Redmi Note 9 Pro की फ्लैश सेल आज एक बार फिर, यहां मिलेगी सभी जानकारी

Redmi Note 9 Pro की भारत में कीमत 13,999 रुपये से शुरू होती है। यह दाम 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। नोट 9 प्रो के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये है।

विज्ञापन
Abhik Sengupta, अपडेटेड: 14 मई 2020 09:13 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Note 9 Pro में शामिल है 48 मेगापिक्सल क्वाड रियर कैमरा सेटअप
  • 13,999 रुपये की शुरुआती कीमत में बिकता है स्मार्टफोन
  • अमेज़न और Mi.com पर दोपहर 12 बजे शुरू होगी रेडमी नोट 9 प्रो की सेल

Redmi Note 9 Pro की भारत में शुरुआती कीमत 13,999 रुपये है

Redmi Note 9 Pro अब हर हफ्ते फ्लैश सेल के लिए पेश किया जा रहा है। लॉकडाउन के चलते सेल में पाबंदी की वजह से स्मार्टफोन की सेल रोक दी गई थी, लेकिन इस पाबंदी में थोड़ी ढ़ील मिलने के तुरंत बाद शाओमी ने अपने Redmi Note 9 Pro और Redmi Note 9 Pro Max की फ्लैश सेल खोल दी। याद दिला दें कि रेडमी नोट 9 प्रो पिछले हफ्ते भी फ्लैश सेल के लिए उपलब्ध हुआ था। स्मार्टफोन को इस साल मार्च में लॉन्च किया गया था और स्मार्टफोन की मुख्य खासियतें क्वाड रियर कैमरा सेटअप और ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर है। फोन को तीन रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है, जिनमें ऑरोरा ब्लू, ग्लेशियर व्हाइट और इंटरस्टैलर ब्लैक रंग शामिल हैं।

Redmi Note 9 Pro की आज होने वाली फ्लैश सेल की घोषणा कंपनी ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए की। रेडमी नोट 9 प्रो की यह फ्लैश सेल Amazon और Mi.com पर आयोजित होगी। हालांकि इसे खरीदने वालों के लिए कुछ नियमों को ध्यान में रखना होगा। भारत भर में लॉकडाउन के चलते स्मार्टफोन समेत गैर-ज़रूरी सामान की बिक्री रुकी हुई थी। अब नए नियमों के अनुसार, देश में क्षेत्रों को तीन ज़ोन में बांटा गया है - ग्रीन, ऑरेंज और रेड ज़ोन। ई-कॉमर्स को प्राप्त हुए दिशा-निर्देशों अनुसार, केवल ग्रीन और ऑरेंज ज़ोन वाले क्षेत्रों में ही ऑनलाइन डिलिवरी की जाएगी। यदि आपका क्षेत्र रेड ज़ोन में आता है तो आप आज की सेल में Redmi Note 9 Pro को ऑर्डर नहीं कर पाएंगे।
 

Redmi Note 9 Pro price in India

रेडमी नोट 9 प्रो (रिव्यू) की भारत में कीमत 13,999 रुपये से शुरू होती है। यह दाम 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। नोट 9 प्रो के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये है। ग्राहकों को स्मार्टफोन की खरीद पर आईसीआईसीआई बैंक कार्ड के जरिए 1,000 रुपये की छूट मिलेगी और साथ ही ग्राहकों को ईएमआई विकल्प भी मिलेंगे। स्मार्टफोन अमेज़न के साथ Mi.com पर उपलब्ध होगा। Redmi Note 9 Pro की सेल दोपहर 12 बजे से शुरू होगी।
 

Redmi Note 9 Pro specifications, features

रेडमी नोट नोट 9 प्रो की डिज़ाइन और स्पेसिफिकेशन बहुत हद तक रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स से मेल खाते हैं। लेकिन कुछ अंतर भी हैं। डुअल-सिम Redmi Note 9 Pro एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 11 पर चलता है। स्मार्टफोन में 6.67 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है और इस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है और साथ में ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 618 जीपीयू इंटीग्रेटेड है।

रेडमी नोट 9 प्रो चार रियर कैमरों वाला स्मार्टफोन है। इसमें 48 मेगापिक्सल का Samsung ISOCELL GM2 प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ 120 डिग्री वाइड-एंगल लेंस वाला 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा, 5 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा है। फोन में एआई से लैस 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी दिया गया है।


Redmi फोन की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी तक जाती है। इसके दोनों ही वेरिएंट 512 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करते हैं। कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, NavIC, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। इस स्मार्टफोन में भी किनारे पर ही फिंगरप्रिेंट सेंसर है।

रेडमी नोट 9 प्रो की बैटरी 5,020 एमएएच की है और यह 18 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 165.7x76.6x8.8 मिलीमीटर है और वज़न 209 ग्राम।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent value for money
  • Powerful processor
  • Decent macro camera
  • Good battery life
  • Bad
  • Disappointing low-light photo quality
  • Heavy and bulky
  • Confusing product stratification
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5020 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus N6 Launched in India: 8,000mAh बैटरी वाला सबसे सस्ता वनप्लस फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने CCI पर लगाया जांच में भारी लापरवाही का आरोप, कंपनी पर लग सकता है अरबों डॉलर का जुर्माना
  2. 8,550mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Redmi K90 Ultra, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Tata Motors ने भारत में लॉन्च की Sierra EV, जानें प्राइस, रेंज
  4. Oppo Reno 16 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, बेस मॉडल में मिलेगा Snapdragon चिपसेट
  5. mAadhaar ऐप का आज आखिरी दिन! नए ऐप में मिलेंगी सभी सर्विस, ऐसे करें डाउनलोड
  6. Vivo X Fold 6 जल्द होगा इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  7. दुनिया में पहली बार! न्यूक्लियर रिएक्टर की गर्मी से बनाई ग्रीन हाइड्रोजन, भारत ने रचा इतिहास
  8. Nothing Phone 4b में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  9. Acer ने भारत में लॉन्च किया TravelLite TL24-54M लैपटॉप, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Amazon Prime Day Sale 2026: OnePlus 13 सिर्फ ₹49,999 में, OnePlus 15 और Nord सीरीज पर भी तगड़े ऑफर्स!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.