Redmi Note 9 के स्पेसिफिकेशन लॉन्च से पहले लीक, डिज़ाइन की भी मिली झलक

Redmi Note 9 में ड्यूल-सिम सपोर्ट और 6.53 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,340 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले के शामिन होने का दावा है, जो कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 सुरक्षा से लैस होगा।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 30 अप्रैल 2020 13:49 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Note 9 में क्वाड रियर कैमरा सेटअप और होल-पंच डिस्प्ले होने का दावा
  • स्मार्टफोन आज कुछ घंटे बाद होना है लॉन्च
  • रेडमी नोट 9 के साथ आज Mi Note 10 Lite भी हो सकता है लॉन्च

Redmi Note 9 के साथ आज शाओमी Mi Note 10 Lite भी लॉन्च कर सकती है

Xiaomi आज Redmi Note 9 को लॉन्च करने वाला है और ऑनलाइन लॉन्च इवेंट से कुछ ही घंटों पहले रेडमी नोट 9 के कथित स्पेसिफिकेशन और रेंडर्स ऑनलाइन लीक हो गए हैं। दावा है कि आगामी Redmi फोन कम से कम दो स्टोरेज वेरिएंट में आएगा और इसके तीन अलग-अलग रंग वेरिएंट होंगे। इसके अलावा लीक हुए रेंडर्स से पता चलता है कि रेडमी नोट 9 में ऊपरी बाएं कोने पर एक कैमरा कटआउट होगा और स्मार्टफोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस होगा। Redmi Note 9 अपनी सीरीज़ का चौथा मॉडल होगा। इससे पहले कंपनी इस सीरीज़ में Redmi Note 9S, Redmi Note 9 Pro और Redmi Note 9 Pro Max लॉन्च कर चुकी है। रेडमी नोट 9 प्रो और नोट 9 प्रो मैक्स को भारत में भी लॉन्च किया जा चुका है।

एक टिपस्टर सुधांशु अंबोरे द्वारा लीक किए गए रेडमी नोट 9 के कथित स्पेसिफिकेशन और रेंडर्स से जानकारी मिलती है कि नए फोन में एक ग्रेडिएंट फिनिश के साथ प्लास्टिक बैक होगी। लीक से यह भी पता चलता है कि आगामी स्मार्टफोन का हार्डवेयर मौजूदा रेडमी नोट 9एस, रेडमी नोट 9 प्रो और रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स से हल्के होंगे।
Advertisement
 

Redmi Note 9 specifications (rumored)

टिपस्टर ने दावा किया है कि रेडमी नोट 9 में ड्यूल-सिम सपोर्ट और 6.53 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,340 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले होगा, जो कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 सुरक्षा से लैस होगा। कहा जाता है कि स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी85 चिपसेट शामिल होगा और यह 3 जीबी और 4 जीबी रैम के साथ आएगा। ये दोनों वेरिएंट क्रमश: 64 जीबी और 128 जीबी ऑनबोर्ड स्टोरेज से लैस होंगे। इसके अलावा यह भी दावा किया गया है कि स्मार्टफोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा, जिसमें कथित तौर पर एफ/1.79 अपर्चर वाला 48-मेगापिक्सल सैमसंग जीएम1 प्राइमरी सेंसर होगा। इसके अन्य सेंसर में एफ/2.2 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस, एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल मैक्रो लेंस और  2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल होगा।

सेल्फी के लिए Redmi Note 9 में 13-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होने का दावा है। स्मार्टफोन में 18 वाट चार्जिंग सपोर्ट (बॉक्स में 22.5W चार्जर शामिल) के साथ 5,020mAh बैटरी दी जाएगी। यह भी कहा जाता है कि स्मार्टफोन की स्टोरेज को 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। इसके अलावा दावा है कि रेडमी नोट 9 में शामिल कनेक्टिविटी विकल्पों में वाई-फाई, ब्लूटूथ, इंफ्रारेड (आईआर) ब्लास्टर, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल होंगे।
Advertisement
 

Redmi Note 9 design renders (alleged)

स्पेसिफिकेशन के अलावा टिपस्टर ने रेंडर्स को भी साझा किया है और यदि ये रेंडर्स रेडमी नोट 9 के ही हैं तो हमें आगामी फोन के डिज़ाइन की भी जानकारी मिलती है। रेंडर्स से पता चलता है कि फोन में मोटी बेजल्स के साथ होल-पंच डिस्प्ले होगा। इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर भी उपलब्ध होगा, जो रेडमी नोट 9-सीरीज़ के अन्य फोन में शामिल साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर से विपरीत फोन के बैक में सेट होगा। कैमरा सेटअप के बगल में ही एलईडी फ्लैश भी होगा।
 

Xiaomi आज रात 8:00 बजे यूएसटी (शाम 5:30 बजे आईएसटी) पर एक ऑनलाइन इवेंट लाइवस्ट्रीम करेगी, जिसमें कंपनी अपने कुछ स्मार्टफोन ग्लोबली लॉन्च करेगी। इस इवेंट में Redmi Note 9 के लॉन्च होने की भी उम्मीद है। नए रेडमी फोन के साथ कंपनी Mi Note 10 Lite भी लॉन्च कर सकती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  3. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  4. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  5. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  7. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  2. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  3. Harry Potter के दीवानों के लिए भारत में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  4. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
  5. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  6. Spam Calls से परेशान लोगों की TRAI ने सुन ली! अब AI लगाएगा स्पैमर्स पर लगाम, बदले गए कई नियम
  7. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  8. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  9. Xiaomi की ये मशीन वजन के साथ बताएगी शरीर में कितनी है चर्बी, ₹1,800 में लॉन्च
  10. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.