Samsung Galaxy A12 के स्पेसिफिकेशन लीक, गीकबेंच पर हुआ लिस्ट

Geekbench लिस्टिंग में सैमसंग फोन को मॉडल नंबर SM-A125F के साथ दिखाया गया है, माना जा रहा है कि यह Samsung Galaxy A12 है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 16 नवंबर 2020 09:55 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A12 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है
  • Geekbench लिस्टिंग में फोन ने सिंगल-कोर टेस्ट में 169 स्कोर हासिल किया
  • 3 जीबी रैम के साथ मल्टी-कोर टेस्ट में फोन को मिला 1,001 स्कोर

Samsung Galaxy A12 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है

Samsung Galaxy A12 को कथित तौर पर मॉडल नंबर SM-A125F के साथ गीकबेंच पर देखा गया है। फोन Samsung Galaxy A11 का अपग्रेड होगा जो इस साल मई में लॉन्च किया गया था। सैमसंग गैलेक्सी ए12 की गीकबेंच लिस्टिंग फोन में 3 जीबी रैम वेरिएंट की ओर इशारा देती है। इसके अलावा यह भी जानकारी मिलती है कि फोन में मीडियाटेक हीलियो पी35 (एमटी 6765) चिपसेट शामिल होगा। फोन पहली बार अगस्त में सुर्खियों में आया था और उस समय अनुमान लगाया गया था कि यह दो स्टोरेज विकल्पों और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आ सकता है।

Geekbench लिस्टिंग में सैमसंग फोन को मॉडल नंबर SM-A125F के साथ दिखाया गया है, माना जा रहा है कि यह Samsung Galaxy A12 है। यह Android 10 पर चलेगा और ऑक्टा-कोर मीडियाटेक Helio P35 (MT6765) प्रोसेसर पर काम करेगा। फोन को 3 जीबी रैम के साथ लिस्ट किया गया है। हालांकि ऐसा हो सकता है कि कंपनी फोन को कुछ अन्य रैम वेरिएंट के साथ भी पेश करे। कथित गैलेक्सी ए12 ने सिंगल-कोर टेस्ट में 169 और मल्टी-कोर टेस्ट में 1,001 स्कोर हासिल किया है।

गीकबेंच लिस्टिंग को पहली बार 91Mobiles द्वारा देखा गया था और Gadgets 360 स्वतंत्र रूप से इस लिस्टिंग को वेरिफाई किया है।

अगस्त में, एक रिपोर्ट ने सुझाव दिया था कि Samsung Galaxy A12 को 32 जीबी और 64 जीबी स्टोरेज विकल्प और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च होगा। यह भी कहा गया था कि फोन में एलसीडी डिस्प्ले के साथ Galaxy A11 में मौजूद ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम होगा, लेकिन यह एक बड़ी बैटरी के साथ आ सकता है। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया था कि गैलेक्सी ए12 को ब्लैक, ब्लू, रेड और व्हाइट रंग विकल्पों में पेश किया जा सकता है।
Advertisement

इस महीने की शुरुआत में आई MySmartPrice की एक रिपोर्ट में Galaxy A12 को NFC सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखे जाने का दावा किया गया था, जिसमें फोन में NFC सपोर्ट शामिल होने की जानकारी मिली थी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung Galaxy A12, Samsung Galaxy A12 specifications
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  6. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  7. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  2. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  3. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  5. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  7. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  8. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  9. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  10. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.