 3,400एमएएच की बैटरी और यूएसबी टाइप-सी सपोर्ट हो सकता है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए Galaxy A8s में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट के साथ 6 जीबी रैम होगी।

Photo Credit: AllAboutSamsung

फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिए 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 512 जीबी तक बढ़ाना संभव होगा। उम्मीद है कि सैमसंग ब्रांड का यह स्मार्टफोन एलसीडी डिस्प्ले के साथ आ सकता है। अब बात कैमरा की। Samsung Galaxy A8s में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा। फोन में 24 मेगापिक्सल, 5 मेगापिक्सल और 10 मेगापिक्सल के तीन सेंसर होंगे।
Advertisement
 

Photo Credit: Twitter/ Ice Universe

सेल्फी के लिए 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा जिसे डिस्प्ले पर मौजूद अनोखे होल में जगह मिलेगी। फोन की लंबाई-चौड़ाई 159.11x74.88x7.38 मिलीमीटर हो सकती है। रिपोर्ट में इस बात का भी दावा किया गया है कि Samsung Galaxy A8s को जनवरी 2019 में ब्लैक-ग्रे ग्रेडिएंट में लॉन्च किया जाएगा।

SamsungMobile.News द्वारा किए ट्वीट के मुताबिक, होल का साइज 6.7 मिलीमीटर होगा। साथ ही कहा जा रहा है कि Samsung Galaxy S10 में भी इनफिनिटी-ओ डिस्प्ले होगी। लेकिन सैमसंग गैलेक्सी एस10 में मौजूद कटआउट का साइज 2 से 3 मिलीमीटर तक हो सकता है। हालांकि,अभी यह बात स्पष्ट नहीं है कि Galaxy S10 के कौन से वेरिएंट में Infinity-O डिस्प्ले मिलेगी। इस बीच टिप्स्टर आइस यूनिवर्स ने Galaxy A8s के कथित स्क्रीन प्रोटेक्टर की एक तस्वीर को लीक कर दिया है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
  2. Coolpad लाई पहला वाइड फोन Cool X Wide, 50MP कैमरा, 4600mAh बैटरी, प्री-ऑर्डर शुरू!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
  2. Samsung Galaxy F70 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  3. Coolpad लाई पहला वाइड फोन Cool X Wide, 50MP कैमरा, 4600mAh बैटरी, प्री-ऑर्डर शुरू!
  4. Redmi K100 में 10,000mAh बैटरी कंफर्म, 100W होगी फास्ट चार्जिंग!
  5. Redmi Band 4 लॉन्च हुआ 21 दिन बैटरी, 5ATM वाटर रसिस्टेंस फीचर के साथ, जानें कीमत
  6. Apple Pro and tell: Apple का 28 अक्टूबर को खास इवेंट, तीन नए प्रोडक्ट्स देंगे दस्तक!
  7. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  8. 100W पार्टी स्पीकर Blaupunkt Rock & Roll Rhythm भारत में लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  9. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  10. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.