Samsung Galaxy A40 लॉन्च से दूर नहीं, Samsung Galaxy A90 में होगा अनोखा कैमरा सेटअप

Samsung ने अपने गैलेक्सी ए10, गैलेक्सी ए30 और गैलेक्सी ए50 हैंडसेट को भारत में लॉन्च कर दिया है। लेकिन अब ऐसा प्रतीत होता है कि कंपनी जल्द ही 'Galaxy A' सीरीज़ के और फोन लॉन्च करने वाली है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 1 मार्च 2019 12:22 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A40 के सपोर्ट पेज की मिली झलक
  • Galaxy A50 और Galaxy A30 की बिक्री भारत में 2 मार्च से शुरू करेगी
  • Samsung Galaxy A10 की बिक्री 20 मार्च से शुरू
Samsung ने अपने गैलेक्सी ए10, गैलेक्सी ए30 और गैलेक्सी ए50 हैंडसेट को भारत में लॉन्च कर दिया है। लेकिन अब ऐसा प्रतीत होता है कि कंपनी जल्द ही 'Galaxy A' सीरीज़ के और फोन लॉन्च करने वाली है। Samsung Galaxy A40 की झलक यूरोप सपोर्ट पेज पर मिली है। जो इस फोन को जल्द ही लॉन्च किए जाने की ओर इशारा है। Samsung Galaxy A90 के बारे में जानकारी मिली है कि यह अपने किस्म के स्लाइडिंग और रोटेटिंग कैमरा मैकनिज़्म के साथ आएगा। Samsung भारत में Galaxy A50 और Galaxy A30 की बिक्री भारत में 2 मार्च से शुरू करेगी। वहीं, Samsung Galaxy A10 की बिक्री 20 मार्च से शुरू होगी।

Samsung Galaxy A40 के सपोर्ट पेज की झलक कंपनी की जर्मन वेबसाइट पर देखने को मिली। इसके बारे में जानकारी SamMobile द्वारा दी गई। इससे साफ हो गया है कि यह फोन यूरोपीय मार्केट में आने वाला है। सैमसंग ने इसकी लिस्टिंग भी नहीं हटाई है।

इस स्मार्टफोन में एक्सीनॉस 7885 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और एंड्रॉयड पाई दिए जाने की उम्मीद है। खबर है कि इस स्मार्टफोन को सबसे पहले यूरोपीय मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। लेकिन तारीख को लेकर जानकारी नहीं मिल पाई है।
 

टिप्सटर OnLeaks की मानें तो Samsung Galaxy A90 स्लाइडिंग और रोटेटिंग कैमरा सिस्टम के साथ आएगा। इसकी मदद से यूज़र एक ही कैमरे को फ्रंट और रियर कैमरे की तरह इस्तेमाल कर सकेंगे। टिप्सटर का कहना है कि इसमें Oppo Find X और Oppo N1 के सिस्टम की झलक मिलेगी।
Advertisement

बीते महीने की लीक के मुताबिक, Sasmung Galaxy A90 पॉप अप सेल्फी कैमरे और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा। लेकिन ताज़ा लीक में इन दावों को गलत बताया गया है। कहा गया है कि इस फोन में सिर्फ एक कैमरा सेटअप होगा। जो स्लाइड अप और स्लाइड डाउन करेगा। इसी ही घुमाकर सेल्फी कैमरे के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकेगा। गैलेक्सी ए90 का कौन सा वेरिएंट मार्केट में आएगा, यह आने वाले ही समय में साफ हो सकेगा।
Advertisement

पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, Samsung Galaxy A90 में एंड्रॉयड पाई पर आधारित वन यूआई, 6.41 इंच डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर, 6 जीबी/ 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  3. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  4. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  6. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  7. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  8. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  9. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  10. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  11. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  2. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  3. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  4. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  5. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  6. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  7. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  8. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  10. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.