Samsung Galaxy A06 डिजाइन, कलर ऑप्शन लीक, जानें कैसा होगा स्मार्टफोन

Samsung Galaxy A06 में MediaTek Helio G85 प्रोसेसर दिए जाने की उम्मीद है। इस स्मार्टफोन में 6GB RAM दी जाएगी।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 6 अगस्त 2024 15:01 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A06 में MediaTek Helio G85 प्रोसेसर दिए जाने की उम्मीद है।
  • Samsung Galaxy A06 में 5,000mAh की बैटरी दी जाएगी।
  • Samsung Galaxy A06 में 6.7 इंच की LCD डिस्प्ले दी जाएगी।

Samsung Galaxy A05 में 6.7 इंच की HD+ डिस्प्ले है।

Photo Credit: Samsung

Samsung जल्द ही Samsung Galaxy A06 लॉन्च करने वाला है। Galaxy A05 के अपग्रेड मॉडल से संबंधित अफवाहें बीते कुछ हफ्तों से मार्केट में आ रही हैं। इसकी कीमत के साथ-साथ कुछ स्पेसिफिकेशंस का भी पता चला है। स्मार्टफोन का डिजाइन भी हाल ही में लीक हुआ है। अब एक टिपस्टर ने Galaxy A06 के डिजाइन रेंडर लीक किए हैं। नए रेंडर से स्मार्टफोन के दो कलर ऑप्शन का सुझाव भी मिला है। यहां हम आपको Samsung Galaxy A06 के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Samsung Galaxy A06 Design


टिपस्टर इवान ब्लास (@evleaks) ने एक्स पर डिजाइन रेंडर लीक किए हैं, जिसमें Samsung Galaxy A06 एक एलईडी फ्लैश यूनिट के साथ ड्यूल रियर कैमरा सिस्टम के साथ नजर आता है। रियर पैनल के ऊपरी बाएं कॉर्नर में दो अलग, सर्कुलर कैमरा यूनिट वर्टिकल तौर पर लिस्टेड हैं। पैनल पिछले Galaxy A05 के समान वर्टिकल पिनस्ट्रिप्ड फिनिश के साथ नजर आता है।

जैसा कि लीक हुए रेंडर में पता चला है कि Samsung Galaxy A06 के फ्रंट पैनल में स्लिम बेजेल्स के साथ एक फ्लैट डिस्प्ले और मोटी चिन है। टॉप पर एक सेंट्रड वॉटर-ड्रॉप नॉच से फ्रंट कैमरा सेंसर मिलने की उम्मीद है। ऐसा लग रहा है कि पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर दाएं कॉर्नर पर की आइलैंड पर मौजूद है। यह Galaxy A55 और Galaxy A35 पर देखे गए जैसा ही है। लीक Galaxy A06 रेंडर ब्लैक और सिल्वर कलर में नजर आता है।


Samsung Galaxy A06 Features & Price


Samsung Galaxy A06 में MediaTek Helio G85 प्रोसेसर दिए जाने की उम्मीद है। इस स्मार्टफोन में 6GB RAM दी जाएगी। Samsung Galaxy A06 में 6.7 इंच की LCD डिस्प्ले दी जाएगी। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड UI पर काम करेगा। इस स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी दी जाएगी जो कि 15W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट करेगी। कीमत की बात की जाए तो पुरानी रिपोर्ट के अनुसार, Samsung Galaxy A06 की कीमत EUR 200 (लगभग 18,200 रुपये) होने की उम्मीद है।
Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी85

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1600x720 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
  2. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
  3. POCO X8 Power 5G vs Realme P4 Power 5G: 10,000mAh बैटरी वाले दोनों फोन में कौन है ज्यादा दमदार?
  4. iQOO 16 का लॉन्च टाइम लीक, 8400mAh बैटरी के साथ मिलेगी IP68, IP69 रेटिंग!
  5. ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिपेंद्र गोयल का Temple हुआ 23 लोगों पर टेस्ट, दिखाता है ऐसा हेल्थ डाटा जो Apple Watch के बस की बात नहीं
  2. Samsung ने महंगे कर दिए Galaxy A57, Galaxy A37, ₹6 हजार तक बढ़ी कीमत!
  3. Apple के 9 सितंबर लॉन्च इवेंट में क्या होगा खास, iPhone 18 Pro Max ही नहीं, फोल्डेबल आईफोन के साथ बहुत कुछ!
  4. Huawei ने तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 Ultimate Design किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Huawei Pura X View स्मार्टफोन, जानें कीमत
  7. Harry Potter फैंस के लिए भारत में लॉन्च हो रहा है Realme 16 Pro का स्पेशल एडिशन, डिजाइन हुआ लीक
  8. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  9. Samsung का 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹23000 सस्ता, जल्द करें खरीदारी
  10. जल्द लॉन्च होगा Samsung का बजट Galaxy A18 4G! डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.