Redmi Note 9 Pro की अगली सेल 19 मई को, इन ऑफर्स के साथ होगी बिक्री

Redmi Note 9 Pro को इस साल मार्च में लॉन्च किया गया था और स्मार्टफोन की मुख्य खासियतें क्वाड रियर कैमरा सेटअप और ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 15 मई 2020 10:49 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Note 9 Pro में 48 मेगापिक्सल क्वाड रियर कैमरा सेटअप शामिल है
  • होल-पंच डिस्प्ले और 5,020 एमएएच क्षमता की बैटरी है खासियत
  • 19 मई को Amazon और Mi.com पर होगा खरीद के लिए उपलब्ध

Redmi Note 9 Pro की भारत में कीमत 13,999 रुपये से शुुरू होती है

Redmi Note 9 Pro शाओमी के लेटेस्ट स्मार्टफोन में से एक है। लॉन्च के बाद लंबे लॉकडाउन के चलते स्मार्टफोन को सेल के लिए उपलब्ध नहीं कराया गया, लेकिन अब स्मार्टफोन की फ्लैश सेल शुरू कर दी गई है। Xiaomi यह जानती है कि रेडमी नोट 9 प्रो उसका एक महत्वपूर्ण स्मार्टफोन है। स्मार्टफोन काफी जल्दी लोकप्रियता हासिल करता नज़र आ रहा है और इसका एकमात्र कारण इसकी उग्र कीमत और बेहतरीन हार्डवेयर है। याद दिला दें कि रेडमी नोट 9 प्रो को कल, गुरुवार को फ्लैश सेल के लिए उपलब्ध कराया गया था, लेकिन यह सेल केवल स्टॉक रहने तक चलती है। ऐसे में यदि आप इस स्मार्टफोन नहीं खरीद पाएं हैं या Redmi Note 9 Pro की अगली सेल के बारे में जानने चाह रहे हैं तो आप सही जगह हैं।

Redmi Note 9 Pro को इस साल मार्च में लॉन्च किया गया था और स्मार्टफोन की मुख्य खासियतें क्वाड रियर कैमरा सेटअप और ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर है। जैसा कि हमनें ऊपर बताया कि स्मार्टफोन कल यानी 14 मई को फ्लैश सेल के लिए उपलब्ध हुआ था और अब Redmi Note 9 Pro की अगली फ्लैश सेल मंगलवार, 19 मई को आयोजित होगी। रेडमी नोट 9 प्रो की यह फ्लैश सेल Amazon और Mi.com पर आयोजित होगी। हालांकि इसे खरीदने वालों के लिए कुछ नियमों को ध्यान में रखना होगा। 

भारत भर में लॉकडाउन के चलते स्मार्टफोन समेत गैर-ज़रूरी सामान की बिक्री रुकी हुई थी। अब नए नियमों के अनुसार, देश में क्षेत्रों को तीन ज़ोन में बांटा गया है - ग्रीन, ऑरेंज और रेड ज़ोन। ई-कॉमर्स को प्राप्त हुए दिशा-निर्देशों अनुसार, केवल ग्रीन और ऑरेंज ज़ोन वाले क्षेत्रों में ही ऑनलाइन डिलिवरी की जाएगी। यदि आपका क्षेत्र रेड ज़ोन में आता है तो आप 19 मई को Redmi Note 9 Pro को ऑर्डर नहीं कर पाएंगे।
 

Redmi Note 9 Pro price in India

रेडमी नोट 9 प्रो (रिव्यू) की भारत में कीमत 13,999 रुपये से शुरू होती है। यह दाम 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। नोट 9 प्रो के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये है। ग्राहकों को स्मार्टफोन की खरीद पर आईसीआईसीआई बैंक कार्ड के जरिए 1,000 रुपये की छूट मिलेगी और साथ ही ग्राहकों को ईएमआई विकल्प भी मिलेंगे। स्मार्टफोन अमेज़न के साथ Mi.com पर उपलब्ध होगा। Redmi Note 9 Pro की सेल दोपहर 12 बजे से शुरू होगी।
Advertisement
 

Redmi Note 9 Pro specifications, features

रेडमी नोट नोट 9 प्रो की डिज़ाइन और स्पेसिफिकेशन बहुत हद तक रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स से मेल खाते हैं। लेकिन कुछ अंतर भी हैं। डुअल-सिम Redmi Note 9 Pro एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 11 पर चलता है। स्मार्टफोन में 6.67 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है और इस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है और साथ में ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 618 जीपीयू इंटीग्रेटेड है।

रेडमी नोट 9 प्रो चार रियर कैमरों वाला स्मार्टफोन है। इसमें 48 मेगापिक्सल का Samsung ISOCELL GM2 प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ 120 डिग्री वाइड-एंगल लेंस वाला 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा, 5 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा है। फोन में एआई से लैस 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी दिया गया है।
Advertisement


Redmi फोन की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी तक जाती है। इसके दोनों ही वेरिएंट 512 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करते हैं। कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, NavIC, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। इस स्मार्टफोन में भी किनारे पर ही फिंगरप्रिेंट सेंसर है।
Advertisement

रेडमी नोट 9 प्रो की बैटरी 5,020 एमएएच की है और यह 18 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 165.7x76.6x8.8 मिलीमीटर है और वज़न 209 ग्राम।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent value for money
  • Powerful processor
  • Decent macro camera
  • Good battery life
  • Bad
  • Disappointing low-light photo quality
  • Heavy and bulky
  • Confusing product stratification
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5020 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. पहले Zomato बनाया, अब आपके दिमाग को भी ट्रैक करेंगे दीपिंदर गोयल! Temple ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी
  3. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  5. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  6. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  8. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  9. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  11. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  12. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  13. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  14. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  15. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.