Redmi Note 9 Pro Max खरीदने का एक और मौका, आज दोपहर 12 बजे फ्लैश सेल

Redmi Note 9 Pro Max को Mi.com और Amazon.in के जरिए खरीदने वालो को Airtel डबल डेटा लाभ मिलेगा। रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स की सेल आज दोपहर 12 बजे शुरू होगी और स्टॉक खत्म होने तक चलेगी।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 3 जून 2020 09:34 IST
ख़ास बातें
  • 16,999 रुपये से शुरू होती है Redmi Note 9 Pro Max की भारत में कीमत
  • 32-मेगापिक्सल होल-पंच सेल्फी कैमरा और 5,020 एमएएच बैटरी है इसकी खासियत
  • दोपहर 12 बजे Amazon और Mi.com पर शुरू होगी नोट 9 प्रो मैक्स की फ्लैश सेल

Redmi Note 9 Pro Max की फ्लैश सेल आज दोपहर 12 बजे Amazon और Mi.com में होगी

Redmi Note 9 Pro Max सेल आज दोपहर 12 बजे शुरू होने वाली है। लॉन्च के बाद स्मार्टफोन को पहली बार सेल के लिए पिछले हफ्ते उपलब्ध कराया गया था। रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स भी Redmi Note 9 Pro की तरह फ्लैश सेल के जरिए उपलब्ध कराया जाता है। रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स को मार्च में भारत में लॉन्च किया गया था। Redmi Note 9 Pro Max की भारत में कीमत 16,499 रुपये से शुरू होती है। हालांकि कंपनी ने इस स्मार्टफोन को कम कीमत में लॉन्च किया था, लेकिन GST दर बढ़ने से कीमत में भी बढ़ोतरी हो गई। रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स की खासियतों में 64 मेगापिक्स्ल प्राइमरी सेंसर वाला क्वाड रियर कैमरा सेटअप, 32-मेगापिक्सल होल-पंच सेल्फी कैमरा और 5,020 एमएएच बैटरी शामिल हैं। यहां हम आपको Redmi Note 9 Pro Max सेल, भारत में कीमत, स्पेसिफिकेशन आदि की जानकारी दे रहे हैं।
 

Redmi Note 9 Pro Max sale date, price in India

रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स की सेल Mi.com और Amazon.in पर शुरू होगी। सेल आज दोपहर 12 बजे शुरू होगी और स्टॉक खत्म होने तक चलेगी। Redmi Note 9 Pro Max के 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,499 रुपये है, जबकि इसके 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 17,999 और 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज विकल्प की कीमत 19,999 है। यह ऑरोरा ब्लू, ग्लेशियर व्हाइट और इंटरस्टेलर ब्लैक रंग के विकल्पों में उपलब्ध होगा। Mi.com और Amazon.in के जरिए Redmi Note 9 Pro Max की खरीद पर Airtel डबल डेटा लाभ भी मिलेगा।
Advertisement

अच्छी बात यह है कि लॉकडाउन में रियायतों के बाद अब ग्रीन और ऑरेंज ज़ोन के अलावा रेड ज़ोन में रहने वाले ग्राहक भी स्मार्टफोन समेत गैर-ज़रूरी सामानों को ऑर्डर कर सकते हैं। हालांकि कंटेनमेंट क्षेत्रों में रहने वाले लोग अभी भी इसे खरीद नहीं पाएंगे।
 

Redmi Note 9 Pro Max specifications, features

डुअल सिम रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 11 पर चलता है। इसमें 6.67 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। फोन में ट्रिपल कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। यह प्रोटेक्शन फोन के फ्रंट और रियर पैनल के साथ रियर कैमरों पर भी मौज़ूद है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर के साथ 8 जीबी LPDDR4X RAM है।
Advertisement

Redmi Note 9 Pro Max के क्वाड रियर कैमरा सेटअप में प्राइमरी सेंसर 64 मेगापिक्सल का है। इसके साथ 119 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है। यहां पर 5 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर भी दिया गया है। फोन में RAW फोटोग्राफी के लिए सपोर्ट है। इसके अलावा स्मार्टफोन 32 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे के साथ आता है।


Advertisement
रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स 64 जीबी और 128 जीबी UFS 2.1 इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आता है। दोनों ही वेरिएंट 512 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करते हैं। स्मार्टफोन के कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, इंफ्रारेड, NavIC, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। फोन के किनारे पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। बैटरी 5,020 एमएएच की है और यह 30 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Powerful processor
  • Bundled fast charger
  • All-day battery life
  • Good cameras
  • Bad
  • Big and bulky
  • Preinstalled bloatware
  • Average low-light video recording
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5020 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.