शाओमी इंडिपेंडेंस डे सेल 2019: Redmi Note 7S, Redmi Note 7 Pro समेत अन्य शाओमी फोन पर मिल रहे हैं शानदार ऑफर्स

Redmi Note 7S और Redmi Note 7 Pro दोनों ही हैंडसेट Xiaomi Independence Day Sale 2019 का हिस्सा हैं। शाओमी इंडिपेंडेंस डे सेल 2019 के दौरान हैंडसेट पर मिलने वाले ऑफर्स के बारे में जानें।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 7 अगस्त 2019 16:52 IST
ख़ास बातें
  • शाओमी इंडिपेंडेंस डे सेल में Redmi Note 7S पर मिल रहा है ऑफर
  • रेडमी नोट 7 प्रो में 6.3 इंच की फुल-एचडी+ स्क्रीन है
  • स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर से लैस है रेडमी वाई3

Xiaomi Independent Day Sale 2019: Redmi Note 7S, Redmi Note 7 Pro समेत अन्य शाओमी फोन पर मिल रहे हैं शानदार ऑफर्स

Xiaomi Independence Day Sale 2019: शाओमी इंडिपेंडेंस डे सेल 2019 का आगाज़ कंपनी की आधिकारिक साइट Mi.com पर हो चुका है और यह सेल 11 अगस्त तक चलेगी। इसके अलावा शाओमी ने अपने प्रोडक्ट को ऑफर्स के साथ Flipkart National Shopping Days सेल के लिए भी लिस्ट कर दिया है। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि फ्लिपकार्ट नेशनल शॉपिंग डेज़ सेल 8 अगस्त से 11 अगस्त तक चलेगी। Amazon से शाओमी स्मार्टफोन खरीदने वाले ग्राहक यदि SBI बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान करते हैं तो 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा।
 

Redmi Note 7S, Redmi Note 7 Pro

रेडमी नोट 7एस और रेडमी नोट 7 प्रो को ऑफर्स के साथ लिस्ट किया गया है। सेल के दौरान Redmi Note 7S का 3 जीबी और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को प्रभावी रूप से 9,999 रुपये और 4 जीबी और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 11,999 रुपये में बेचा जाएगा।

दूसरी ओर, Redmi Note 7 Pro का 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट प्रभावी रूप से 12,999 रुपये, 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 13,999 रुपये और इसका टॉप वेरिएंट 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 15,999 रुपये में बेचा जाएगा। लेकिन खबर लिखे जाने तक मी डॉट कॉम पर अलग से बने शाओमी इंडिपेंडेंस डे सेल 2019 पेज पर रेडमी नोट 7एस और रेडमी नोट 7 प्रो के नीचे कमिंग सून लिखा नजर आ रहा था।
 

Xiaomi Independence Day Sale: Redmi Note 7 Pro एक्सचेंज ऑफर के साथ है लिस्ट
Photo Credit: Twitter/ Redmi India

दोनों ही फोन Flipkart और मी डॉट कॉम पर उपलब्ध हैं और कंपनी का कहना है कि रेडमी नोट 7 प्रो की कीमत में एक्सचेंज ऑफर भी शामिल है। इसका मतलब कीमत में कटौती नहीं है लेकिन यदि आप अपने पुराने फोन को एक्सचेंज करते हैं तो आपको अतिरिक्त छूट मिलेगी।
 

Redmi 7

सेल के दौरान रेडमी 7 के 2 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 7,499 रुपये तो वहीं 3 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 8,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। हैंडसेट कॉमेट ब्लू, एक्लिप्स ब्लैक और लूनर रेड कलर वेरिएंट में अमेजन और मी डॉट कॉम पर उपलब्ध है। दोनों ही वेरिएंट 500 रुपये के डिस्काउंट के साथ लिस्ट किए गए हैं।
 

Redmi Y3

रेडमी वाई 3 की बात करें तो सेल के दौरान भारत में इसके 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज मॉडल को प्रभावी रूप से 8,999 रुपये तो वहीं इसके 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 10,999 रुपये में बेचा जाएगा। दोनों ही वेरिएंट को बोल्ड रेड, एलीगेंट ब्लू और प्राइम ब्लैक कलर वेरिएंट में खरीदा जा सकेगा। स्मार्टफोन को अमेजन और मी डॉट कॉम से खरीदा जा सकता है। प्रभावी रूप से 4 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत में एक्सचेंज ऑफर का लाभ भी शामिल है।
 

Redmi Y2

रेडमी वाई2 का 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 10,999 रुपये के बजाय 7,999 रुपये में अमेजन और मी डॉट कॉम पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। Redmi Note 6 Pro के 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 12,999 रुपये में बेचा जा रहा है। पिछली बार कटौती के बाद यह वेरिएंट 13,999 रुपये की कीमत के साथ उपलब्ध था। फोन को फ्लिपकार्ट और मी डॉट कॉम पर लिस्ट किया गया है।
 

Xiaomi Mi A2

शाओमी मी ए2 का 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को प्रभावी रूप से 8,999 रुपये में बेचा रहा है, बता दें की इस कीमत में एक्सचेंज ऑफर भी शामिल है। कुछ समय पूर्व कीमत में की गई कटौती के बाद यह मॉडल 11,999 रुपये में लिस्ट था। Redmi 6 (3 जीबी + 64 जीबी) वेरिएंट 6,999 रुपये तो वहीं Redmi 6 Pro (4 जीबी + 64 जीबी) वेरिएंट 9,999 रुपये और Redmi 6A (2 जीबी + 32 जीबी) वेरिएंट 5,999 रुपये में उपलब्ध है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Prime Day सेल में OnePlus 15R, OnePlus 13, OnePlus 13s जैसे फोन हुए 18 हजार तक सस्ते!
  2. iPhone Air 2 में दिखा खूबसूरत नया कलर, 48MP डुअल कैमरा से हो सकता है लैस
  3. 6 हजार सस्ता खरीदें Vivo का 50MP 3 कैमरा वाला फोन! जबरदस्त ऑफर
  4. ₹27000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Goat Sale में आया धांसू ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Goat Sale में ₹20000 सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  2. Amazon Prime Day सेल में Samsung Galaxy S25 Ultra, Galaxy M47, Galaxy A56 जैसे फोन 25 हजार तक सस्ते!
  3. Oppo Reno 16c 5G vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: ₹60,000 में कौन सा है बेस्ट?
  4. ₹27000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Goat Sale में आया धांसू ऑफर
  5. ₹30000 में आने वाले स्मार्टफोन Amazon Prime Day Sale में हुए जबरदस्त सस्ते, देखें बेस्ट डील
  6. 6 हजार सस्ता खरीदें Vivo का 50MP 3 कैमरा वाला फोन! जबरदस्त ऑफर
  7. फिल्मों की पायरेसी पर सरकार ने दिया Telegram को नोटिस
  8. iPhone Air 2 में दिखा खूबसूरत नया कलर, 48MP डुअल कैमरा से हो सकता है लैस
  9. Amazon Prime Day सेल में OnePlus 15R, OnePlus 13, OnePlus 13s जैसे फोन हुए 18 हजार तक सस्ते!
  10. भारत में लॉन्च हुई Revolt RVX इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.