Samsung Galaxy A40 की कीमत लीक, जल्द लॉन्च होने की उम्मीद

लॉन्च होने से पहले Samsung Galaxy A40 की कीमत भी लीक हो गई है। फोन एंड्रॉयड पाई पर आधारित वन यूआई ओएस पर चलेगा। इसे सबसे पहले यूरोप में लॉन्च किया जाएगा। बाद में इसे भारतीय मार्केट में भी लाया जाएगा।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 4 मार्च 2019 17:10 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A40 का सपोर्ट पेज कंपनी की जर्मन वेबसाइट पर पहले से लाइव
  • एक्सीनॉस 7885 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम से लैस होगा गैलेक्सी ए40
  • जानकारी मिली है कि Samsung Galaxy A90 पर भी काम चल रहा है
Samsung ने बीते हफ्ते ही भारत में अपनी 'Galaxy A' के तीन स्मार्टफोन लॉन्च किए थे। हम Samsung Galaxy A10, Samsung Galaxy A30 और Samsung Galaxy A50 की बात कर रहे हैं। ऐसा लगता है कि कंपनी ग्लोबल मार्केट में गैलेक्सी ए सीरीज़ के और फोन लाना चाहती है। इस दावे को हाल ही में Samsung Galaxy A40 के सपोर्ट पेज के लाइव होने से बल मिला था। अब लॉन्च होने से पहले Samsung Galaxy A40 की कीमत भी लीक हो गई है। फोन एंड्रॉयड पाई पर आधारित वन यूआई ओएस पर चलेगा। इसे सबसे पहले यूरोप में लॉन्च किया जाएगा। बाद में इसे भारतीय मार्केट में भी लाया जाएगा।

MySmartPrice की एक रिपोर्ट के मुताबिक, Samsung Galaxy A40 की कीमत 249 यूरो (करीब 20,000 रुपये) होगी। फोन जल्द ही यूरोप में लॉन्च होगा। लेकिन कब? इसका जवाब नहीं मिल पाया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि फोन जल्द ही भारतीय मार्केट में लाया जाएगा। क्योंकि कंपनी ने पहले ही पुष्टि की है कि गैलेक्सी ए सीरीज़ के हैंडसेट जून महीने तक लॉन्च होंगे।

Samsung Galaxy A40 का सपोर्ट पेज कंपनी की जर्मन वेबसाइट पर पहले से लाइव है। यह फोन को जल्द लॉन्च किए जाने की ओर इशारा है। इस स्मार्टफोन में एक्सीनॉस 7885 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और एंड्रॉयड पाई दिए जाने की उम्मीद है। खबर है कि इस स्मार्टफोन को सबसे पहले यूरोपीय मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। लेकिन तारीख को लेकर जानकारी नहीं मिल पाई है।

जानकारी मिली है कि Samsung Galaxy A90 पर भी काम चल रहा है। यह स्लाइडिंग और रोटेटिंग कैमरा सिस्टम के साथ आएगा। इसकी मदद से यूज़र एक ही कैमरे को फ्रंट और रियर कैमरे की तरह इस्तेमाल कर सकेंगे। टिप्सटर का कहना है कि इसमें Oppo Find X और Oppo N1 के सिस्टम की झलक मिलेगी। पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, Samsung Galaxy A90 में एंड्रॉयड पाई पर आधारित वन यूआई, 6.41 इंच डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर, 6 जीबी/ 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज होगा।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung Galaxy A40, Samsung
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  2. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  3. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  4. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  5. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  6. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  9. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  10. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  11. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  12. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  13. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  14. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  15. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  2. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  3. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  4. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  5. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  6. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  7. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  8. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  9. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  10. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.