Redmi फ्लैगशिप फोन में हो सकता है पॉप-अप कैमरा, तस्वीरें लीक

कथित Redmi फ्लैगशिप स्मार्टफोन की तस्वीरें सामने आई हैं। कहा जा रहा है कि हैंडसेट में पॉप-अप कैमरा दिया जा सकता है।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 2 अप्रैल 2019 10:54 IST
ख़ास बातें
  • बिना नॉच वाला हो सकता है Redmi का आगामी फोन
  • लीक हुई कथित तस्वीरों में Redmi फ्लैगशिप रेड कलर में आ रहा है नज़र
  • आगामी स्मार्टफोन हो सकता है पॉप-अप कैमरे से लैस

Redmi फ्लैगशिप फोन में हो सकता है पॉप-अप कैमरा, तस्वीरें लीक

Photo Credit: Weibo/Mobile Uncle

Redmi अलग सब-ब्रांड बन चुका है और Xiaomi पहले ही इस बात को कंफर्म कर चुकी है कि रेडमी ब्रांड के अंतर्गत एक नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन को उतारा जाएगा जो कि स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर से लैस होगा। डिवाइस के बारे में अधिक जानकारी तो सामने नहीं आई है लेकिन हाल ही में चीन में कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। एक तस्वीर में शाओमी (Xiaomi) के सीईओ ली जून (Lei Jun) कथित रेडमी स्मार्टफोन के पास नज़र आ रहे हैं। अगर लीक हुई तस्वीरों की माने तो आगामी Redmi फ्लैगशिप स्मार्टफोन में नॉच को जगह नहीं मिलेगी। केवल इतना ही नहीं, फोन में पॉप-अप कैमरा भी दिया जा सकता है।

इस साल के शुरुआत में Xiaomi ने ऐलान किया था कि Redmi अब तक स्वत्रंत ब्रांड होगा। इसके बाद लीक रिपोर्ट सामने आई जिसमें कहा गया था कि आगामी Redmi फ्लैगशिप फोन स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर से लैस हो सकता है। कुछ समय बाद रेडमी के प्रमुख ने इस बात को कंफर्म किया था। फोन से संबंधित स्पेसिफिकेशन, डिजाइन और फीचर्स भी अभी तक लीक नहीं हुए हैं। लेकिन पहली बार कथित Redmi फ्लैगशिप फोन की तस्वीरें लीक हुई हैं।

एक तस्वीर में Xiaomi के सीईओ ली जून ने हाथ में फोन को पकड़ा हुआ है तो वहीं दूसरी तस्वीर में रेड कलर फोन टैबल पर पड़ा नज़र आ रहा है। ऐसा कहा जा रहा है कि यह स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर से लैस Redmi का आगामी फ्लैगशिप स्मार्टफोन हो सकता है। बता दें कि इन तस्वीरों को वीबो पर मोबाइल अंकल (Mobile Uncle) नाम के एक अकांउट से शेयर किया गया है।

Redmi के आगामी फ्लैगशिप फोन के ऊपरी या फिर निचले हिस्से में 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक को जगह मिल सकती है। टेक्स्ट भी लिखा नज़र आ रहा है कि आगामी रेडमी फ्लैगशिप फोन में 'लिफ्टिंग कैमरा' (ट्रांसलेटेड) या कह लीजिए पॉप-अप कैमरा हो सकता है। आधिकारिक जानकारी सामने आने तक थोड़ा इंतजार करें क्योंकि लीक हुई तस्वीरें Xiaomi के किसी अन्य स्मार्टफोन की भी हो सकती हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi, Redmi, Snapdragon 855
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  3. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  2. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  3. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  4. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  5. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  7. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  8. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  9. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  10. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.