Redmi Turbo 5 की बिक्री आज से शुरू, मिल रहा बंपर डिस्काउंट, जानें सबकुछ

Xiaomi ने भारतीय बाजार में Redmi Turbo 5 लॉन्च किया था और आज से बिक्री शुरू हो गई है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 19 जून 2026 13:59 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Turbo 5 में 6.59 इंच की 1.5K फ्लूइड डिस्प्ले दी गई है।
  • Redmi Turbo 5 में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Redmi Turbo 5 में 7540mAh की बैटरी दी गई है।

Redmi Turbo 5 में 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने भारतीय बाजार में Redmi Turbo 5 लॉन्च किया था। आज से यह स्मार्टफोन बाजार में बिक्री के लिए शाओमी की आधिकारिक वेबसाइट और ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर उपलब्ध हो गया है। इस फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। Turbo 5 में 7540mAh की बैटरी दी गई है जो 100W फास्ट चार्जिंग मिलती है। यहां हम आपको Redmi Turbo 5 की कीमत से लेकर फीचर्स और उपलब्धता के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Redmi Turbo 5 Price & Offers

Redmi Turbo 5 के 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये और 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 40,999 रुपये है। Turbo 5 की बिक्री 19 जून से ई-कॉमर्स साइट अमेजन, शाओमी की आधिकारिक वेबसाइट और ऑफलाइन स्टोर पर शुरू होगी। ग्राहक इस दौरान Axis, SBI, ICICI, BOB और Kotak क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 2 हजार रुपये का फ्लैट डिस्काउंट मिल सकता है।

Redmi Turbo 5 Features & Specifications

Redmi Turbo 5 में 6.59 इंच की 1.5K फ्लूइड डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजॉल्यूशन 2712×1220 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 480Hz टच सैंपलिंग रेट और 3500 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। इसमें शाओमी प्रीमियम आई प्रोटेक्शन मिलता है। वहीं टीयूवी ट्रिपल आई केयर सर्टिफिकेशन आता है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड HyperOS 3 के साथ आता है। इस फोन में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8500 अल्ट्रा प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन रेडमी 3D आइस लूप कूलिंग सिस्टम के साथ आता है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग से लैस है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Turbo 5 के रियर में OIS और EIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। Turbo 5 में 7540mAh की बैटरी दी गई है जो 100W फास्ट चार्जिंग और 27W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, यूएसबी टाइप-C 2.0 पोर्ट और एनएफसी मिलता है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  3. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  4. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  5. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  2. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  3. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  4. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  5. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  6. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  7. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  8. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  9. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  10. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.