Samsung Galaxy A10, Galaxy A30 और Galaxy A50 के स्पेसिफिकेशन लीक

Samsung अगले हफ्ते Galaxy Unpacked 2019 इवेंट आयोजित करने वाली है। लेकिन इस बीच कंपनी के दूसरे स्मार्टफोन के बारे में भी जानकारी लगातार सामने आ रही है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 15 फरवरी 2019 12:24 IST
ख़ास बातें
  • Galaxy A50 में पिछले हिस्से पर ट्रिपल कैमरा सेटअप होने का दावा है
  • सैमसंग गैलेक्सी ए30 में डुअल कैमरा सेटअप होने का दावा
  • Samsung Galaxy A10 एक बजट स्मार्टफोन होगा
Samsung अगले हफ्ते Galaxy Unpacked 2019 इवेंट आयोजित करने वाली है। लेकिन इस बीच कंपनी के दूसरे स्मार्टफोन के बारे में भी जानकारी लगातार सामने आ रही है। अब सैमसंग की गैलेक्सी ए-सीरीज़ के चुनिंदा स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन सार्वजनिक हुए हैं। जानकारी मिली है कि Samsung Galaxy A10, Galaxy A30 और Galaxy A50 हैंडसेट 4,000 एमएएच की बैटरी के साथ आएंगे। इसके अलावा इनमें माइक्रोएसडी कार्ड के लिए भी सपोर्ट होगा। इनमें Samsung Galaxy A50 सबसे प्रीमियम होगा। यह फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, 25 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा और अन्य खास फीचर के साथ आएगा।

MySmartPrice की एक रिपोर्ट में सैमसंग गैलेक्सी ए सीरीज़ के अगले जेनरेशन के तीन हैंडसेट के ज़्यादातर स्पेसिफिकेशन का ज़िक्र है। पता चला है कि  Samsung Galaxy A10, Samsung Galaxy A30 और Samsung Galaxy A50 स्मार्टफोन इनफिनिटी वी या इनफिनिटी यू स्क्रीन के साथ आएंगे। Samsung Galaxy A10 प्लास्टिक बॉडी वाला फोन होगा। इसे ब्लैक व गोल्ड रंग में पेश किया जाएगा। दूसरी तरफ, सैमसंग गैलेक्सी ए30 और सैमसंग गैलेक्सी ए50 में '3डी ग्लॉसी' प्लास्टिक बॉडी हो सकती है। इन्हें ब्लैक, व्हाइट और ब्लू रंग में लाया जा सकता है। इन दोनों फोन के डाइमेंशन, बिल्ड और स्क्रीन साइज़ एक जैसे होंगे।
Advertisement
 

Samsung Galaxy A10 स्पेसिफिकेशन (अनुमानित)

सैमसंग गैलेक्सी ए10 स्मार्टफोन को वाई-फाई एलायंस की वेबसाइट पर भी लिस्ट किया गया था। फोन को एंड्रॉयड 9 पाई के साथ लिस्ट किया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि यह डुअल सिम फोन 6.2 इंच एचडी+ इनफिनिटी वी डिस्प्ले और एक्सीनॉस 7884बी ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ आएगा। फोन में 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज दी जाएगी। ज़रूरत पड़ने पर माइक्रोएसडी कार्ड भी इस्तेमाल किया जा सकेगा।

इसके अतिरिक्त सैमसंग गैलेक्सी ए10 में पिछले हिस्से पर एफ/ 1.9 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का कैमरा होगा। फ्रंट पैनल पर एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का सेंसर दिया जाएगा। इसकी बैटरी 4,000 एमएएच की होगी। इस फोन में कोई फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं है। फोन को अनलॉक करने के लिए फेस अनलॉक फीचर इस्तेमाल में लाया जा सकेगा।
Advertisement
 

Samsung Galaxy A30 स्पेसिफिकेशन (अनुमानित)

डुअल सिम सैमसंग गैलेक्सी ए30 में 6.4 इंच का फुलएचडी+ (1080x2340 पिक्सल) सुपरएमोलेड इनफिनिटी यू डिस्प्ले होगा, 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। फोन एक्सीनॉस 7904 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ आएगा। इसके दो वेरिएंट होंगे- 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज। जरूरत पड़ने पर 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा।

कैमरे की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी ए30 में डुअल कैमरा सेटअप होने का दावा किया गया है। पिछले हिस्से पर एफ/ 1.9 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा और इसके साथ एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर दिया जाएगा। फोन में एफ/ 1.9 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का सेंसर होगा।
Advertisement

इसके अतिरिक्त 4,000 एमएएच की बैटरी दी जाएगी जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इसका डाइमेंशन 158.5x74.5x7.7 मिलीमीटर होगा। इसके अलावा पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी होगा। यह यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ आएगा।
 

Samsung Galaxy A50 स्पेसिफिकेशन (अनुमानित)

डुअल सिम सैमसंग गैलेक्सी ए50 में 6.4 इंच का फुलएचडी+ (1080x2340 पिक्सल) सुपर एमोलेड इनफिनिटी यू डिस्प्ले होगा। इसका आस्पेक्ट रेशियो  19.5:9 है। फोन में एक्सीनॉस 9610 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है। इसके साथ 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज दिए जाएंगे। इस फोन में 512 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करने का सपोर्ट होगा।
Advertisement

Galaxy A50 में पिछले हिस्से पर ट्रिपल कैमरा सेटअप होने का दावा है। एक 25 मेगापिक्सल का सेंसर होगा। दूसरा 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और तीसरा 8 मेगापिक्सल का फिक्स्ड फोकस अल्ट्रा वाइड सेंसर होगा। फ्रंट पैनल पर एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 25 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर दिया जाएगा। इसकी बैटरी 4,000 एमएएच की होगी और यह 15 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

Samsung India ने जानकारी दी है कि गैलेक्सी ए सीरीज़ के नए फोन के लॉन्च करने की शुरुआत मार्च होगी। इन हैंडसेट की कीमत 10,000 रुपये से 50,000 रुपये के बीच होगी।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  2. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  3. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  4. आप भी खरीदना चाहते हैं 600 किमी रेंज वाली इलेक्ट्रिक कार, इस दशहरा बेस्ट रहेंगी ये 5 EV
  5. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  6. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  7. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
  8. OnePlus 15 को Amazon Great Indian Festival Sale में खरीदें सस्ता, ऐसे कम हुई कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  3. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  4. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  5. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  6. Vivo S70 के नवंबर में लॉन्च की संभावना, टेलीफोटो एक्सटेंडर से मिलेगा सुपर जूम!
  7. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  8. iQOO Neo 12 जल्द होगा लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  9. Jio का खास ऑफर, 35 हजार का सीधा लाभ, डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग अलग से
  10. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.