Samsung Exynos 850 से लैस Samsung Galaxy A04s 5G की लॉन्च से पहले कीमत लीक, जानें सबकुछ

Samsung Galaxy A04s 5G की बात करें तो फोन में एक ड्यूल कैमरा सेटअप आने की उम्मीद है। इसमें एक एलसीडी पैनल होने की उम्मीद है। इसकी लॉन्चिंग अगस्त और सितंबर के महीनों के बीच होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 19 जुलाई 2022 11:29 IST
ख़ास बातें
  • Galaxy A04s 5G की कीमत 10,000 रुपये और 11,000 रुपये के बीच होगी।
  • गैलेक्सी ए04एस 5जी भारत में सबसे किफायती 5G फोन में से एक होगा।
  • Samsung Galaxy A04s 5G की बात करें तो फोन में एक ड्यूल कैमरा मिल सकता है।

Photo Credit: Samsung Galaxy A04s 5G

Samsung जल्द ही अपनी Galaxy A सीरीज में कई एंट्री-लेवल डिवाइस लॉन्च करने की तैयारी में है। इन स्मार्टफोन में Samsung Galaxy A04s 5G, Galaxy A04s और Galaxy A04 शामिल हो सकते हैं। Galaxy A04s पहले ही बीआईएस सर्टिफिकेशन साइट पर देखा जा चुका है जो कि आने वाले समय में भारत में लॉन्च की ओर इशारा कर रहा है। अब लॉन्च से पहले 91mobiles Hindi ने डिवाइस के 5G वेरिएंट की कीमत का खुलासा किया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में Galaxy A04s 5G की कीमत 10,000 रुपये और 11,000 रुपये के बीच होगी। अगर सच में यही कीमत होती है तो गैलेक्सी ए04एस 5जी भारतीय बाजार में सबसे किफायती 5G स्मार्टफोन में से एक होगा।

स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस अभी भी पता नहीं है। हालांकि 4G वेरिएंट में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ पॉली कार्बोनेट बैक आने  संभावना है। डिस्प्ले की बात की जाए तो इसमें एक नॉच्ड एलसीडी डिस्प्ले दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें एक 3.5 मिमी हेडफोन जैक और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मिलेगा। प्रोसेसर की बात करें तो इस स्मार्टफोन में Samsung Exynos 850 चिपसेट मिलेगा।

Samsung Galaxy A04s 5G की बात करें तो फोन में एक ड्यूल कैमरा सेटअप आने की उम्मीद है। इसमें एक एलसीडी पैनल होने की उम्मीद है। इसकी लॉन्चिंग अगस्त और सितंबर के महीनों के बीच होने की उम्मीद है। इस स्मार्टफोन की अधिक जानकारी लॉन्च होने पर ही पता चलेगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  2. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  3. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  4. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  5. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  6. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
  7. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  8. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  9. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  10. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.