Redmi Note 9 Pro Max की फ्लैश सेल आज दोपहर 12 बजे, इन ऑफर्स के साथ खरीदें

Redmi Note 9 Pro Max की कीमत में कई बार इजाफा हो चुका है और लॉन्च कीमत की तुलना में यह फोन अब तक 2,000 रुपये तक महंगा हो गया है। अब ग्राहक रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स को 16,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीद सकते हैं।

विज्ञापन
Abhik Sengupta, अपडेटेड: 8 जुलाई 2020 10:54 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Note 9 Pro Max की फ्लैश सेल Amazon.in और Mi.com पर होगी आयोजित
  • 5,020mAh बैटरी है इस रेडमी फोन की खासियत
  • कीमत में बढ़ोतरी के बाद अब फोन की कीमत 16,999 रुपये से शुरू होती है

Redmi Note 9 Pro Max की भारत में कीमत 16,999 रुपये से शुरू होती है

Redmi Note 9 Pro Max को आज एक बार फिर खरीदने का मौका मिलेगा। जो ग्राहक पिछली फ्लैश सेल में इस स्मार्टफोन को खरीदने में असफल रहे थे, वे आज रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स को एक बार फिर खरीद सकेंगे। रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स की सेल आज दोपहर 12 बजे शुरू होगी। स्मार्टफोन को मार्च में लॉन्च किया गया था। Redmi Note 9 Pro Max काफी लोकप्रिय मिड-रेंज स्मार्टफोन है, जिसकी मुख्य खासियतें क्वाड रियर कैमरा सेटअप, 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी चिपसेट और 5,020 एमएएच बैटरी है। स्मार्टफोन फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ भी आता है। रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स को Amazon और Xiaomi India साइट के जरिए खरीदा जा सकता है। नीचे हम आपको इस स्मार्टफोन की कीमत, स्पेसिफिकेशन और इसके साथ मिलने वाले ऑफर्स की जानकारी दे रहे हैं।

Redmi Note 9 Pro Max price in India, sale offers

रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स की कीमत में कई बार इजाफा हो चुका है और लॉन्च कीमत की तुलना में यह फोन अब तक 2,000 रुपये तक महंगा हो गया है। अब Redmi Note 9 Pro Max के 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज विकल्प की कीमत 16,999 रुपये है और इसका 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज विकल्प अब 18,499 रुपये में बेचा जाएगा। हालांकि, इसके 8 जीबी रैम + 128 जीबी मॉडल की कीमत अभी भी 19,999 रुपये ही है।

Redmi Note 9 Pro Max की फ्लैश सेल आज दोपहर 12 बजे Amazon और Mi.com पर शुरू होगी।
 
 

Redmi Note 9 Pro Max specifications, features

डुअल सिम रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 11 पर चलता है। इसमें 6.67 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। फोन में ट्रिपल कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। यह प्रोटेक्शन फोन के फ्रंट और रियर पैनल के साथ रियर कैमरों पर भी मौज़ूद है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर के साथ 8 जीबी LPDDR4X RAM है।

Redmi Note 9 Pro Max के क्वाड रियर कैमरा सेटअप में प्राइमरी सेंसर 64 मेगापिक्सल का है। इसके साथ 119 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है। यहां पर 5 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर भी दिया गया है। फोन में RAW फोटोग्राफी के लिए सपोर्ट है। इसके अलावा स्मार्टफोन 32 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे के साथ आता है।

रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स 64 जीबी और 128 जीबी UFS 2.1 इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आता है। दोनों ही वेरिएंट 512 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करते हैं। स्मार्टफोन के कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, इंफ्रारेड, NavIC, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। फोन के किनारे पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। बैटरी 5,020 एमएएच की है और यह 30 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Powerful processor
  • Bundled fast charger
  • All-day battery life
  • Good cameras
  • Bad
  • Big and bulky
  • Preinstalled bloatware
  • Average low-light video recording
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5020 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A27 5G में हो सकती है 5,000mAh की बैटरी, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
  2. Royal Enfield ने शुरू की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी, जानें प्राइस, रेंज
  3. Ai+ Nova 2 Pro 5G लॉन्च 22 जून को, 6000mAh बैटरी, 48MP AI कैमरा से होगा लैस
  4. Nothing भारत में पहली बार लॉन्च करने जा रही (b) सीरीज का डिवाइस, टीजर जारी
  5. Lenovo ने नया लैपटॉप 16GB रैम, 13.3 इंच डिस्प्ले के साथ किया लॉन्च, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Royal Enfield ने शुरू की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी, जानें प्राइस, रेंज
  2. Lenovo ने नया लैपटॉप 16GB रैम, 13.3 इंच डिस्प्ले के साथ किया लॉन्च, जानें कीमत
  3. OnePlus N6 लॉन्च डेट हुई कंफर्म, 6GB रैम, 8000mAh बैटरी के साथ 30 जून को देगा दस्तक
  4. OTT Releases This Week: 'दृश्यम 3', 'ठुकरा के मेरा प्यार-2', 'आलिया बसु गायब है' जैसी फिल्में देखें यहां
  5. Ginny Wedss Sunny 2 OTT Release: गिन्नी वेड्स सनी OTT पर हुई रिलीज, कॉमेडी-ड्रामा फिल्म का यहां लें मजा
  6. Nothing भारत में पहली बार लॉन्च करने जा रही (b) सीरीज का डिवाइस, टीजर जारी
  7. Apple, Samsung वाला फीचर अब OnePlus फोन में भी मिलेगा! शुरू हुआ रोलआउट
  8. 7 हजार सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, यहां आया तगड़ा डिस्काउंट ऑफर
  9. क्रिप्टो फर्मों पर ED के छापे, 2,500 करोड़ रुपये के गैर कानूनी मनी ट्रांसफर का है आरोप
  10. Samsung Galaxy A27 5G में हो सकती है 5,000mAh की बैटरी, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.