Redmi Note 7S के कैमरा सैंपल आए सामने, नाइट मोड की भी मिली झलक

Xiaomi अगले सप्ताह भारत में Redmi Note 7S को लॉन्च करने वाली है। रेडमी नोट 7एस की कैमरा क्षमता दिखाने के लिए शाओमी ने कैमरा सैंपल शेयर किए हैं।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 18 मई 2019 16:54 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Note 7S से 20 मई को उठेगा पर्दा
  • Redmi Note 7S में डुअल रियर कैमरा सेटअप होने की पुष्टि
  • Flipkart पर बेचा जाएगा रेडमी नोट 7एस

Redmi Note 7S के कैमरा सैंपल आए सामने, नाइट मोड की भी मिली झलक

Xiaomi अगले सप्ताह भारत में Redmi Note 7S को लॉन्च करने वाली है, यह फोन 48 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर से लैस होगा। रेडमी नोट 7एस की कैमरा क्षमता दिखाने के लिए शाओमी ने कैमरा सैंपल शेयर किए हैं, इसमें से एक तस्वीर में डेडिकेटेड नाइट मोड की झलक मिल रही है। आधिकारिक लॉन्च से पहले Xiaomi इंडिया के प्रमुख मनु कुमार जैन ने ट्विटर पर एक तस्वीर को साझा किया था जिसमें वह Redmi Note 7S को हाथों में पकड़े नज़र आ रहे थे। मनु कुमार जैन द्वारा साझा की गई तस्वीर में फोन का रेड कलर वेरिएंट दिख रहा था और फोन के पिछले हिस्से पर दो रियर कैमरे हैं। इसके अलावा यह बात पहले ही कंफर्म हो चुकी है कि Redmi Note 7S को भारत में Flipkart पर बेचा जाएगा।
 

Redmi Note 7S कैमरा सैंपल

शाओमी ने रेडमी नोट 7एस के कैमरा सैंपल शेयर करने शुरू कर दिए हैं। तस्वीरों में कलर्स अच्छे से दिख रहे हैं। लो-लाइट में भी Redmi Note 7S से एक तस्वीर ली गई है जो इस बात का संकेत दे रही है कि फोन में लो-लाइट फोटोग्राफी के लिए डेडिकिटेड नाइट मोड दिया गया है। तस्वीरों को शेयर करने के साथ ही कंपनी ने लिखा- "Now you can easily capture amazing SUPER low-light pictures with the upcoming SUPER #48MP camera!"
 

Redmi Note 7S के कैमरा सैंपल में मिली पोर्टेट मोड की झलक
Photo Credit: Mi.com

ऊपर दिख रहे दूसरे कैमरा सैंपल में फोन के पोर्टेट मोड के साथ बोकेह डेप्थ इफेक्ट को हाईलाइट किया गया है। याद करा दें कि मनु कुमार जैन ने इस सप्ताह के शुरुआत में एक ट्वीट किया था जिसमें वह Redmi Note 7S के रेड कलर वेरिएंट को हाथ में पकड़े दिख रहे थे। साथ ही उन्होंने इस बात का भी संकेत दिया था कि Redmi Note 7S के बैक पैनल पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का इस्तेमाल किया जा सकता है। ट्वीट में #48MP का इस्तेमाल किया गया था।
 

Photo Credit: Twitter/ Manu Kumar Jain

तस्वीर में रेडमी नोट 7एस के बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा सेटअप दिख रहा है, हालांकि अभी सेकेंडरी सेंसर के रिजॉल्यूशन के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है। फोन के पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। गोरिल्ला ग्लास 5 के होने से इस बात का संकेत मिलता है कि फोन ग्लॉसी बिल्ड के साथ उतारा जा सकता है। फोन के बारे में अधिक जानकारी 20 मई को मिलेगी जिस दिन फोन से पर्दा उठाया जाएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.