Redmi Note 8T हुआ ऑनलाइन लिस्ट, सामने आई यह अहम जानकारी

Redmi Note 8T: Xiaomi की Redmi Note 8 Series के अंतर्गत जल्द एक नया स्मार्टफोन रेडमी नोट 8टी उतारा जा सकता है। जानें शाओमी के आगामी हैंडसेट के बारे में।

विज्ञापन
आदित्य शिनॉय, अपडेटेड: 31 अक्टूबर 2019 17:24 IST
ख़ास बातें
  • नए लीक से पता चला Redmi Note 8T में होगा एनएफसी सपोर्ट
  • रेडमी नोट 8टी आएगा 18 वॉट चार्जर के साथ
  • Redmi Note 8T के स्पेसिफिकेशन Redmi Note 8 से मिलते जुलते हैं

Redmi Note 8T: रेडमी नोट 8टी हुआ ऑनलाइन लिस्ट, सामने आई यह अहम जानकारी

Photo Credit: Dealntech

Redmi Note 8T: Xiaomi की Redmi Note 8 Series के अंतर्गत जल्द एक नया स्मार्टफोन रेडमी नोट 8टी उतारा जा सकता है। शाओमी रेडमी नोट 8टी को हाल ही में एनसीसी साइट पर लिस्ट किया गया है, यह इस बात का संकेत दे रहा है कि Redmi Note 8T अब लॉन्च से ज्यादा दूर नहीं है। गौर करने वाली बात यह कि इसके स्पेसिफिकेशन हाल ही में लॉन्च हुए Redmi Note 8 से मिलते जुलते हैं। हालांकि, शाओमी द्वारा अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं की गई है।
 

Redmi Note 8T Specifications

Redmi Note 8T की कथित एनसीसी लिस्टिंग को सबसे पहले Dealntech द्वारा स्पॉट किया गया है। लिस्टिंग से एनएफसी की मौजूदगी का पता चला है जो रेडमी नोट 8 में गायब थी। ऐसा संभव है कि Xiaomi ग्लोबल मार्केट के लिए एनएफसी सपोर्ट वाले एक स्मार्टफोन पर काम कर रही हो। एनसीसी लिस्टिंग में मॉडल नंबर M1908C3XG का जिक्र है और सर्टिफिकेशन से पुष्टि हुई है कि यह 18 वॉट तक के चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा।

लाइव इमेज़, रेंडर (ग्राफिक्स से बनी तस्वीर) और कीमत पहले ही लीक हो चुकी है। लीक हुई लाइव इमेज पर एक स्टिकर से हैंडसेट से जुड़ी कुछ जानकारी सामने आई थी। Xiaomi के आगामी फोन रेडमी नोट 8टी में 48 मेगापिक्सल का क्वाड-कैमरा सेटअप, ड्यूड्रॉप-नॉच के साथ 6.3 इंच का डिस्प्ले, फ्रंट और बैक में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 है।
 

Photo Credit: Dealntech

कहा जा रहा है कि Redmi Note 8T में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। इसके अलावा फोन में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट हो सकता है, इस बात की पुष्टि अब एनसीसी लिस्टिंग से भी हो गई है। पिछले लीक से इस बात का संकेत मिला था कि Redmi Note 8T के स्पेसिफिकेशन रेडमी नोट 8 से मिलते जुलते हैं तो ऐसे में उम्मीद है कि यह फोन स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर के साथ उतारा जा सकता है।
Advertisement

टिप्सटर सुधांशु अंभोरे ने यह भी दावा किया है कि रेडमी नोट 8टी के तीन वेरिएंट होंगे- 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज, 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज, 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज। सुधांशु अंभोरे ने दावा किया है कि रेडमी नोट 8टी के 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 199 यूरो (करीब 15,600 रुपये) होगी।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  2. Samsung Galaxy A07s हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. iQOO Z11xa vs OnePlus Nord CE 6 Lite vs Moto G Max 5G: ₹30 हजार के अंदर कौन बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  2. पीएम नरेंद्र मोदी का वडोदरा में आज इवेंट, BookMyShow पर सिर्फ 1 घंटे में बुक हुए सारे टिकट, 42 हजार से ज्यादा वेटिंग में
  3. दिवाली के लिए रेल टिकट क्यों नहीं बुक कर पा रहे लोग, IRCTC पर सुबह 8 बजे से ही आ रही दिक्कत
  4. Samsung Galaxy A07s हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. SIR में वोटर लिस्ट से नाम कट गया? घबराएं नहीं, ऐसे दोबारा जुड़वा सकते हैं अपना नाम
  6. Zebronics Juke Bar 11000 घर को बना देगा सिनेमा, एक्शन सीन लगेगा सामने हो रहा, जानें फीचर्स और कीमत
  7. Huawei FreeBuds 7 लॉन्च; कॉलिंग के लिए इसमें हैं कई AI फीचर्स, 42 घंटे चलेगी बैटरी!
  8. Huawei Watch 6, Watch 6 Pro लॉन्च, 11 दिनों तक चलेगी बैटरी, दमदार हेल्थ फीचर्स से लैस
  9. इंसान से भिड़ा Unitree का AI Robot, खुद भांपा अगला वार, बॉक्सिंग स्किल्स देखकर उड़ जाएंगे होश!
  10. Xiaomi की इस नई SUV में छत पर खुल जाएगा पूरा टेंट, देगी 1705 Km की टोटल रेंज, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.