Samsung Galaxy A2 Core के स्पेसिफिकेशन लीक

Samsung Galaxy A2 Core: सैमसंग के आगामी गैलेक्सी ए2 कोर स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन लीक हो गए हैं। जानें इसके बारे में।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 28 मार्च 2019 12:52 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A2 Core का मॉडल नंबर SM-A260F हो सकता है
  • एक्सीनॉस 7870 प्रोसेसर से लैस हो सकता है सैमसंग गैलेक्सी ए2 कोर
  • माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट होगा Samsung Galaxy A2 Core में

Samsung Galaxy A2 Core: सैमसंग गैलेक्सी ए2 कोर के स्पेसिफिकेशन लीक

Photo Credit: Twitter/Evan Blass

Samsung के आगामी Galaxy A2 Core स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन लीक हो गए हैं। याद करा दें कि कुछ समय पहले सैमसंग गैलेक्सी ए2 कोर के रेंडर (ग्राफिक्स से बनी तस्वीर) भी लीक हुए थे। Samsung Galaxy A2 Core स्मार्टफोन गूगल एंड्रॉयड गो प्लेटफॉर्म पर आधारित हो सकता है। इसमें 5 इंच का डिस्प्ले और एक्सीनॉस 7870 चिपसेट का इस्तेमाल किया जा सकता है। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि Galaxy A2 Core से संबंधित आधिकारिक यूज़र मैनुअल को भी पब्लिश कर दिया गया है।  

यूज़र मैनुअल इस बात को दर्शाता है कि एंट्री-लेवल Galaxy A-सीरीज़ के मॉडल माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के साथ आते हैं। Galaxy A2 Core में भी माइक्रो-यूएसबी पोर्ट दिया जा सकता है। सैमसंग गैलेक्सी ए2 कोर (Samsung Galaxy A2 Core) के स्पेसिफिकेशन को स्लैशलीक पर लीक किया गया है। Samsung Galaxy A2 Core का मॉडल नंबर SM-A260F हो सकता है।

लीक हुए स्पेसिफिकेशन के अनुसार, गैलेक्सी ए2 कोर में 5 इंच क्यूएचडी (540x960 पिक्सल) डिस्प्ले, 1.6 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 7870 प्रोसेसर के साथ 1 जीबी रैम दी जा सकती है। फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिए 8 जीबी स्टोरेज हो सकती है, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को बढ़ाना संभव होगा। गीकबेंच लिस्टिंग में भी इस बात का जिक्र है कि Galaxy A2 Core एक्सीनॉस 7870 प्रोसेसर और 1 जीबी रैम के साथ आ सकता है।  
 

Samsung Galaxy A2 Core के डिजाइन की मिली झलक

Advertisement
Photo Credit: Samsung

कैमरा सेटअप की बात करें तो स्लैशलीक पर लिस्टिंग से पता चला है कि फोन के पिछले हिस्से में 5 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर है जिसका अपर्चर एफ/1.9 हो सकता है। सेल्फी कैमरे के बारे में फिलहाल जानकारी सामने नहीं आई है।Samsung Galaxy A2 Core में कनेक्टिविटी के लिए 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ वर्जन 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एफएम रेडियो, माइक्रो-यूएसबी पोर्ट और 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक हो सकता है।

फोन में जान फूंकने के लिए 2,600 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। फोन की लंबाई-चौड़ाई 141.6x71x9.1 मिलीमीटर और इसका वज़न 142 ग्राम हो सकता है। Galaxy A2 Core स्मार्टफोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो (गो एडिशन) के साथ उतारा जा सकता है। एक ओर जहां फोन के स्पेसिफिकेशन लीक हुए हैं तो वहीं दूसरी तरफ Samsung ने Galaxy A2 Core के यूज़र मैनुअल को पब्लिश कर दिया है।
Advertisement

यूज़र मैनुअल ने इस बात को कंफर्म किया है कि हैंडसेट में माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट है और साथ ही फोन के डिजाइन को भी दर्शाया गया है। सैमसंग गैलेक्सी ए2 कोर के ऊपरी और निचले हिस्से में बॉर्डर है और फोन के पिछले हिस्से में कैमरा सेटअप दिया गया है।

यूज़र मैनुअल में इस बात का भी जिक्र है कि एंड्रॉयड 8.1 ओरियो (गो एडिशन) गूगल असिस्टेंट गो, गूगल गो और मैप्स गो जैसे कई प्री-लोडेड ऐप्स के साथ आएगा। Samsung ने SM-A260F, SM-A260F/DS और SM-A260G/DS मॉडल नंबर के यूज़र मैनुअल को मुहैया कराया है। यह सभी Galaxy A2 Core के सिंगल और डुअल-सिम सपोर्ट वाले ग्लोबल वेरिएंट हो सकते हैं। सैमसंग ने अपने आगामी स्मार्टफोन Galaxy A2 Core की लॉन्च डेट से फिलहाल पर्दा नहीं उठाया है।
Advertisement

याद करा दें कि Samsung ने पिछले साल अगस्त में Galaxy J2 Core एंड्रॉयड गो फोन को लॉन्च किया था। इस फोन में 5 इंच का क्यूएचडी डिस्प्ले, क्वाड-कोर एक्सीनॉस 7570 प्रोसेसर, 1 जीबी रैम, 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

एक्सीनॉस 7870

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

5-मेगापिक्सल

रैम

1 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

2600 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0 Pie (Go edition)

रिज़ॉल्यूशन

540x960 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  2. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  3. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  4. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  3. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  4. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  5. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  6. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  7. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  8. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  9. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  10. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.