Samsung Galaxy A42 5G गीकबेंच पर लिस्ट, कई स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक

गीकबेंच पर यह Samsung Galaxy A42 5G फोन 4 जीबी रैम और एंड्रॉयड 10 के साथ लिस्ट है। फोन का सिंगल कोर स्कोर 615 लिस्ट है, जबकि मल्टी-कोर स्कोर 1,799 है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 5 अगस्त 2020 16:49 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A42 5G में मौजूद होगी 5,000 एमएएच बैटरी
  • माना जा रहा है कि सैमसंग गैलेक्सी ए42 5जी का मॉडल नंबर SM-A426B है
  • सैमसंग गैलेक्सी ए42 5जी में मिल सकती है 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज

Samsung Galaxy A42 5G साल के अंत तक या फिर अगले साल लॉन्च किया जा सकता है

Samsung Galaxy A42 5G दक्षिण कोरियाई टेक कंपनी का यह आगामी स्मार्टफोन कथित रूप से गीकबेंच पर लिस्ट हुआ है। लिस्टिंग से संकेत मिला है  कि यह डिवाइस क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 690 प्रोसेसर से लैस होगा। बता दें, सैमसंग गैलेक्सी ए42 5जी स्मार्टफोन कथित रूप से Safety Korea सर्टिफिकेशन साइट पर भी लिस्ट हुआ है, जहां फोन की बैटरी क्षमता की जानकारी हासिल हुई है। पिछले महीने यह स्मार्टफोन चीन सी 3C सर्टिफिकेशन साइट पर भी लिस्ट किया गया था। सैमसंग गैलेक्सी ए42 5जी स्मार्टफोन को माना जा रहा है कि यह Galaxy A42 का ही अपग्रेड वर्ज़न होगा, जो कि पिछले साल लॉन्च किया गया था।

Samsung फोन गीकबेंच वेबसाइट पर मॉडल नंबर SM-A426B के साथ लिस्ट किया गया है। माना जा रहा है कि यह कंपनी का आगामी Galaxy A42 5G हो सकता है। जैसे कि हमने बताया इसी मॉडल नंबर के साथ यह फोन पिछले महीने चीन की 3C सर्टिफिकेशन साइट पर भी लिस्ट किया गया था। यह डिवाइस 4 जीबी रैम और एंड्रॉयड 10 के साथ लिस्ट है। सैमसंग गैलेक्सी ए42 5जी फोन का सिंगल कोर स्कोर गीकबेंच पर 615 लिस्ट है, जबकि मल्टी-कोर स्कोर 1,799 है।

लिस्टिंग में फोन का मदरबोर्ड ‘lito' कोडनेम के साथ लिस्ट किया गया है, जिसे स्नैपड्रैगन 765 प्रोसेसर और स्नैपड्रैगन 690 प्रोसेसर के साथ जोड़ा गया है। हालांकि, टिप्सटर अभिषेक यादव ने ट्विटर के माध्यम से जानकारी दी कि फोन का जीपीयू Adreno 619 के साथ लिस्ट है, जो कि स्नैपड्रैगन 690 प्रोसेसर के साथ जुड़ा हुआ है। वहीं, स्मार्टफोन 5जी को सपोर्ट करता है, तो इसके साथ-साथ हाई रैम विकल्प की भी उम्मीद की जा सकती है।

इसके अलावा यह फोन Safety Korea सर्टिफिकेशन साइट पर भी लिस्ट किया गया था, जिसकी जानकारी सबसे पहले MySmartPrice ने दी थी। इस लिस्टिंग के अनुसार, सैमसंग गैलेक्सी ए42 5जी स्मार्टफोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी जाएगी। आपको बता दें, 3सी लिस्टिंग में भी 5,000 एमएएच बैटरी की जानकारी सामने आई थी। हालांकि, फिलहाल फोन के फास्ट चार्जिंग क्षमता की जानकारी साफ नहीं की गई है।
Advertisement

आपको बता दें, सैमसंग गैलेक्सी ए41 स्मार्टफोन मार्च में लॉन्च किया गया था, हालांकि इसका अपग्रेड वर्ज़न जल्द ही लॉन्च किया जाएगा इसकी उम्मीद नहीं की जा सकती। माना जा रहा है कि यह इस साल के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है या फिर इसे अगले साल भी पेश किया जा सकता है। लेकिन इस तरह एक के बाद एक सामने आ रही लीक से यह तो अंदाजा लगाया जा सकता है कि कंपनी ने फोन पर काम करना शुरू कर दिया है। सैमसंग गैलेक्सी ए42 5जी को लेकर यह भी खबर सामने आ चुकी है कि इसमें 128 जीबी स्टोरेज दी जाएगी।
Advertisement
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

25-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  4. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  7. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  8. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  2. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  3. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  4. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  5. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  6. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  7. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  9. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  10. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.