Redmi Note 9 Pro मात्र 90 सेकेंड में आउट ऑफ स्टॉक, अगली फ्लैश सेल इस दिन

Redmi Note 9 Pro चार रियर कैमरों वाला स्मार्टफोन है। इसमें 48 मेगापिक्सल का Samsung ISOCELL GM2 प्राइमरी कैमरा है। फोन की आज पहली फ्लैश सेल थी।

विज्ञापन
अपडेटेड: 17 मार्च 2020 14:20 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Note 9 Pro की खासियत Snapdragon 720G चिपसेट और 5,020 एमएएच बैटरी है
  • रेडमी नोट 9 प्रो की कीमत 12,999 रुपये शुरू
  • Redmi Note 9 Pro है चार रियर कैमरों से लैस

Redmi Note 9 Pro की अगली फ्लैश सेल 24 मार्च को होगी

Redmi Note 9 Pro के अमेज़न इंडिया पर पहली बिक्री में केवल 90 सेकेंड में स्टॉक से बाहर होने का दावा है। स्मार्टफोन अमेज़न इंडिया के अलावा Mi.com, मी होम और मी स्टूडियो स्टोर्स पर भी बिक्री के लिए उपलब्ध था। Xiaomi India के प्रमुख मनु कुमार जैन ने ट्वीट के जरिए घोषणा करते हुए बताया है कि रेडमी नोट 9 प्रो की अलगी फ्लैश सेल अगले सप्ताह 24 मार्च को होगी। Redmi Note 9 Pro की खासियत Snapdragon 720G चिपसेट और बड़ी 5,020 एमएएच क्षमता की बैटरी है। फोन ऑरोरा ब्लू, ग्लेशियर व्हाइट और इंटरस्टेलर ब्लैक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है।

जैन ने ट्विटर पर घोषणा करते हुए बताया है कि Redmi Note 9 Pro अमेज़न इंडिया पर मात्र 90 सेकंड में 'आउट ऑफ स्टॉक' हो गया है। यूं तो रेडमी नोट 9 प्रो Mi.com, मी होम और मी स्टूडियो स्टोर्स पर भी उपलब्ध था, लेकिन यह आंकड़ा केवल अमेज़न इंडिया पर आयोजित रेडमी नोट 9 प्रो फ्लैश सेल का है। रेडमी नोट 9 प्रो को पिछले हफ्ते भारत में लॉन्च किया गया था और इसकी कीमत 12,999 रुपये से होती है, जिसमें ग्राहकों को फोन का 4 जीबी रैम और 64 जीबी वेरिएंट मिलता है। इसके 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की भारत में कीमत 15,999 रुपये है।

Redmi Note 9 Pro की दूसरी फ्लैश सेल अगले हफ्ते 24 मार्च को आयोजित होगी। पहली फ्लैश सेल की तरह ही रेडमी नोट 9 प्रो की अगली बिक्री भी अमेज़न इंडिया समेत Mi.com, मी होम और मी स्टूडियो स्टोर्स पर आयोजित होगी। याद दिला दें कि फोन को एचडीएफसी बैंक कार्ड और ईएमआई के जरिए खरीदने वाले ग्राहकों को 1,000 रुपये की छूट और एयरटेल के 298 रुपये और 398 रुपये प्रीपेड रीचार्ज पैक पर डबल डेटा फायदा मिलेगा।
 

Redmi Note 9 Pro specifications, features

डुअल-सिम Redmi Note 9 Pro एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 11 पर चलता है। स्मार्टफोन में 6.67 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है और इस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है और साथ में ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 618 जीपीयू इंटीग्रेटेड है।
Advertisement

रेडमी नोट 9 प्रो चार रियर कैमरों वाला स्मार्टफोन है। इसमें 48 मेगापिक्सल का Samsung ISOCELL GM2 प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ 120 डिग्री वाइड-एंगल लेंस वाला 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा, 5 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा है। फोन में एआई से लैस 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी दिया गया है।

Redmi फोन की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी तक जाती है। इसके दोनों ही वेरिएंट 512 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करते हैं। कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, NavIC, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। इस स्मार्टफोन में भी किनारे पर ही फिंगरप्रिेंट सेंसर है।
Advertisement

रेडमी नोट 9 प्रो की बैटरी 5,020 एमएएच की है और यह 18 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 165.7x76.6x8.8 मिलीमीटर है और वज़न 209 ग्राम।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent value for money
  • Powerful processor
  • Decent macro camera
  • Good battery life
  • Bad
  • Disappointing low-light photo quality
  • Heavy and bulky
  • Confusing product stratification
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5020 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  3. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  5. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  6. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  7. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  9. 200MP कैमरा वाला फोन लेना है? हर बजट में ये हैं 2026 के टॉप ऑप्शंस
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  11. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  12. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  13. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.