Samsung लॉन्च करेगा Galaxy A-सीरीज के तहत किफायती फोल्डेबल स्मार्टफोन!

Samsung एक किफायती फोल्डेबल स्मार्टफोन पर काम कर रहा है, जिसे Samsung Galaxy Z Fold 6 के साथ लॉन्च किए जाने की संभावना है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 2 फरवरी 2024 12:24 IST
ख़ास बातें
  • Samsung एक किफायती फोल्डेबल स्मार्टफोन पर काम कर रहा है।
  • Samsung एक किफायती फोल्डेबल स्मार्टफोन पर काम कर रहा है।
  • किफायती फोल्डेबल Galaxy Z फोल्डेबल सीरीज के साथ लॉन्च होने की उम्मीद है।

Samsung Galaxy Z Fold 5 में 7.6 इंच की QXGA+ AMOLED 2X डिस्प्ले है।

Photo Credit: Samsung

साउथ कोरियन टेक दिग्गज Samsung एक किफायती फोल्डेबल स्मार्टफोन पर काम कर रहा है, जिसे Samsung Galaxy Z Fold 6 के साथ लॉन्च किए जाने की संभावना है। Samsung द्वारा एक किफायती फोल्डेबल पर काम करने की खबरें कुछ समय से आ रही हैं। एक नई रिपोर्ट में पता चला है कि किफायती फोल्डेबल स्मार्टफोन Galaxy A-सीरीज के तहत लॉन्च होगा।

WinFuture की एक रिपोर्ट के अनुसार, Samsung के एक्सपोर्ट डाटा से पता चला है कि कंपनी ने पहले ही एक नए फोल्डेबल स्मार्टफोन के लिए कंपोनेंट बनाना शुरू कर दिया है, जो कि Galaxy Z फोल्डेबल सीरीज के साथ लॉन्च होने की उम्मीद है।

रिपोर्ट के अनुसार, "Q6" और "B6" नाम के दो फोल्डेबल स्मार्टफोन बीते साल अगस्त से Samsung के ऑनलाइन डाटाबेस पर इंटरनल तौर पर बार-बार नजर आ रहे हैं। इन मॉडल के नाम आगामी Galaxy Z Fold 6 और Galaxy Z Flip 6 होने की उम्मीद है क्योंकि Galaxy Z Fold 5 सीरीज ने इंटरनल तौर पर नाम को फॉलो किया है।

हालांकि, "Q6A" टैग के साथ एक नया मॉडल Samsung के साउथ एशियन सप्लायर के डाटाबेस पर नजर आया है जो अन्य दो मॉडल के लिए कंपोनेंट का प्रोडक्शन कर रहे हैं। यह कथित तौर पर एक इशारा है कि सैमसंग ने एक किफायती Galaxy Fold स्मार्टफोन का प्रोडक्शन शुरू कर दिया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि फोन के इंटरनल कोड नाम में "A" टर्म साफ करता है कि Galaxy Z Fold 6 के ज्यादा किफायती वेरिएंट को Samsung की गैलेक्सी ए-सीरीज में शामिल किया जा सकता है।
Advertisement

बीते महीने साउथ कोरिया के द एलेक ने बताया कि Samsung फोल्डेबल मार्केट में अपनी उपस्थिति बढ़ाने के लिए Galaxy Z Fold 6 का ज्यादा किफायती वेरिएंट पेश करने का प्लान बना रहा है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि कंपनी Xiaomi, HONOR और OPPO जैसे चीनी ब्रांड्स से टक्कर लेने के लिए अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन की मोटाई कम करने पर काम कर रही है।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  3. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  4. OnePlus N6 Lite vs iQOO Z10 Lite 5G vs Samsung Galaxy A06 5G:₹20 हजार में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  5. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  6. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  7. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, गेमिंग मोड में मिलेगा 185Hz रिफ्रेश रेट
  3. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  5. Redmi 17C 5G भारत में 6000mAh की बैटरी के साथ 1 अक्टूबर को लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. OnePlus N6 Lite vs iQOO Z10 Lite 5G vs Samsung Galaxy A06 5G:₹20 हजार में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  7. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  8. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  9. पहले Zomato बनाया, अब आपके दिमाग को भी ट्रैक करेंगे दीपिंदर गोयल! Temple ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी
  10. Duplicate Aadhaar: डुप्लीकेट आधार पर लगेगी लगाम! Bharat ABIS नया टूल करेगा पहचान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.