सैमसंग गैलेक्सी ए5 (2016) और गैलेक्सी ए7 (2016) की कीमत जानें

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 16 दिसंबर 2015 11:29 IST
सैमसंग ने इस महीने में शुरुआत में अपने गैलेक्सी ए सीरीज के स्मार्टफोन के सेकेंड जेनरेशन डिवाइस गैलेक्सी ए3 (2016), गैलेक्सी ए5 (2016) और गैलेक्सी ए7 (2016) पेश किए थे। कंपनी ने इस दौरान वादा किया था कि इन हैंडसेट की बिक्री दिसंबर महीने के मध्य से शुरू होगी।

अपने वादे को निभाते हुए दक्षिण कोरिया की इस कंपनी ने गैलेक्सी ए5 (2016) और गैलेक्सी ए7 (2016) की बिक्री चीन में इस हफ्ते शुरू कर दी है। दोनों ही हैंडसेट को सैमसंग चीन की आधिकारिक वेबसाइट पर कीमत के साथ लिस्ट किया गया है। सैमसंग गैलेक्सी ए5 (2016) और गैलेक्सी ए7 (2016) की कीमत कम्रशः 2,398 चीनी युआन (करीब 25,000 रुपये) और 2,699 चीनी युआन (करीब 28,000 रुपये) है।
Advertisement

गैलेक्सी ए सीरीज फैमिली के सबसे छोटे स्मार्टफोन गैलेक्सी ए3 (2016) को अभी तक लिस्ट नहीं किया गया है।

याद दिला दें कि सैमसंग गैलेक्सी ए7 (2016) में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। यह 1.6 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर चिपसेट और 3 जीबी के रैम से लैस होगा। हैंडसेट में एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। रियर कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन फ़ीचर से लैस है। हैंडसेट में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मौजूद है। दोनों ही कैमरे एफ/1.9 एपरचर वाले लैंस के साथ आएंगे।
Advertisement

स्मार्टफोन की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (128 जीबी तक) की मदद से बढ़ाया जा सकता है। गैलेक्सी ए7 (2016) में एलटीई कैट.6 कनेक्टिविटी फ़ीचर के अलावा वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1, एएनटी+, यूएसबी 2.0 और एनएफसी से लैस है। हैंडसेट का डाइमेंशन 151.5x74.1x7.3 मिलीमीटर है और वज़न 172 ग्राम। स्मार्टफोन को पावर देने का काम करेगी 3300 एमएएच की बैटरी जो फास्ट चार्ज़िंग को भी सपोर्ट करती है। हैंडसेट में एक्सेलेरोमीटर, प्रॉक्सिमिटी, जियोमैगनेटिक सेंसर भी मौजूद हैं। यह फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ आएगा।
Advertisement

सैमसंग गैलेक्सी ए5 (2016) के ज्यादातर स्पेसिफिकेशन गैलेक्सी ए7 (2016) वाले ही हैं, लेकिन कुछ फ़र्क भी है। यह 5.2 इंच के फुल-एचडी सुपर एमोलेड डिस्प्ले के साथ आएगा और इसमें 2 जीबी का रैम मौजूद है। हैंडसेट को पावर देगी 2900 एमएएच की बैटरी जो फास्ट चार्ज़िंग को सपोर्ट करती है। इसका डाइमेंशन 144.8x71.0x7.3 मिलीमीटर है और वज़न 155 ग्राम।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  3. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  2. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  3. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  5. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  6. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  7. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  8. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  9. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.